Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य में दोहरा परिसंचरण की व्याख्या कीजिए। यह क्यों आवश्यक है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य में दोहरा परिसंचरण- मनुष्य में दोहरा रक्त परिसंचरण होता है। इसमें रुधिर के एक बार अंगों से लौट आने पर रुधिर को वापस उन्हीं अंगों में जाने से पहले हृदय में से दो बार गुजरना होता है।
हृदय में अशुद्ध रक्त एवं शुद्ध रक्त को पूर्णरूपेण पृथक रखने की व्यवस्था होती है। पक्षी और स्तनियों में हृदय के दाएं-बाएँ माग बिल्कुल पृथक् रुधिर मार्गों का काम करते हैं। दायाँ भाग.पूरे शरीर से अशुद्ध रक्त एकत्र करके फेफड़ों में शुद्ध होने के लिए भेजता है तथा बायाँ भाग फेफड़ों से शुद्ध रक्त एकत्र करके पूरे शरीर में पम्प करता है, अर्थात् हृदय का दायाँ भाग फुफ्फुसीय हृदय के रूप में तथा बायाँ भाग दैहिक हृदय के रूप में कार्य करता है। इसे ही दोहरा रक्त परिसंचरण कहते हैं।
मनुष्य में दोहरा रक्त परिसंचरण होता है। इसके फलस्वरूप शरीर की कोशिकाओं को अधिक ऑक्सीजन अर्थात् ऊर्जा उपलब्ध होती रहती है। मनुष्य को अपने शरीर के ताप को नियन्त्रित रखने के लिए अधिक ऊर्जा (ऑक्सीजन) की आवश्यकता होती है। इसकी पूर्ति दोहरे रक्त परिसंचरण से होती रहती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions