Doubtnut Promotions Sticky

फ्लोएम क्या है ? इसकी संरचना तथा कार्य का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जटिल ऊतक (Compound Tissue) समान उत्पत्ति व कार्य वाली एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से बना स्थायी ऊतक जटिल स्थायी ऊतक - कहलाता है।
पादपों में जटिल स्थायी ऊतक, संवहन ऊतक (vascular tissue) का निर्माण करता है, जो जल व खनिज तथा कार्बनिक भोज्य पदार्थ के परिवहन से सम्बन्धित होता है। जटिल ऊतक की सभी कोशिकाएँ समन्वित प्रयासों द्वारा किसी एक कार्य को सम्पन्न करने में सहायक होती हैं। जटिल ऊतक दो प्रकार के होते हैं-जाइलम व फ्लोएम! दारु या जाइलम (xylem)
जाइलम निम्नलिखित चार प्रकार की कोशिकाओं के मिलने से बना होता है- (a) वाहिनिका या ट्रैकीड्स (b) वाहिका या ट्रैकिया (Trachea) (6) जाइलम पैरेन्काइमा तथा (d) जाइलम फाइबर। - जाइलम प्रमुखतः मृत ऊतक है। जाइलम पैरेन्काइमा को छोड़कर सभी अवयव (कोशिकाएँ) मृत होते हैं।
(a) वाहिनिका या ट्रैकीड्स (Tracheids) वाहिनिका (ट्रैकीड्स) लम्बी नलिकाकार मृत कोशिकाएँ हैं जिनके सँकरे सिरे तिरछी भित्ति द्वारा बन्द होते हैं। इन कोशिकाओं की भित्ति में लिग्निन का निक्षेपण होता है तथा परिवर्ती गर्त (bordered pits) पाए जाते हैं। अनुप्रस्थ काट में ट्रैकीड बहुभुजी दिखाई देती हैं। (b) वाहिकाया ट्रैकिया (Trachea)-वाहिकाएँ नलिकाकार, लम्बी व चौड़ी गुहा (broad lumen) वाली कोशिकाएँ हैं। इनका निर्माण कोशिकाओं के एक के ऊपर एक स्थित होने तथा बीच की भित्ति के घुल जाने के कारण होता है। अत: दो समीपवर्ती कोशिकाओं के बीच अनुप्रस्थ भित्ति का या तो अभाव होता है या यह भित्ति छिद्रित (perforated) होती है। इनकी भित्ति भी अत्यधिक लिग्नीकृत (ligmified) होती है तथा उस पर विभिन्न प्रकार के स्थूलन पाए जाते हैं। वाहिका प्रमुखतः पुष्पी पादपों में पायी जाती हैं। ___ वाहिनिका व वाहिका मिलकर जाइलम का संवहनीय तत्व (tracheary element) बनाते हैं।
(c) जाइलम पैरेन्काइमा (Xylem parenchyma)--जाइलम पैरेन्काइमा, जाइलम में पायी जाने वाली जीवित कोशिकाएँ हैं। यह जल व खनिजों के क्षैतिज या पाशवीय संवहन में सहायता करती हैं। इनका कार्य खाद्य पदार्थ का संचय भी है।
(d). जाइलम फाइबर (रेशे) (Xylem fibres)-यह जाइलम में उपस्थित लिग्नीकृत (lignified) फाइबर (दृढ़ोतकी कोशिकाएँ) हैं जो जाइलम को यान्त्रिक शक्ति प्रदान करते हैं।
जाइलम के कार्य (Furictions of xylem)-(i) जाइलम का प्रमुख कार्य जल व खनिज लवणों का परिवहन या रसारोहण (ascent of sap) है। जाइलम ही जड़ों द्वारा अवशोषित जल व खनिज लवणों को पेड़-पौधों की पत्तियों तक पहुँचाता है। (ii) जाइलम, पादपों को यान्त्रिक शक्ति प्रदान करता है।
फ्लोएम (Phloem) जाइलम के विपरीत फ्लोएम एक जीवित संवहनी ऊतक है। इसके अधिकांश अवयव जीवित कोशिका के रूप में होते हैं। फ्लोएम में चार प्रकार के अवयव पाए जाते हैं(a) चालनी नलिका, (b) सहकोशिका, (c) फ्लोएम पैरेन्काइमा तथा (d) फ्लोएम फाइबर।
(a) चालनी नलिका (Sieve tube)-चालनी नलिका फ्लोएम का.प्रमुख संवहनी तत्व है। वह नलिकाकार लम्बी रचनाएँ हैं, जो चालनी नलिका तत्वों के एक के ऊपर एक क्रम में व्यवस्थित होने के कारण बनती हैं। चालनी नलिका तत्वों की सिरे की भित्ति चालनी पट्टिका (sieve plate) बनाती है। यह पट्टिका.छिद्रित (perforated) होती है। इन जीवित कोशिकाओं में सेलुलोस से बनी पतली भित्ति पायी जाती है। बीच में एक बड़ी केन्द्रीय रिक्तिका होती है, जिसके चारों ओर परिधीय कोशिका द्रव्य पाया जाता है। इन कोशिकाओं में केन्द्रक का अभाव होता है। (b) सहकोशिकाएँ या सखि कोशिकाएँ (Companion cells)-यह भी जीवित कोशिकाएँ हैं, जो चालनी नलिका के साथ-साथ ही पायी जाती हैं। इन कोशिकाओं में बड़ा स्पष्ट केन्द्रक व सक्रिय कोशिका द्रव्य पाया जाता है। इन कोशिकाओं का सक्रिय केन्द्रक, चालनी नलिकाओं की क्रियाओं का भी नियन्त्रण करता है। सखि कोशिकाएँ व चालनी नलिका दोनों एक ही आरम्भक कोशिका (initial cell) से उत्पन्न होती हैं। (c) फ्लोएम पैरेन्काइमा (Phloem parenchyma)-यह जीवित पैरेन्काइमा कोशिकाएँ हैं जो फ्लोएम में उपस्थित होती हैं।
(d) फ्लोएम फाइबर (Phloem fibre)--फ्लोएम की एकमात्र मृत कोशिकाएँ फ्लोएम फाइबर हैं। ये दृढ़ोतकी कोशिकाएँ यान्त्रिक शक्ति प्रदान करती हैं।
फ्लोएम का प्रमुख कार्य खाद्य पदार्थ का उनके उत्पत्ति स्थल अर्थात् पत्तियों से संग्रह स्थल तक परिवहन (translocation) है। यह परिवहन द्विदिशीय होता है। आवश्यकता के समय संचित खाद्य, संग्रह अंगों से वृद्धि क्षेत्रों तक ले जाए जाते हैं। यह परिवहन विलेय (शर्करा) के रूप में होता है। फ्लोएम वृद्धि पदार्थों का भी परिवहन करती है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions