Doubtnut Promotions Sticky

पोषी स्तर किसे कहते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पोषी स्तर (Trophiclevels)—किसी भी पारितन्त्र में उत्पादक तथा उपभोक्ताओं का एक निश्चित स्थान होता है। आहार श्रृंखला के विभिन्न स्तर जिनमें ऊर्जा का स्थानान्तरण भोज्य पदार्थों के रूप में होता है। इन स्तरों को पोषी या पोषक स्तर कहते हैं। आहार श्रृंखला का प्रथम पोषक स्तर हरे पौधे होते हैं। हरे पौधे प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोज्य पदार्थों का संश्लेषण करते हैं। हरे पौधे संश्लेषित भोज्य पदार्थों का लगभग 90% अपनी जैविक क्रियाओं में उपयोग कर लेते हैं। संचित 10% ऊर्जा भोज्य पदार्थों के रूप में अगले पोषक स्तर को उपलब्ध हो जाती है। प्राप्त ऊर्जा का लगभग 90% शाकाहारी जन्तु अपनी जैविक क्रियाओं में प्रयोग कर लेते हैं और शेष 10% ऊर्जा भोज्य पदार्थों के रूप में शाकाहारी जन्तुओं के शरीर में संचित होती है। ऊर्जा की यह मात्रा सर्वोच्च उपभोक्ता तक निरन्तर कम होती जाती है। क्योंकि प्रत्येक पोषी स्तर पर 90% ऊर्जा जैविक क्रियाओं में व्यय हो जाती है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions