Doubtnut Promotions Sticky

पारितन्त्र में अपमार्जकों की क्या भूमिका है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अपमार्जक (Decomposers)—इन्हें प्राकृतिक सफाईकर्ता (natural scavengers) भी कहते हैं। ये मृत जीवधारियों तथा सड़े-गले कार्बनिक पदार्थों को अपघटित (decompose) कर देते हैं। जीवाणु तथा कवक मृत शरीर के जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल पोषक तत्वों में अपघटित कर देते हैं। ये तत्व विभिन्न भू-रासायनिक चक्रों के माध्यम से पुन: जैव जगत में प्रवेश कर जाते हैं। इस प्रकार अपमार्जक वातावरण के पोषक तत्वों का सन्तुलन बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं। अपमार्जकों का महत्त्व—ये जैवमण्डल में खनिज पोषक तत्वों के चक्रण को बनाए रखते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions