निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी दीजिए -
देखने की प्रक्रिया
देखने की प्रक्रिया (Mechanism of Vision)
नेत्र कैमरे की भाँति कार्य करते हैं। ये प्रकाश की 380 से 760 नैनोमीटर तरंगदैर्ध्य (wave-length) की किरणों की ऊर्जा को ग्रहण करके इसे तन्त्रिका तन्तु के क्रिया विभव (action potential) में बदल देते हैं।
नेत्र की क्रियाविधि (Working of Eye)
जब उचित आवृत्ति की प्रकाश तरंगें कॉर्निया पर पड़ती हैं, तब कॉर्निया तथा तेजोजल प्रकाश किरणों का अपवर्तन (refraction) कर देते हैं। ये किरणें तारे से होकर लेन्स पर पड़ती हैं। लेन्स इनका पूर्ण अपवर्तन कर देता है और उल्टा प्रतिबिम्ब रेटिना पर बना देता है। आइरिस तारे को छोटा या बड़ा करके प्रकाश की मात्रा का नियन्त्रण करता है। तीव्र प्रकाश में तारा सिकुड़ जाता है तथा कम प्रकाश नेत्र के भीतर प्रवेश करता है। कम प्रकाश में तारा फैल जाता है तथा अधिक प्रकाश नेत्र के भीतर प्रवेश करता है।
नेत्र द्वारा समायोजन (Accommodation by Eye)
सीलियरी काय तथा निलम्बन स्नायु (suspensory ligaments) लेन्स के फोकस में अन्तर लाकर वस्तु के प्रतिबिम्ब को रेटिना पर केन्द्रित करते हैं।
सामान्य अवस्था में नेत्र दूर की वस्तु देखने के लिए समायोजित रहता है। इस समय सीलियरी काय शिथिल (relaxed) रहता है तथा निलम्बन स्नायु तना रहता है। इससे लेन्स की फोकस दूरी अधिक हो जाती है और दूर की वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिम्ब बनता है।
पास की वस्तु देखने के लिए सीलियरी काय में संकुचन तथा निलम्बन स्नायु में शिथिलन होता है। इससे लेन्स छोटा व मोटा हो जाता है तथा इसकी फोकस दूरी कम हो जाती है। इससे पास की वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिम्ब बनता है।
प्रकाश-रासायनिक परिवर्तन (Photo-chemical Changes)
जब विशिष्ट तरंगदैर्ध्य वाली प्रकाश की किरणें रेटिना पर पड़ती हैं, तब ये शलाकाओं तथा शंकुओं में उपस्थित रसायनों में परिवर्तन करती हैं।
जब प्रकाश की किरणें शलाकाओं के रोडोप्सिन पर पड़ती हैं, तब यह रेटिनीन (retinene) तथा ऑप्सिन (opsin) में टूट जाता है। अन्धकार में शलाकाओं में एन्जाइम्स की सहायता से रेटिनीन तथा ऑप्सिन रोडोप्सिन का संश्लेषण करते हैं। यही कारण है कि जब हम तीव्र प्रकाश से अन्धकार में जाते हैं, तब एकदम कुछ दिखाई नहीं देता किन्तु धीरे-धीरे स्पष्ट दिखाई देने लगता है।
शंकुओं में आयोडोप्सिन उपस्थित होता है। इसका वर्णक घटक रेटिनीन तथा प्रोटीन घटक फोटोप्सिन होता है। शंकु तीन प्रारम्भिक रंगों को ग्रहण करते हैं, जो लाल, नीला व हरा होते हैं। इन्हीं तीन प्रकार के शंकुओं द्वारा विभिन्न मात्रा में उद्दीपन ग्रहणं से अन्य रंगों का ज्ञान होता है।
मनुष्य व दूसरे प्राइमेट्स में दोनों नेत्रों द्वारा एक ही प्रतिबिम्ब बनता है। ऐसी दृष्टि को द्विनेत्री दृष्टि (binocular vision) कहते हैं।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (पुस्तक से चयनित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) बहुविकल्पीय प्रश्न7videos
तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (पुस्तक से चयनित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) अति लघु उत्तरीय प्रश्न5videos
तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - जैव अणुEXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)29videos
जैव अणु
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - पाचन एवं अवशोषण EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)20videos
पाचन एवं अवशोषण
Similar Questions
एरोपोनिक को कहा जाता है
View Solutionनिम्न को उनके विद्युत आवेग गति के साथ सम्बद्धता जुड़ाव के अनुसार सही क्रम में पुनः व्यवस्थित करें। अन्तर्ग्रथनी घुण्डी (Synaptic knob), द्रुमिकाएँ (डेन्ड्राइट्स), कोशिका काय (सायटॉन), तन्त्रिकाक्ष ऊतक (एक्सॉन टर्मिनल), तन्त्रिकाक्षं (एक्सॉन)।
View Solutionनिम्नलिखित में से कौन कार्बोहाइड्रेट नहीं है
View Solutionजब एड्रीनलीन रुधिर में स्रावित होता है तो हमारे शरीर में क्या अनुक्रिया होती है?
View Solutionनीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में टिप्पणी लिखिए। जापान की शालीनता।
View Solutionमंत्री की राजा को सलाह। टिप्पणी कीजिए ।
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए : 'एक मुट्ठी छाँव' कहानी में चित्रित परिवार की सह्दयता का परिचय दीजिए ।
View Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो विषयों पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्येक टिप्पणी लगभग 60 शब्दों में लिखिए अहिंसा का अर्थ
View Solutionकाव्यांश के आधार पर परशुराम के स्वभाव की दो विशेषताओं पर सोदाहरण टिप्पणी कीजिए।
View Solutionजॉर्ज पंचम की नाक' के बहाने भारतीय शासनतंत्र पर किए गए व्यंग्य को स्पष्ट करते हुए पत्रकारों की भूमिका पर भी टिप्पणी कीजिए।
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रकृति का वेश किस प्रकार बदल रहा है? पंत की कविता के आधार पर लिखिए।00:15View Solutionहरिहर काका' कहानी के आधार पर बताइए कि एक महंत से समाज की क्या अपेक्षा होती है? उक्त कहानी में महंतों की भूमिका पर टिप्पणी कीजिए। उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
01:19View Solutionसंचार की प्रक्रिया जब बड़े पैमाने पर होती है तब उसे क्या कहते हैं?
View Solutionसंचार की प्रक्रिया जब बड़े पैमाने पर होती है तब उसे क्या कहते है
View Solutionपेशी संकुचन की प्रक्रिया
View Solutionभाषा-शिक्षण की प्रक्रिया
49:05View Solution