Doubtnut Promotions Sticky

प्रकृति में अपघटक का क्या महत्व है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीवमण्डल में सौर ऊर्जा का प्रवाह (Flow of Solar Energy in Biosphere) . जीवमण्डल की गतिशीलता ऊर्जा एवं पदार्थों की उपलब्धता पर निर्भर करती है। एक पारिस्थितिक तन्त्र या जीवमण्डल को ऊर्जा सूर्य से प्राप्त होती है। सूर्य की ऊर्जा का केवल एक प्रतिशत ही हरे पौधे प्रकाश-संश्लेषण द्वारा संचय करते हैं। प्रकाश ऊर्जा (सौर ऊर्जा) की यह अल्प मात्रा संसार में समस्त जीवित प्राणियों के लिए पर्याप्त होती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि सूर्य ऊर्जा का प्राथमिक स्त्रोत है। जीवमण्डल में सौर ऊर्जा के प्रवाह के क्रमिक चरण निम्नवत हैं र्जा के प्रथम संग्राहक हैं हरे पेड़-पौधे (स्वपोषी पौधे) पर्णहरिम (chlorophyll) की उपस्थिति में सर्य की ऊर्जा का उपयोग करके जल तथा कार्बन डाइऑक्साइड की सहायता से प्रकाश-संश्लेषण (photosynthesis) द्वारा सरल शर्करा (glucose) का निर्माण करते हैं।
6CO2+12H2O −−−− C6H12O6 +6O2+6H2O
इस क्रिया में प्रकाश की गतिज ऊर्जा (kinetic energy) रासायनिक ऊर्जा के रूप में परिवर्तित होकर भोजन (ग्लूकोज) में संचित हो जाती है। सभी जन्तु प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पौधों द्वारा तैयार किए गए भोजन पर ही निर्भर होते हैं, अतः हरे पौधों को हम उत्पादक कहते हैं। इसी ऊर्जा का उपयोग पौधे अपनी जैविक क्रियाओं तथा वृद्धि के लिए भी करते हैं।
ocr_image
(ii) प्राथमिक उपभोक्ता में ऊर्जा उत्पादक (पौधों) को शाकाहारी जन्तु । हैं, जिन्हें प्राथमिक उपभोक्ता कहते हैं। इस प्रकार पौधों में उपस्थित रासायनिक ऊर्जा भोजन के माध्यम से शाकाहारी जन्तुओं में स्थानान्तरित हो जाती है। शाकाहारी जन्तु इस ऊर्जा का लगभग 90% भाग अपनी उपापचयी क्रियाओं तथा वृद्धि पर व्यय करते हैं। लगभग 10% ऊर्जा जटिल पदार्थों के संश्लेषण के समय इनमें संचित हो जाती है। (iii) द्वितीयक उपभोक्ता में ऊर्जा शाकाहारी जन्तुओं को मांसाहारी जन्तु भोजन के रूप में खा लेते हैं। ये द्वितीयक उपभोक्ता कहलाते हैं। इस प्रकार, शाकाहारी जन्तु के मांस में संचित रासायनिक ऊर्जा भोजन के रूप में मांसाहारी जन्तु में हस्तान्तरित हो जाती है। इसका लगभग 90% मांसाहारी द्वितीयक उपभोक्ता की जैविक क्रियाओं में प्रयुक्त हो जाता है, शेष लगभग 10% ऊर्जा भोजन के रूप में तृतीयक उपभोक्ता को उपलब्ध होती है। (iv) सर्वोच्च उपभोक्ता में ऊर्जा-मांसाहारी जन्तु भी भोजन के रूप में सर्वोच्च मांसाहारी जन्तुओं द्वारा खा लिए जाते हैं। मांसाहारी जन्तु के मांस में उपस्थित रासायनिक ऊर्जा उसके मांस के साथ सर्वोच्च उपभोक्ता के शरीर में स्थानान्तरित हो जाती है। सर्वोच्च उपभोक्ता इस ऊर्जा का एक हिस्सा अपनी उपापचयी प्रक्रियाओं तथा वृद्धि पर खर्च करते हैं। कुछ ऊर्जा श्वसन के दौरान ऊष्मा के रूप में पर्यावरण में विमुक्त हो जाती है। लिन्डेमान का दस प्रतिशत का नियम इस नियम का प्रतिपादन लिन्डेमान (Lindeman, 1942) ने किया था। इसके अनुसार आहार श्रृंखला में प्रत्येक खाद्य स्तर पर उपलब्ध ऊर्जा उससे पहले स्तर पर उपलब्ध ऊर्जा का 10% होती है। प्रत्येक पोषण स्तर पर लंगभग 90% ऊर्जा जैवीय क्रियाओं में व्यय हो जाती है तथा केवल 10% ऊर्जा भोजन के रूप में संचित होकर अगले पोषण स्तर में पहुँचती है। इस प्रकार, प्रत्येक पोषण स्तर पर ऊर्जा की मात्रा क्रमशः कम होती जाती है। खाद्य श्रृंखला में ऊर्जा का प्रवाह एक ही दिशा में होता है। उत्पादक, उपभोक्ता एवं अपघटक का महत्त्व (Importance of Producers, Consumers and Decomposers) (i) उत्पादक (Producers) ये सौर ऊर्जा को ग्रहण करके कार्बनिक भोज्य पदार्थों में संचित करते हैं। जन्तु समुदाय भोजन के लिए प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से पौधों पर निर्भर करता है। । उपभोक्ता(Consumers)--ये शाकाहारी या मांसाहारी होते हैं। ये पारितन्त्र को सन्तुलित बनाए रखने में सहायता करते हैं। अपमार्जक (scavangers) मृत शरीर, उत्सर्जी एवं मल पदार्थों का भक्षण करके पारितन्त्र को स्वच्छ बनाए रखते हैं। (iii) । अपघटक (Decomposers)-ये सूक्ष्मजीव हैं जो विभिन्न कार्बनिक पदार्थों को उनके अवयवों में तोड़ देते हैं, ताकि उत्पादकों के लिए कच्चे पदार्थ वातावरण में वापस मिल जाएँ, जैसे—मृतजीवी जीवाणु व कवक आदि। इनमें कुछ ऐसे भी जीव सम्मिलित हैं, जो जटिल कार्बनिक पदार्थों को पूरी तरह अपघटित तो नहीं करते, किन्तु उनका स्वरूप परिवर्तित कर देते हैं, जिससे अपघटकों का कार्य आसान हो जाता है। ऐसे जीव परिवर्तनक (transformers) कहलाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions