Doubtnut Promotions Sticky

संघ कॉर्डेटा के मुख्य लक्षण बताइए। इसके दो उदाहरण लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

संघ कॉर्डेटा के मुख्य लक्षण
संघ कॉडेटा के मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं-
(1) जीवन की किसी-न-किसी अवस्था में शरीर के पृष्ठ भाग में नालाकार नोटोकॉर्ड (notochord) मिलती हैं।
(2) ग्रसनी (pharynx) के दोनों पाश्वों में, गिल दरारें (gill slits) मिलती हैं।
(3) वास्तविक देहगुहा सुविकसित होती है।
(4) रुधिर की लाल रक्त कणिकाओं में हीमोग्लोबिन (haemoglobin) पाया जाता है। इसी के कारण रक्त का रंग लाल - होता है।
(5) शरीर के मध्य पृष्ठ तल पर पृष्ठीय नाल तन्त्रिका रज्जु पायी जाती है।
उदाहरण - हिप्पोकैम्पस, स्कॉलियोडॉन, राना टिग्रीना, हेमीडेक्टाइल्स, कोलम्बा लीविया, मानव (होमो सेपियन्स),आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions