Doubtnut Promotions Sticky

आर्थोपोडा प्राणि समूह का सबसे बड़ा वर्ग है, इस कथन के प्रमुख कारण बताएँ।

Text Solution
Verified by Experts

संघ आर्थोपोडा (Phylum Arthropoda) यह जन्त जगत का सबसे बडा संघ है। लगभग 23 जन्त प्रजातियाँ संघ आर्थोपोड़ा में आती हैं। इसके सदस्य सभी प्रकार के आवासों में पाए जाते हैं, जैसे-स्थल, जल, वायु, मृदा के नीचे, वृक्षों पर आदि। इनकी सफलता के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
• आर्थोपोड्स की सफलता का एक बड़ा कारण इनमें बाह्य कंकाल के रूप में काइटिन की बनी क्युटिकल (chitinos cuticle) की उपस्थिति है। क्यूटिकिल हल्की (light weight) कड़ी (tough) होती है तथा पॉलिसैकेराइड काइंटिन व प्रोटीन की बनी होती है। खनिजों जैसे कैल्सियम फॉस्फेट व कार्बोनेट का निक्षेपण इसे और कड़ी बना देता है।
• इस काइटिन का उपयोग शरीर के अनेक उपांगों के आवरण निर्माण व सुरक्षा में होता है। यह गुण जल, स्थलीय आवासों हेतु अनुकूलन हैं।
• जलरोधी (impervious to water) होने के कारण यह शरीर की जलहानि (desiccation) से रक्षा करती है। इस गुण के कारण आयोपोड प्रत्येक प्रकार के स्थलीय आवास, में रहने में सक्षम होते हैं. जैसे मरुस्थल |
• काइटिन के बने पंखों के कारण ही कीट उड़ने में सक्षम हो पाते हैं। स्पष्ट है आर्थोपोड सफलता के साथ पृथ्वी के सभी आवासों में रहने हेतु अनुकूलित होते हैं अतः सफलतम व संख्या में अधिकतम जीव हैं।
उदाहरण-बिच्छू (पैलेम्निअस-Palamnaeus), झींगा मछली (पैलीमोन-Palaemon), टिड्डा (शिस्टोसकर्काSchistocerca), तितली (butterfly) मकड़ी आदि।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions