Doubtnut Promotions Sticky

राजन गर्मियों की छुट्टी में अपने परिवार के साथ दुनिया की सैर पर निकला। दरअसल ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक 40 लोगों के एक समूह को इस सैर पर ले गई थी। आज पूरे समूह को इजराइल और जॉर्डन के बीच फैले समुद्र की ओर ले जाया गया जो कि प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बन चुका है। वहां पहुंचकर सब यह देखकर हैरान रह गए कि एक व्यक्ति समुद्र के पानी में बैठा हुआ तैर रहा है और अखबार पढ़ रहा है। गाइड मिस्टर जोशे इस समूह के साथ थे। उन्होंने पूछा कि क्या कोई इस घटना को समझा सकता है। राजन कक्षा नौ में विज्ञान का छात्र है। राजन ने समुद्र का थोड़ा सा पानी लिया और उसे अपने मुंह में कुछ देर के लिए रखा और तुरंत थूक दिया। कुछ देर सोचने के बाद वह मिस्टर जोशे के सवाल का जवाब दे सका। राजन ने पूरे समूह को फिर ये बात समझाई। हर किसी ने उसकी विज्ञान के बारे में जानकारी की तारीफ की।
हिंद महासागर में बैठी हई स्थिति में तैरना क्यों संभव नहीं है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हिंद महासागर के पानी में इतना ज्यादा नमक नहीं है इसलिए उसका उत्प्लावक बल कम है जिसके कारण इसमें बैठा हुआ व्यक्ति डूब जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions