Doubtnut Promotions Sticky

केंचुए के परिसंचरण तन्त्र का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

केंचुए में रुधिर परिसंचरण .बन्द प्रकार का होता है तथा रुधिर लाल होता है। हीमोग्लोबिन प्लाज्मा में घुला होता है। रुधिराणु रंगहीन तथा केन्द्रकमय होते हैं। परिसंचरण तन्त्र में हृदय, रुधिर वाहिकाएँ व केशिकाएँ सम्मिलित हैं। रुधिर केवल एक दिशा में बहता है। रुधिर ग्रन्थियाँ चौथे पाँचवे व छठे देहखण्डों पर पायी जाती हैं। केंचुए के रुधिर परिसंचरण में निम्नलिखित अनुदैर्घ्य रुधिर वाहिनियाँ होती हैं -
(i) पृष्ठ रुधिरवाहिनी (Dorsal Blood Vessel)-यह आहार नाल के मध्य पृष्ठ तल पर स्थित पेशीय, कपाटयुक्त रुधिरवाहिनी होती है। यह अन्तिम खण्डों से रुधिर एकत्र करके प्रथम 13 खण्डों में वितरित कर देती है। रुधिर का अधिकांश भाग चार जोड़ी हृदय द्वारा अधर रुधिरवाहिनी में पहुँच जाता है। (ii) अधर रुधिरवाहिनी (Ventral Blood Vessel)-यह आहार नाल के मध्य अधर तल पर स्थित होती है। यह अनुप्रस्थ रुधिर वाहिनियों द्वारा रुधिर का वितरण करती है। इसमें कपाट नहीं पाए जाते। (iii) पार्श्वग्रसनिका रुधिर वाहिनियाँ (Lateral Oesophageal Blood Vessels)–एक जोड़ी रुधिर वाहिनियाँ दूसरे खण्ड से 14वें खण्ड तक आहार नाल के पावों में स्थित होती हैं। ये रुधिर एकत्र करके ग्रसिकोपरि वाहिनी (supra-Oesophageal blood vessel) को पहुँचाती हैं। (iv) ग्रसिकोपरि वाहिनी (Supra Oesophageal Blood Vessel)-यह आहार नाल के पृष्ठ तल पर 9वें खण्ड से 14वें खण्ड तक फैली होती है। यह पार्श्व ग्रसनिका से 2 जोड़ी अग्रलूपों (anterior loops) द्वारा रुधिर एकत्र करके अधर रुधिरवाहिनी को पहुँचा देती है।
ocr_image
(v) अधो तंत्रिकीय रुधिरवाहिनी - यह आहार नाल के आंत्रीय भ्हाग में तंत्रिका रज्जु के नीचे मध्य-अधर तल पर स्थित होती है। यह खण्डीय भागों से रुधिर एकत्र करके योजि वाहिनियों द्वारा पृष्ठ रुधिरवाहिनी में पहुँचा देती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions