Doubtnut Promotions Sticky

भोजन को लेकर पौधे व जन्तु आपस में किस प्रकार संबंधित हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सभी जीवों की तरह हरे पौधों को भी भोजन की आवश्यकता होती है। पौधे खनिज पदार्थों व पानी का अवशोषण मिट्टी से करते हैं। कार्बनिक पदार्थों को पौधे स्वयं बनाते हैं। इस क्रिया में कार्बन-डाइऑक्साइड (CO2), पानी(H2O), क्लोरोफिल तथा सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है। सभी जीव श्वसन क्रिया करते हैं और कार्बनडाइऑक्साइड (CO2) छोड़ते हैं, इसी कार्बन-डाइऑक्साइड (CO2) का उपयोग हरे पौधे करते हैं। पौधों द्वारा भोजन बनाने की इस क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। सभी जीव प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपना भोजन पौधों से या पौधों पर निर्भर अन्य जीवों से प्राप्त करते हैं। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया जैव भोजन श्रृंखला की मौलिक कड़ी है। इस प्रकार भोजन को लेकर पौधे व जन्तु आपस में संबंधित हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions