Doubtnut Promotions Sticky

विभिन्न प्रकार के मेरिस्टेम की स्थिति तथा कार्य बताइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मेरिस्टेम (Meristem)
इसके अन्तर्गत आने वाले ऊतक की कोशिकाओं में विभाजन की क्षमता पायी जाती है। यह ऊतक पौधे के वर्धी भागों में पाया जाता है। मेरिस्टेम की कोशिकाएँ पतली भित्ति वाली एवं जीवित होती हैं। इनमें सघन कोशिकाद्रव्य तथा स्पष्ट केन्द्रक पाया जाता है। कोशिकाओं के मध्य अन्तराकोशिकीय अवकाश नहीं पाया जाता।
स्थिति के आधार पर मेरिस्टेम निम्नलिखित तीन प्रकार का होता है। -
(1) शीर्षस्थ मेरिस्टेम (Apical Meristem),
(2) अन्तर्विष्ट मेरिस्टेम (Intercalary Meristem)
(3) पावीय मेरिस्टेम (Lateral Meristem)
(1) शीर्षस्थ मेरिस्टेम (Apical Meristem)- यह जड़ तथा तने के शीर्ष (apex) पर पाया जाता है। इसकी कोशिकाओं में निरन्तर कोशिका विभाजन के फलस्वरूप जड़ तथा तने की लम्बाई में वृद्धि होती रहती है। अत: ये जड़ तथा तने के वृद्धि बिन्दु (growing points) कहलाते हैं। शीर्षस्थ मेरिस्टेम से ही अन्तर्विष्ट तथा पावयि मेरिस्टेम कोशिकाओं का निर्माण होता है।
शीर्षस्थ मेरिस्टेम की कोशिकाओं से पौधों के विभिन्न ऊतक तन्त्र का निर्माण होता है।
(2) अन्तर्विष्ट मेरिस्टेम (Intercalary Meristem) यह पर्व के आधार पर या पर्वसन्धियों पर या पत्तियों के आधार पर पाया जाता है। इसका निर्माण शीर्षस्थ मेरिस्टेम से होता है। इसके द्वारा सम्बन्धित अंग की लम्बाई में वृद्धि होती है।
(3) पावयि मेरिस्टेम (Lateral Meristemy) यह पादपों की पाक स्थिति मेरिस्टेम (स्थिति के आधार पर) में पाया जाता है। पाश्वीय मेरिस्टेम के कारण जड़ तथा तने की मोटाई में वृद्धि (द्वितीयक वृद्धि) होती है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions