Doubtnut Promotions Sticky

बाह्य लक्षणों के आधार पर निम्नलिखित कथनों की पुष्टि कीजिए -
फूल एक रूपान्तरित प्ररोह है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

फूल एक रूपान्तरित प्ररोह है (Flower is a modified shoot)-पुष्प एक रूपान्तरित प्ररोह (modified shoot) है। पुष्प का पुष्पासन अत्यन्त संघनित अक्षीय तना है! इसमें पर्वसन्धियाँ अत्यधिक पास-पास होती हैं। पर्व स्पष्ट नहीं होते। यह कायिक शाखा की ही तरह एक कलिका से उत्पन्न होता है। झुमकलता (Passiflora suberosa) में बाह्यदल तथा दल पुष्पासन: के समीप लगे होते हैं, लेकिन पुंकेसर व अण्डप कुछ ऊपर एक सीधी अक्ष पर होते हैं। इसे पुमंगधर (androphore) कहते हैं। हुरहुर (Gynandropsis) में पुष्प दलपुंज व पुमंग के मध्य पुमंगधर तथा पुमंग एवं जायांग के मध्य जायांगधर (gynophore) पर्व स्पष्ट होता है। कभी-कभी गुलाब के पुष्पासन की वृद्धि नहीं रुकती और पुष्प के ऊपर. पत्तियों सहित अक्ष दिखाई देती है। बाह्यदल, दल, पुंकेसर, अण्डप, पत्तियों के रूपान्तरण हैं। मुसेन्डा (Mussaenda) में एक बाह्यदल पत्ती सदृश रचना बनाता हैं। गुलाब में बाह्यदल कभी-कभी पत्ती सदृश रचनां प्रदर्शित करते हैं। लिली (निम्फिया) में बाह्यदल एवं दल के मध्य पत्ती जैसी रचना है। गुलाब, कमल, केना आदि में अनेक पुंकेसर दलों में बदले दिखाई देते हैं। आदिपादपों के पुंकेसर पत्ती समान थे जैसे ऑस्ट्रोबेलिया (Austrobaileya) में प्रदर्शित होता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions