Doubtnut Promotions Sticky

आप.पर्यावरण एवं विकास में सम्बन्ध किस प्रकार स्थापित कर सकते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के इस युग में मनुष्य के प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग की क्षमता में असीम वृद्धि हुई है। अत: वह अपने पर्यावरण का निर्माता स्वयं बन गया है। अब प्राकृतिक वातावरण की रूपरेखा, मार्गदर्शन तथा निर्देशन सामाजिक-आर्थिक अनुचिंतनों पर निर्भर करता है। इससे प्राकृतिक वातावरण का निम्नीकरण हुआ है। प्राचीन गाँव, पर्वत तथा समुद्र तट अब शहरों तथा महानगरों में बदल गए हैं। सड़कों का निर्माण हुआ है जिससे परिवहन व्यवस्था में सुधार आया है। . पर्यटन का महत्त्व बढ़ने से बड़े-बड़े होटलों का निर्माण हुआ है। कृषि योग्य भूमि पर भी होटलों तथा अन्य उद्योगों का निर्माण हो रहा है। विद्युत उत्पादन के लिए बड़े-बड़े बाँध बनाए जा रहे हैं। पर्यावरण तथा विकास में सन्तुलन बनाए रखने के लिए संपोषणीय विकास (sustainable development) की आवश्यकता है। इसके लिए हमें विकास के विभिन्न पहलुओं पर समग्रता से विचार करना चाहिए। संरक्षण, स्थायित्व तथा जैव विविधता एक-दूसरे से सम्बन्धित हैं। मनुष्य को प्रकृति के साथ सामंजस्य और अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए, वृक्षारोपण में वृद्धि करनी पड़ेगी। इसके साथ-साथ उसको कंक्रीट भवनों के बीच हरित क्षेत्र विकसित करने होंगे। हमें उन्हीं प्रौद्योगिकियों को अपनाना चाहिए जो पर्यावरण की दृष्टि से उपयुक्त हों और पुनःचक्रण तथा संसाधनों के दक्षतापूर्ण उपयोगों पर आधारित हों।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions