Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाश-संश्लेषण क्रिया में O2 का निष्कासन कहाँ से होता है? इसे किस प्रकार ज्ञात किया गया?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रकाश-संश्लेषण क्रिया में दो मुख्य कच्चे पदार्थ होते हैं - CO2 तथा H2O । पौधों में पर्णहरित तथा अन्य वर्णक प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण कर इसका रासायनिक ऊर्जा के रूप में रूपान्तरण कर देते हैं। इस ऊर्जा से CO2 का अपचयन होकर प्रारंभिक प्रकाश संश्लेषी उत्पादों का उत्पादन होता है। जल का अणु अपचयन क्रिया में आवश्यक हाइड्रोजन परमाणु प्रदान करता है।
6CO2+6H2O−−−िC6H12O6+6O2⏐ ⏐ ⏐
उपरोक्त समीकरण के अनुसार यहां पर निष्कासित O2 का स्रोत CO2 है या H2O। इसे सुलझाने के लिये रुबेन और कामन ने प्रयोग किया। इन वैज्ञानिकों ने जब पौधे को सामान्य CO2 (जिसके O2 परमाणु 16 परमाणु भार वाले थे) और जल जिसके O2 परमाणु (18 परमाणु भार) समस्थानिक (Radioisotop) थे, दिये, तब निष्कासित O2 के सभी परमाणु 18 परमाणु भार वाले थे। इसके विपरीत जब उन्होंने सामान्य जल तथा ऐसी CO2 दी, जिसके O2 परमाणु समस्थानिक (18 परमाणु भार) थे तब देखा गया कि निष्कासित O2 के परमाणु सामान्य भार वाले थे।
अतः सिद्ध होता है कि प्रकाश-संश्लेषण से मुक्त होने वाली O2 की समस्त मात्रा जल से प्राप्त होती है न कि CO2 से। अतः प्रकाश संश्लेषण के समीकरण को निम्न प्रकार लिखा जा सकता है-
6CO2+12H2O−−−िC6H12O6+6H2O+6O2⏐ ⏐ ⏐
ocr_image
चित्र–रुबेन और कामन के प्रयोगानुसार विभिन्न परमाणुओं की स्थिति।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions