Doubtnut Promotions Sticky

पोषी स्तर क्या हैं? एक आहार श्रृंखला का उदाहरण दीजिए तथा इसमें विभिन्न पोषी स्तर बताइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पोषी स्तर (Trophic Level)-किसी आहार श्रृंखला के विभिन्न स्तरों को पोषी स्तर कहते हैं।
घास - कीट मेढक साँप बाज
आहार श्रृंखला के विभिन्न पोषी स्तर निम्नवत् हैं
(i) प्रथम पोषी स्तर .घास. है। यह उत्पादक कहलाती है। यह प्रकाश या सौर ऊर्जा को कार्बनिक भोज्य पदार्थों के रूप में संचितं करती है।
(ii) द्वितीय पोषी स्तर .कीट. है। यह प्राथमिक शाकाहारी उपभोक्ता है। यह अपना भोजन घास से प्राप्त करता है।
(iii) तृतीय पोषी स्तर .मेढक. है। यह द्वितीयक मांसाहारी उपभोक्ता है। यह अपना भोजन कीटों से प्राप्त करता है।
(iv) चतुर्थ पोषी स्तर .साँप. है। यह तृतीयक मांसाहारी उपभोक्ता है। यह अपना भोजन मेढक से प्राप्त करता है।
(v) पंचम पोषी स्तर .बाज. है। यह सर्वोच्च मांसाहारी उपभोक्ता है। यह अपना भोजन साँप से प्राप्त करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions