रुधिर के कणीय अवयव क्या हैं?
रुधिर के कणीय अवयव
रुधिर हल्के पीले रंग का, गाढ़ा, हल्का क्षारीय (pH7.3-7.4) द्रव होता है। इसके दो मुख्य घटक होते हैं - (i) निर्जीव तरल मैट्रिक्स प्लाज्मा (plasma) तथा (ii) कणीय अवयंव रुधिर कणिकाएँ (blood corpuscles)। रुधिर कणिकाएँ रुधिर का लगभग 45% भाग बनाती हैं। ये तीन प्रकार की होती हैं -
(क) लाल रुधिर कणिकाएँ, (ख) श्वेत रुधिर कणिकाएँ तथा (ग) रुधिरं प्लेटलेट्स।
लाल रुधिर कणिकाएं (Red blood corpuscles or Erythrocytes = RBC)
लाल रुधिर कणिकाएँ कशेरुकी जन्तुओं (vertebrates) में हो पायी जाती हैं। मानव में लाल रुधिराणु 7.5-8μ व्यास . तथा 1.2μ मोटाई के होते हैं। पुरुषों में इनकी संख्या लगभग 50 से 65 लाख किन्तु स्त्रियों में लगभग 45 से 50 लाख प्रति घन मिमी होती है। ये गोलाकार एवं उभयावतल (biconcave) होती हैं। निर्माण के समय इनमें केन्द्रक (nucleus) सहित सभी प्रकार के कोशिकांग (cell organelles) होते हैं किन्तु बाद में केन्द्रक, गॉल्जीकाय, माइटोकॉण्ड्रिया, सेण्ट्रियोल आदि संरचनाएँ लुप्त हो जाती हैं, इसीलिए स्तनियों के लाल रुधिराणुओं को केन्द्रकविहीन (non-nucleated) कहा जाता है। ऊँट तथा लामा में लाल रुधिराणु केन्द्रकयुक्त (nucleated) होते हैं। लाल रुधिराणुओं में हीमोग्लोबिन (haemoglobin) प्रोटीन होती है। स्तनियों में इनका जीवनकाल लगभग 120 दिन होता है। वयस्क अवस्था में इनका निर्माण लाल अस्थिमज्जा में होता है। हीमोग्लोबिन, हीम (haem) नामक वर्णक तथा ग्लोबिन (globin) नामक प्रोटीन से बना होता है। हीम. पादपों में उपस्थित क्लोरोफिल के समान होता है, जिसमें क्लोरोफिल के मैग्नीशियम के स्थान पर हीमोग्लोबिन में लौह (Fe) होता है। हीमोग्लोबिन के एक अणु का निर्माण हीम के 4 अणुओं के एक ग्लोबिन अणु के साथ संयुक्त होने से होता है। हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन परिवहन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हीमोग्लोबिन की उपस्थिति के कारण RBC. गैसों के परिवहन में मदद करती हैं।
श्वेत रुधिर कणिकाएँ अनियमित आकार की, केन्द्रकयुक्त, रंगहीन तथा अमीबीय (amoeboid) कोशिकाएँ हैं। इनके कोशिकाद्रव्य की संरचना के आधार पर इन्हें दो समूहों में वर्गीकृत किया जाता है -
(अ) ग्रैन्यूलोसाइट्स (granulocytes) तथा (ब) एग्रैन्यूलोसाइट्स (agranulocytes)।
(अ) ग्रैन्यूलोसाइट्स (Granulocytes)-इनका कोशिकाद्रव्य कणिकामय तथा केन्द्रक पालियुक्त (lobed) होता है,ये तीन प्रकार की होती है-(i) बेसोफिल्स, (ii) ओसिनोफिल्स तथा. (iii) न्यूट्रोफिल्स।
(i) बेसोफिल्स (Basophils)-ये संख्या ये कुल श्वेत रुधिर कणिकाओं का मात्र 0.5 से 2% होती हैं। इनका केन्द्रक बड़ा तथा 2-3 पालियों में बँटा दिखाई देता है। इनका कोशिकाद्रव्य क्षारीय रंजकों से अभिरंजित होता है। इन कणिकाओं से हिपैरिन, हिस्टैमीन एवं सेरेटोनिन स्रावित होता है। (ii) इओसिनोफिल्स या एसिडोफिल्स (Eosinophils or Acidophils)-ये कुल श्वेत रुधिर कणिकाओं का 2-4% होते हैं। इनका केन्द्रक द्विपालिक (bilobed) होता है। दोनों पालियाँ परस्पर महीन तन्तु द्वारा जुड़ी रहती हैं। इनका कोशिकाद्रव्य अम्लीय रंजकों जैसे इओसीन से अभिरंजित होता है। ये शरीर की प्रतिरक्षण तथा हाइपरसेन्सिटिवंटी का कार्य करते हैं। परजीवी कृमियों की उपस्थिति के कारण इनकी संख्या बढ़ जाती है, इस रोग को इओसिनोफिलिया कहते हैं। (iii) न्यूट्रोफिल्स या हेटरोफिल्स (Neutrophils or Heterophils)-ये कुल श्वेत रुधिर कणिकाओं का 60 - 70% होती हैं। इनका केन्द्रक बहुरूपी होता है। यह तीन से पाँच पिण्डों में बँटा होता है। ये सूत्र द्वारा परस्पर जुड़े रहते हैं। इनके कोशिकाद्रव्य को अम्लीय, क्षारीय व उदासीन तीनों प्रकार के रंजकों से अभिरंजित कर सकते हैं। ये जीवाणु तथा अन्य हानिकारक पदार्थों का भक्षण करके शरीर की सुरक्षा करते हैं। इस कारण इन्हें मैक्रोफेज (macrophage) कहते हैं।
(ब) एग्रैन्यूलोसाइट्स (Agranulocytes)- इनका कोशिकाद्रव्य कणिकारहित होता है। इनका केन्द्रक अपेक्षाकृत बड़ा व घोड़े की नाल के आकार का (horse-shoe shaped) होता है। ये दो प्रकार की होती हैं-
(i) लिम्फोसाइट्स (Lymphocytes)- ये छोटे आकार के श्वेत रुधिराणु हैं। इनका कार्य प्रतिरक्षी (antibodies) का निर्माण करके शरीर की सुरक्षा करना है। (ii) मोनोसाइट्स (Monocytes)-ये बड़े आकार की कोशिकाएँ हैं, जो भक्षकाणु क्रिया (phagocytosis) द्वारा शरीर की सुरक्षा करती हैं।
रुधिर प्लेटलेट्स (Blood platlets)- इन्हें पट्टिकाणु या थ्रोम्बोसाइट्स (thrombocytes) भी कहा जाता है। यह पूर्ण कोशिका नहीं है अपितु अस्थिमज्जा की कोशिका मैगाकेरियोसाइट (megakaryocyte) के विखण्डन से बने केन्द्रकविहीन छोटे-छोटे टुकड़े हैं। रक्त में इनकी संख्या 1.5 से 3.5 लाख प्रति घन मिमी होती है। इनसे स्रावित पदार्थ रक्त के थक्का बनाने में मदद करते हैं। इनकी कमी से शरीर में रक्त स्राव सम्बन्धी विकार पैदा हो जाते हैं। यह कुछ अन्य पदार्थों का भी सावण करती है।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( बहुविकल्पीय प्रश्न )5videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( अति लघु उत्तरीय प्रश्न )3videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - पौधों में परिवहन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)40videos
पौधों में परिवहन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)18videos
प्राणी जगत
Similar Questions
निम्न में से कौन-सा कार्य बड़ी आँत का नहीं है?
01:49View Solutionग्राही कहाँ स्थित होते हैं?
49:00View Solutionकोशिका को एक विलयन में रखने पर जीवद्रव्यकुंचन (plasmolysis) की क्रिया होती है, इस विलयन को कहते हैं -
32:56View Solutionजल संवहन तन्त्र किस संघ का मुख्य लक्षण है
46:27View Solutionयदि समुच्चय A में 5 अवयव हैं तथा समुच्चय B में 6 अवयव हैं , तो A से B में एकैकी तथा आच्छादक प्रतिचित्रणों कि संख्या हैं :
40:24View Solutionसमुच्चय || समुच्चय के अवयव || उदाहरण
54:19View Solutionरुधिर वर्ग | रुधिर वाहिनियां
31:18View Solutionक्या तैयार हैं आप बोर्ड परीक्षा के लिए|अतिलघु प्रश्न
31:05View Solutionक्या हमारे आसपास के पदार्थ शुद्ध हैं अध्याय के प्रश्न
28:07View Solutionक्या हमारे आसपास के पदार्थ शुद्ध हैं अध्याय के प्रश्न
47:23View Solutionजानिए क्या हैं प्रदूषण|साथ ही जानें प्रदूषण के प्रकार
View Solutionजानिए क्या हैं प्रदूषण|साथ ही जानें प्रदूषण के प्रकार
39:33View Solutionजीव क्या हैं|साथ ही जानें सजीवों के लक्षण
39:19View Solutionक्या हमारे आसपास के पदार्थ शुद्ध हैं: One Shot Revision
25:53View Solutionस्पीति में पेड़ न होने के कारण क्या हैं?
View Solutionसमांतर चतुर्भुज के अवयव तथा कोण
View Solution