Doubtnut Promotions Sticky

जाइलम तथा फ्लोएम में पदार्थों के वहन में क्या अन्तर है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जड़ें मृदा से जल एवं खनिज लवणों का अवशोषण करती हैं। अवशोषित किए गए जल तथा खनिज लवण जाइलम वाहिकाओं तथा वाहिनिकाओं द्वारा पौधे के विभिन्न भागों में पहुंचाए जाते हैं। जाइलम वाहिकाएँ और वाहिनिकाएँ मोटी भित्ति वाली मृत कोशिकाएँ होती हैं। वाहिकाएँ केवल आवृत्तबीजी पौधों में पाई जाती हैं। ये जल एवं खनिज पोषक तत्वों के परिवहन के अतिरिक्त पौधों को यान्त्रिक सहायता भी प्रदान करती हैं। पत्तियों में प्रकाश-संश्लेषण के फलस्वरूप बने कार्बनिक भोज्य पदार्थों का पौधे के विभिन्न भागों में परिवहन फ्लोएम के द्वारा होता है। यह कार्य फ्लोएम की चालनी नलिकाओं द्वारा होता है। चालनी नलिकाएँ जीवित, पतली भित्ति वाली केन्द्रकविहीन कोशिकाएँ होती हैं। इनके बीच-बीच में पाई जाने वाली सहकोशिकाएँ इस कार्य में सहायक होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions