Doubtnut Promotions Sticky

वृद्धि, विभेदन, परिवर्धन, निर्विभेदन, पुर्नविभेदन, सीमित वृद्धि, मेरिस्टेम तथा वृद्धि दर की परिभाषा दें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वृद्धि-पृद्धि किसी जीव अथवा उसके किसी भाग में होने वाले आकार, भार, क्षेत्रफल, लम्बाई, ऊँचाई, आयतन, कोशिका संख्या आदि में होने वाली अपरिवर्तनीय बढ़ोतरी है।
विभेदन मूल शिखान तथा प्ररोह शिखाय विभज्योतक से और कैवियम कोशिका से बनने वाली कोशिकाएं विभिन्न कार्यों के लिये रूपान्तरित तथा विशिष्ट क्रियाकलाप को सम्पन्न करने के लिये परिपक्व होती हैं। यह परिपक्वता की ओर अग्रसर होने वाली कार्यवाही विभेदन कहलाती है।
परिवर्धन-परिवर्धन में एक जीप के जीवन-चक्र में आने वाले ये सारे बदलाव शामिल हैं, जो बीजांकुरण एवं जरावस्था के बीच होते हैं। इससे पादप के जटिल शरीर का गठन होता है, जिसमें जह, तना, पत्तियाँ, पुष्प और फल बनते हैं। ये सभी परिवर्धन के अन्तर्गत आते है
निविभेदन-जीवित विभेदित कोशिकाएँ कुछ विशेष परिस्थितियों में विभाजन की क्षमता पुनः प्राप्त कर सकती हैं। इस क्षमता को निर्विभेदन कहते हैं।
पुनर्विभेदन-निर्विभेदित कोशिकाओं/ऊतकों के द्वारा उत्पादित कोशिका बाद में फिर से विभाजन की क्षमता खो देती है ताकि विशिष्ट कार्यों को सम्पादित किया जा सके अर्थात् पुनर्विभेदित हो जाती है।
सीमित वृद्धि-सभी पेड़-पौधे समय के अंतराल से ऊंचाई एवं गोलाई (चौड़ाई) में लगातार वृद्धि करते रहते हैं। यद्यपि उसी वृक्ष की पत्तियाँ, पुष्प व फल आदि न केवल एक सीमित लम्बाई-चौड़ाई के होते हैं, बल्कि समयानुकूल वृक्ष से निकलते एवं गिर जाते हैं। यही प्रक्रिया लगातार दोहराई जाती है। यही सीमित वृद्धि है।
मेरिस्टेम मेरिस्टेम पौधों की प्राथमिक वृद्धि हेतु जिम्मेदार होते हैं और मुख्यतया पौधे के अक्ष के समानांतर दीर्थीकरण में भागीदारी करते हैं। ये विभज्योतक उन अंगों की चौड़ाई को बढ़ाते हैं, जहाँ ये क्रियाशील होते हैं।
वृद्धि दर-समय की प्रति इकाई के दौरान बढ़ी हुई वृद्धि को वृद्धि दर कहा जाता है। गणितीय भाषा में एक जीव या उसके अंग अनेक तरीकों से अधिक कोशिकाएँ पैदा कर सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions