Doubtnut Promotions Sticky

बाह्य लक्षणों के आधार पर निम्नलिखित कथनों की पुष्टि कीजिए -
पौधों के सभी भूमिगत भाग सदैव मूल नहीं होते।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जड़ भ्रूण के मूलांकुर से विकसित भूमिगत संरचना होती है। इस पर पर्व तथा पर्वसन्धियाँ, कलिकाएँ तथा शल्कपत्र सदृश संरचनाएँ नहीं होतीं। आलू के कन्द (tubers), अदरक के प्रकन्द (rhizome), अरवी का घनकन्द (corm) भूमिगत रूपान्तरित तने हैं।
ocr_image
इन पर पर्व तथा पर्वसन्धियाँ (internode and node), कक्षस्थ एवं अग्रस्थ कलिकाएँ तथा शल्क पत्र (scaly leaves) पाए जाते हैं। उपर्युक्त कथन से स्पष्ट है कि पौधों सभी भूमिगत भाग सदैव मूल नहीं होते।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions