स्वायत्त तन्त्रिका तन्त्र का वर्णन कीजिए |
स्वायत्त तन्त्रिका तन्त्र (Autonomic Nervous System) यह तन्त्र स्वतन्त्र रूप से कार्य करता है, किन्तु अन्तिम रूप से इसका नियन्त्रण केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र द्वारा ही होता है।
स्वायत्त तन्त्रिका तन्त्र या आंतरांगीय तन्त्रिका तन्त्र (visceral nervous system) का निर्माण केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र से सम्बन्धित तन्त्रिकाओं द्वारा होता है, जो स्वायत्त तन्त्रिका तन्त्र के गुच्छकों (ganglia) में प्रवेश कर जाते हैं। इन तन्त्रिका तन्तुओं को पूर्वगुच्छीय तन्तु (preganglionic fibres) कहते हैं। स्वायत्त गुच्छंकों (autonomic ganglia) से निकलने वाले तन्त्रिका तन्तुओं को पश्चगुच्छीय तन्तु (postganglionic fibres) कहते हैं। ये तन्तु शरीर के विभिन्न अंगों में प्रवेश करते हैं। स्वायत्त तन्त्रिका तन्त्र आंतरांगों की क्रिया का नियमनं करता है।
संरचना तथा कार्यिकी के आधार पर स्वायत्त तन्त्रिका तन्त्र के निम्नलिखित दो घटक होते हैं -
परानुकम्पी तन्त्रिका तन्त्र (Parasympathetic Nervous System)
परानुकम्पी तन्त्रिका तन्त्र के गुच्छक आंतरांगों के भीतर या उनके एकदम पास स्थित होते हैं। इसमें पूर्वगुच्छीय तन्तु बहुत लम्बे होते हैं तथा पश्चगुच्छीय तन्तु छोटे होते हैं। तन्त्रिका गुच्छक आपस में सम्बन्धित नहीं रहते हैं। इस तन्त्रिका तन्त्र के तन्तु केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र के मस्तिष्क की कपाल तन्त्रिकाओं (III, VII, IX व XI) तथा मेरुरज्जु के त्रिक प्रदेश (sacral region) से निकलते हैं। अतः परानुकम्पी तन्त्रिका तन्त्र को कपालीय त्रिक प्रवाह (cranio saeral outflow) भी कहते हैं।
॥. अनुकम्पी तन्त्रिका तन्त्र (Sympathetic Nervous System)
अनुकम्पी तन्त्रिका तन्त्र एक भली-भाँति एकीकृत (well integrated) तंन्त्र के रूप में होता है। इसके तन्त्रिका गुच्छक मेरुरज्जु के दोनों पार्यों में स्थित होते हैं तथा आपस में तन्त्रिकाओं द्वारा जुड़े रहते हैं। अनुकम्पी तन्त्रिका तन्त्र के तन्त्रिका तन्तु मेरुरज्जु के वक्ष (thoracic) तथा कटि प्रदेश (lumbar region) से बाहर निकलते हैं। अत: इसे वक्षीय कटि प्रवाह (thoraco lumbar outflow) कहते हैं।
अनुकम्पी तन्त्रिका तन्त्र के पूर्वगुच्छीय तन्तु छोटे होते हैं तथा पश्चगुच्छीय तन्तु लम्बे होते हैं। कभी-कभी अंग विशेष से पहले भी अनुकम्पी तंत्रिका तंत्र के गच्चक उपस्थित होते हैं, इन्हें कोलैटरल गच्चक कहते हैं।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))18videos
तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))10videos
तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (पुस्तक से चयनित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) विस्तृत उत्तरीय प्रश्न1videos
तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - जैव अणुEXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)29videos
जैव अणु
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - पाचन एवं अवशोषण EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)20videos
पाचन एवं अवशोषण
Similar Questions
हल्दी पर टिप्पणी लिखिए।
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए -
ऐसीटिलकोलीन से आप क्या समझते हैं? इसके अभाव में शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?View Solutionरन्ध्रों के खुलने एवं बन्द होने की क्रिया को समझाइए ।
View Solutionनिम्नलिखित में से कौन कार्बोहाइड्रेट नहीं है
View Solutionजब एड्रीनलीन रुधिर में स्रावित होता है तो हमारे शरीर में क्या अनुक्रिया होती है?
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्नो मे से किसी एक प्रश्न का उतर लगभग १२० शब्दों मे लिखिए बुआ जी के घर का वातावरण कैसा था ? वर्णन कीजिए।
15:59View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
01:25:56View Solutionअट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
53:13View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
37:59View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
39:22View Solutionभारत की खोज - अहमदनगर का किला | स्मृति | अहमदनगर का किला स्मृति का वर्णन
View Solutionहार्डी वीनबर्ग सिद्धांत |विकास का संक्षिप्त वर्णन
View Solutionसामान्य परिचय|गति का वर्णन |OMR|Summary
View Solutionगतियों के प्रकार #!#गतियों का वर्णन
View Solutionगति का वर्णन
View Solution