Doubtnut Promotions Sticky

देहगुहा (प्रगुहा) का अध्ययन प्राणियों के वर्गीकरण में किस प्रकार सहायक होता है?

Text Solution
Verified by Experts

वास्तविक देहगुहा या प्रगुहा (coelom) भ्रूणीय परिवर्धन के समय मीसोडर्म (mesoderm) से बनती है। देहगुहा (सीलोम) की प्रकृति के आधार पर द्विपार्श्व सममित (bilaterally symmetrical) जन्तुओं को निम्नलिखित तीन समूहों में बाँटा जा सकता है
(1) अगुहीय या एसीलोमेट (Acoelomate)-पोरीफेरा, सीलेन्टरेटा तथा प्लैटीहेल्मिन्थीज (platyhelminthes) में . . देहगुहा का अभाव होता है! इन जन्तुओं को अगुहीय या एसोलोमेंट कहते हैं।
(2) कूटगुहिक या स्यूडोसीलोमेट (Pseudocoelomate)-कुछ जन्तुओं में देहभित्ति तथा आहार नाल के मध्य कूटगुहा या स्यूडोसील (pseudocoel) होती है, जो भ्रूण की ब्लास्टोसील (blastocoel) से विकसित होती है। इस पर मीसोडर्म का स्तर नहीं होता, जैसे-ऐस्केल्मिन्थीज (aschelminthes) कृमियों में
(3) प्रगुहीय या सीलोमेट (Coelomate)-जिन जन्तुओं में वास्तविक देहगुहा (सीलोम) होती है उन्हें प्रगुहीय (सीलोमेट) कहते हैं। यह मीसोडर्म से आच्छादित होती है, जैसे-एनेलिडा, मोलस्का, आर्थोपोडा, इकाइनोडर्मेटा तथा हेमीकॉडेंटा तथा कॉडेंटा जन्तुओं में। अत: देहगुहा का अध्ययन प्राणियों के जातिवृत्तीय वर्गीकरण में सहायक होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions