Doubtnut Promotions Sticky

 वर्गीकरण प्रणाली को बार-बार क्यों बदलते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पूर्वकाल के वर्गीकरणों में जीवों के केवल एक या कुछ लक्षणों को वर्गीकरण का आधार बनाया गया। समय के साथ जीवों के अधिक लक्षणों को जानना-समझना आसान हुआ जिससे कृत्रिम वर्गीकरण प्रणाली, प्राकृतिक वर्गीकरण में परिवर्तित हो गई। प्राकृतिक वर्गीकरण जीवों के संरचनात्मक लक्षणों के अध्ययन पर आधारित थे। डार्विन के विकासवाद के आने के बाद वर्गीकरण में जीवों के जातिवृत्तीय सम्बन्धों (phylogenetic relations) को महत्त्व दिया जाने लगा व वर्गीकरण प्रणाली एक बार फिर बदल गई। विज्ञान के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति से जीव विज्ञान की विभिन्न शाखाओं जैसे कोशिका विज्ञान, कोशिका आनुवंशिकी, जैव रसायन, जैव आंकिकी में भी प्रगति हुई। वर्गीकरण में जीवों के बीच उद्विकासीय सम्बन्धों की स्थापना के लिए इन शाखाओं की भी सहायता ली गई। इसी आधार पर न्यू सिस्टेमैटिक्स का जन्म हुआ।
नवीनतम तीन डोमेन प्रणाली जैव रसायन व आण्विक जीव विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति से ही प्रस्तुत की जा सकी। , वैज्ञानिक नए-नए अनुसन्धान कर रहे हैं। हो सकता है वर्गीकरण प्रणाली फिर से बदले।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions