Doubtnut Promotions Sticky

संपोषणीय विकास। पर टिप्पणी लिखिए

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संपोषणीय विकास (Sustainable Development)--आज के विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के युग में प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग की क्षमता में वृद्धि हुई है। प्राकृतिक वातावरण का निम्नीकरण हुआ है जिससे पर्यावरणीय प्रदूषण अधिक होता है। पर्यावरण तथा विकास में सन्तुलन बनाए रखने के लिए संपोषणीय विकास की आवश्यकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें विकास के विभिन्न पहलुओं पर समग्रता से विचार करना होगा। यदि मनुष्य को अपना अस्तित्व बनाए रखना है तो उसे प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करना होगा। वृक्षारोपण में वृद्धि के साथ-साथ, कंक्रीट के भवनों के बीच हरित क्षेत्र विकसित करने होंगे। हमें उसी प्रौद्योगिकी को अपनाना चाहिए जो पर्यावरण की दृष्टि से ठीक हो और पुन:चक्रण तथा संसाधनों के दक्षतापूर्ण उपयोगों पर आधारित हो।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions