Doubtnut Promotions Sticky

एक मनुष्य पर्वत के समीप अपने हाथों से ताली बजाता है और 4 सेकण्ड बाद प्रतिध्वनि सुनता है। यदि इन परिस्थितियों में ध्वनि की चाल 330 m/s है, मनुष्य से पर्वत की दूरी की गणना कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यहाँ ध्वनि .ताली के द्वारा. मनुष्य से पर्वत तक जाने में और मनुष्य तक वापस आने में (प्रतिध्वनि के रूप में) लिया गया समय 4 सेकण्ड है। इसलिए, मनुष्य से केवल पर्वत तक जाने में ध्वनि द्वारा लिया गया समय, इस समय का आधा होगा, जो 4 2 = 2 सेकण्ड है। अब, वायु में ध्वनि की चाल ज्ञात होने पर, 2 सेकण्ड में ध्वनि द्वारा चली गयी दूरी की हम गणना कर सकते हैं। यह हमें मनुष्य से पर्वत की दूरी बतायेगा।
हम जानते हैं कि:
चाल = चली गयी दूरी लिया गया समय
इसलिए, 330 = चली गयी दूरी 2
और चली गयी दूरी = 330 × 2 मीटर
= 660 मीटर
मनुष्य से पर्वत तक जाने में, क्योंकि ध्वनि 660 मीटर की दूरी तय करती है, इसलिए, मनुष्य से पर्वत की दूरी 660 मीटर है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions