Doubtnut Promotions Sticky

रोहन सिटी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। वह गर्मियों की छुट्टियों में अपनी दादी के साथ अपने पुश्तैनी गांव में गया। एक दिन गांव में एक बाबा आया। उसने गांव वालों से कहा कि वह नुकीले कांटों के बिस्तर पर सोने का चमत्कार कर सकता है। इसपर हजारों नुकीले कांटों का एक बिस्तर उसके लिए तैयार किया गया। जब सारे गांववाले एकत्र हो गए तो बाबा ने जोर-जोर से मंत्रों का उच्चारण किया और बहुत सावधानी के साथ वह उन नुकीले कांटों पर लेट गया। बाबा के शरीर के नीचे हजारों नुकीले कांटे थे लेकिन बाबा को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचा। वहां मौजूद सारे गांववाले बाबा के इस चमत्कार से बहुत प्रभावित हुए। रोहन की दादी भी इससे काफी प्रभावित हुई लेकिन रोहन जोकि विज्ञान का छात्र था, इससे प्रभावित नहीं हुआ। बल्कि रोहन ने वहां मौजूद गांववालों को बताया कि इसमें कुछ भी चमत्कार नहीं है। बाबा का यह चमत्कार जाने पहचाने वैज्ञानिक सिद्धांत पर आधारित है। कोई भी व्यक्ति सावधानी के साथ बड़ी संख्या में बिछाए गए कांटों पर लेट सकता है। यहां तक कि वह खुद भी बाबा के लिए बिछाए गए कंटीले बिस्तर पर लेट सकता है। उसने इस घटना में इस्तेमाल वैज्ञानिक सिद्धांत के बारे में लोगों को बताया। रोहन जैसे स्कूली छात्र के पास इतनी जानकारी होने से खुद बाबा भी हैरान हुआ।
उक्त सिद्धांत को परिभाषित कीजिए और समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दबाव किसी वस्तु के एक यूनिट क्षेत्र पर लगा बल होता है। क्षेत्र के अलग-अलग आकार पर लगा समान बल अलग-अलग दबाव पैदा करता है। उदाहरण के लिए:
1. जब बल किसी वस्तु के कम क्षेत्र पर लगता है तो यह ज्यादा दबाव पैदा करता है।
2. जब यही बल किसी वस्तु के बड़े क्षेत्र पर लगता है तो यह कम दबाव पैदा करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions