Doubtnut Promotions Sticky

विभिन्न प्रकार के पोलिसेकेराइड्स का संक्षिप्त वर्णन कीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सत्य फल तथा कूट फल में अन्तर (Difference between True and False Fruits)- सत्य फल (True Fruits)-आवृतबीजी पौधों में निषेचन के पश्चात् अण्डाशय से बनने वाली संरचना को सत्य फल कहते हैं।
कूट फल (False Fruits)-जब अण्डाशय के अतिरिक्त अन्य पुष्पीय भाग या पुष्पक्रम आदि फल निर्माण में सम्मिलित हो जाते हैं, तब बनने वाली संरचना को कूट फल कहते हैं। उदाहरण-सेब, नाशपाती में पुष्पासन (thalamus), अंजीर, शहतूत आदि में पुष्पक्रम फल निर्माण में सहायक होता है।
संरस फल (Succulent Fruits)-ये फल अस्फुटनशील होते हैं इनकी फलभित्ति गूदेदार होती है। सामान्यतया सरस फलों की भित्ति तीन पर्तों में विभेदित होती है-(i) बाह्य फलभित्ति (epicarp), (ii) मध्य फलभित्ति (mesocarp) तथा (ii) अन्तःफलभित्ति (endocarp)। सरस फल निम्नलिखित प्रकार के होते हैं-
(a) अष्ठिल फल (Drupe) -यह एकबीजी फल है। सामान्यतः इसकी बाह्य फलभित्ति पतली होती है। मध्यं फलभित्ति गूदेदार (जैसे-आम, बादाम, अखरोट आदि) या रेशेदार (नारियल.) होती है। अन्तः फलभित्ति काष्ठीय एवं कठोर होती है। आम, आड़ में मध्य फलभित्ति, नारियल में भ्रूणपोष खाने योग्य होता है। बादाम, अखरोट में बीजपत्र खाने योग्य होता है।
(b) पोम (Pome)-यह कूट फल है। फल का खाने योग्य गूदेदार भाग मुख्य रूप से पुष्पासन (thalamus) होता है!अण्डाशय से बनी फलभित्ति कठोर कार्टिलेज (cartilaginous) जैसी होती. है, जैसे-सेब, नाशपाती आदि।
ocr_image
(c) बेरी (Berry)—ये सत्य फल हैं। बाह्य फलभित्ति पतली होती है। बीज मध्य फलभित्ति में फंसे रहते हैं, अन्त:फलभित्ति गूदेदार या झिल्लीनुमा होती है. जैसे टमाटर, बैंगन, केला, अमरूद, पपीता आदि बहुबीजी और खजूर एकबीजी (one seeded) बेरी है।
(d) पेपो (Pepo)-ये कूट फल होते हैं, क्योंकि इसमें अण्डाशय तथा पुष्पासन से फल बनता है। इन फलों में बाह्य फलभित्ति दृढ़ छिलका (rind) बनाती है। ये फल, कुकरबिटेसी कुल के अभिलक्षणीय लक्षण हैं, जैसे-खीरा, तरबूज, खरबूजा, करेला, तोरई, घिया आदि।
(e) हेस्पेरीडियम (Hesperidium)—यह फल रूटेसी कुल के सिट्रस (Citrus) जाति के फलों में मिलता है। बाह्य फलभित्ति चर्मिल होती है, जिसमें तेल ग्रन्थियाँ मिलती हैं। मध्य फलभित्ति सफेद रेशेदार भाग के रूप में होती है। यह बाह्य फलभित्ति से जुड़ी रहती है। अन्त:फलभित्ति झिल्लीनुमा होती है। अन्तः फलभित्ति फल को अनेक कोष्ठकों में बाँटती है। अन्त:फलभित्ति से सरस ग्रन्थिल रोम विकसित होते हैं। फल का खाने योग्य भाग ग्रन्थिल रोम हैं, जैसे-सन्तरा, नीबू, मौसमी, चकोतरा, कीनू आदि।
(f) दामिक (Balausta)-इस प्रकार के फल की बाह्य फलभित्ति कठोर होती है। मध्य भित्ति झिल्लीनुमा होती है अन्तःफलभित्ति पर बीज लगे होते हैं। बीज बीजाण्डासन पर अनियमित रूप से लगे रहते हैं। अन्त:भित्ति कठोर (hard) होती है। बाह्य बीजचोल (testa) सरस तथा खाने योग्य होता है, जैसे-अनार।
(g) एम्फीसार्का (Amphisarca)–बाह्य फलभित्ति काष्ठीय होती है। मध्य तथा अन्त:फलभित्ति तथा बीजाण्डासन (placenta) गूदेदार होता है, बीजों के बीजचोल श्लेष्मी (Mucilaginous) होते हैं। जैसे—बेल (wood apple), कैथ आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions