जीनोम पर टिप्पणी कीजिए।
रेखित पेशियाँ (Striped Muscles)-इन पेशियों में आकुंचन जन्तु की इच्छा के अनुसार होता है, इसीलिए इन्हें ऐच्छिक पेशियाँ (voluntary muscles) कहते हैं। रेखित पेशियाँ अस्थियों से कण्डरा (tendon) के द्वारा जुड़ी होती हैं। अत: इन्हें कंकाल पेशियाँ (skeletal muscles) भी कहते हैं। ये शरीर के अधिकतम भागों में पायी जाती हैं।
रेखित पेशी की संरचना - प्रत्येक रेखित पेशी में अनेक समान्तर पेशी तन्तुओं के बण्डल (bundles) होते हैं। रेखित पेशी के चारों ओर एपीमाइसियम (epimycium) का आवरण होता है। पेशी तन्तुओं के बण्डल पेरीमाइसियम (periinycium) से घिरे होते हैं। पेशी तन्तुओं के चारों ओर संयोजी ऊतक का आवरण एण्डोमाइसियम (endomysium) होता है। इसमें रक्त वाहिनियाँ होती हैं जो पोषक पदार्थों को लाती हैं और उत्सर्जी पदार्थों को ले जाती हैं। पेशी के चारों ओर पाए जाने वाला आवरण एपीमाइसियम (epimysium). पेशी के दोनों सिरों पर कण्डराओं (tendons) के रूप में बदलकर पेशी को अस्थियों के साथ जोड़ता है।
रेखित पेशी तन्तु की लम्बाई सामान्यतया 2 से 4 सेमी तथा मोटाई 10 से 40μ होती है। ये बेलनाकार तथा अशाखित होते हैं। इनकी संरचना जटिल होती है। यह वास्तव में कई भ्रूणीय मायोब्लास्ट्स (myoblasts) के समेकन से बनी बहुकेन्द्रकी (syncytial) रचना है। प्रत्येक तन्तु पर एक उत्तेजनीय (excitable) झिल्ली की तरह का आवरण रहता है। इसे सार्कोलेमा (sarcolemma) कहते हैं। इसमें उपस्थित जीवद्रव्य को सार्कोप्लाज्म (sarcoplasm) कहते हैं। सार्कोप्लाज्म में अनेक महीन तन्तुं सदृश पेशी तन्तुक (myofibrils) पाए जाते हैं। इन्हें सार्कोस्टाइल्स (sarcostyles) भी कहते हैं। इनके विशिष्ट समान्तर क्रम में लगे रहने के कारण प्रत्येक पेशी तन्तु लम्बाई में रेखित दिखाई देता है। प्रत्येक तन्तु की चौड़ाई में हल्की तथा गहरी अनुप्रस्थ पट्टियाँ दिखाई देती हैं। गहरे रंग की या A-पट्टियाँ (dark band or A-band) तथा हल्के रंग की या I-पट्टियों (light band or I-band) एकान्तर (alternate) क्रम में व्यवस्थित होती हैं। I-पट्टियाँ एक्टिन (actin) नामक प्रोटीन छड़ों की बनी होती हैं, जबकि A-पट्टियाँ मायोसिन (myosin) प्रोटीन से बनी होती है। प्रत्येक I-पट्टी के मध्य में एक झिल्ली की तरह विभाजक पट्टी होती है। इसे क्राउस की झिल्ली (Krause.s membrane) या " रेखा (Z-line) कहते हैं। एक्टिन की छड़ें (actin filaments).z-रेखा के आधी एक ओर तथा आधी दूसरी ओर होती हैं। दो .Z. रेखाओं के मध्य का भाग एक पेशी खण्ड या सार्कोमियर (sarcomere) कहलाता है। .A. पट्टी के मध्य में भी एक अनुप्रस्थ रेखा
दिखाई देती है। इसे .M. रेखा (M. line) या हेन्सन की रेखा (Hansen.s line) कहते हैं। इस रेखा के दोनों ओर का क्षेत्र गहरे रंग का होता है, जो सिरों पर एक्टिन छड़ों के एक-दूसरे के ऊपर होने (overlapping) के कारण गहरा दिखाई देता है। बीच में अपेक्षाकृत हल्के रंग का क्षेत्र .H. क्षेत्र (.H.-zone) कहलाता है। सार्कोप्लाज्म में सभी कोशिका अंगक (cell organelles) पाए जाते हैं माइटोकॉण्ड्रिया की संख्या अधिक होती है। इससे स्पष्ट है कि पेशी संकुचन के समय अत्यधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। सार्कोप्लाज्म में मायोग्लोबिन, मायोएल्बुमिन तथा मायोजेन प्रोटीन भी पायी जाती है। इसके अतिरिक्त साकोप्लाज्म में . पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फेट आयन्स तथा एन्जाइम्स पाए जाते हैं।
रेखित पेशी में दो प्रकार के तन्तु होते हैं-
(क) लाल तन्तु (Red fibers)-इनमें अधिक संख्या में माइटोकॉन्ड्रिया, केन्द्रक तथा मायोग्लोबिन पाया जाता है। ये परिमाण में छोटे होते हैं, अतः धीमे तन्तु (slow fiber) कहलाते हैं। ये तन्तु धीमी लम्बी चाल के समय भाग लेते हैं। (ख)श्वेत तन्तु (White fibers)-इनमें माइटोकॉन्ड्रिया तथा केन्द्रक की संख्या कम होती है। ये शक्तिशाली तथा त्वरित . पेशीय कार्यों के लिए अनुकूलित होते हैं। जैसे-तेज दौड़ना, कूदना आदि।
रेखित पेशी के संकुचन की क्रियाविधि - हक्सले (Huxley, 1965) के अनुसार तन्त्रिकाओं द्वारा उत्तेजित होने पर पेशी खण्ड या सार्कोमियर (sarcomere) पेशी तन्तुकों की क्रियात्मक इकाई (functional unit) की तरह कार्य करते हैं। इस कार्य में .A.-पट्टियों की लम्बाई नहीं बदलती, जबकि I-पट्टियों की ऐक्टिन छड़ें मायोसीन छड़ों के कण्टों (spurs) पर फिसलकर एक-दूसरे के इतने निकट आ जाती हैं कि .M.-रेखा तक इनके सिरे एक-दूसरे पर चढ़ जाते हैं। I-पट्टियों की लम्बाई बहुत कम हो जाती है और प्रत्येक पेशी खण्ड के छोटा होने से पेशी तन्तु सिकुड़ जाता है। शिथिलन (relaxation) के समय ऐक्टिनं छड़ें अपनी पूर्व स्थिति में लौट आती हैं। पेशियों के आकुंचन हेतु ऊर्जा ATP तथा क्रिएटिन फॉस्फेट से प्राप्त होती है।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))19videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))16videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )1videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - पौधों में परिवहन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)40videos
पौधों में परिवहन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)18videos
प्राणी जगत
Similar Questions
मानवों में कौन-से अंग निम्नलिखित कार्य सम्पन्न करते हैं? भोजन का अवशोषण
View Solutionक्रोमोसोम क्या है ? इसकी संरचना एवं कार्य का वर्णन कीजिए।
View Solutionब्रसीकसी कुल के लक्षणों का वर्णन कीजिए।
View Solutionकोशिका को एक विलयन में रखने पर जीवद्रव्यकुंचन (plasmolysis) की क्रिया होती है, इस विलयन को कहते हैं -
View Solutionजल संवहन तन्त्र किस संघ का मुख्य लक्षण है
51:24View Solutionनीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में टिप्पणी लिखिए। जापान की शालीनता।
View Solutionनीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में टिप्पणी लिखिए। लेखक और पुस्तक विक्रेता।
View Solutionडॉ. भीमराव आंबेडकर का आदर्श छात्र के रुप में अध्ययन । टिप्पणी कीजिए ।
View Solutionमंत्री की राजा को सलाह। टिप्पणी कीजिए ।
View Solutionमानव जीनोम परियोजना
View Solution'धनुष को तोड़ने वाला कोई तुम्हारा दास होगा' के आधार पर राम के स्वभाव पर टिप्पणी कीजिए।
View Solutionकाव्यांश के आधार पर परशुराम के स्वभाव की दो विशेषताओं पर सोदाहरण टिप्पणी कीजिए।
55:07View Solutionअपने विद्यालय में हुए संगीत समारोह पर टिप्पणी करते हुए माँ को पत्र लिखिए।
01:09:40View Solutionनवाब साहब ने खीरा खाने की पूरी तैयारी की और उसके बाद उसे बिना खाए फेंक दिया। इस नवाबी व्यवहार पर टिप्पणी कीजिए।
46:34View Solutionजॉर्ज पंचम की नाक' के बहाने भारतीय शासनतंत्र पर किए गए व्यंग्य को स्पष्ट करते हुए पत्रकारों की भूमिका पर भी टिप्पणी कीजिए।
01:40:28View Solutionपढ़ाई में तेज होने पर भी कक्षा में दो बार फेल हो जाने पर टोपी के साथ घर पर या विद्यालय में जो व्यवहार हुआ उस पर मानवीय मूल्यों की दृष्टि से टिप्पणी कीजिए।
View Solution