Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य में पाचन तंत्रों से संबंधित जानकारी को नामांकित चित्र सहित संक्षिप्त में समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य का पाचन तंत्र भी जन्तुओं के समान दो भागों-आहारनाल और पाचक ग्रंथियों का बना होता है।(1) आहारनाल (Alimentary canal)-मनुष्य तथा अन्य स्तनियों में मुख तथा गुदाद्वार के बीच एक नली पायी जाती है, जिसे आहारनाल कहते हैं। यह लगभग 8-12 मीटर लम्बी कई भागों की बनी होती है। (2) मुख व मुखगुहा (Mouth and Buccal Cavity)मुख दो जबड़ों के मध्य एक दरार के रूप में मुख गुहा में खुलता है, जो क्रमशः ऊपरी होंठ एवं निचली होंठ से घिरा रहता है। मुखगुहा में निम्न भाग पाये जाते हैं--(अ) तालू (Palate)-मुखगुहा व श्वसन मार्ग के बीच तालू पाया जाता है। इस प्रकार तालू द्वारा मुखगुहा की छत का निर्माण होता है। (ब) जिह्वा (Tongue)-जिह्वा एक मोटी मांसल एवं लचीली संरचना है, जिस पर स्वादांकुर पाये जाते हैं। (स) दाँत (Teeth)-मनुष्य में दाँत विषमदन्ती, गर्तदन्ती, तथा द्विबारदन्ती होते हैं, जो कि मसूड़ों पर जबड़े की अस्थि से बने गड्ढों में स्थित होते हैं। (3) ग्रसनी (Pharynx)-मुखगुहा आगे की ओर फनल के आकार के गुहा में खुलती है, जिसे ग्रसनी कहते हैं। यह लगभग 12 सेमी. लम्बी नलिका है। (4) ग्रासनली (Oesophagus)-ग्रासनली लगभग 2.5 से.मी. लंबी एक नलिका होती है। यह ग्रसनी को आमाशय से जोड़ने का कार्य करती है इनकी दीवारों में श्लेष्मा की उपस्थिति से भोजन आसानी से आमाशय तक सरककर पहुँच जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions