Doubtnut Promotions Sticky

सममिति किसे कहते हैं? जन्तुओं में सममिति कितने प्रकार की होती है?

Text Solution
Verified by Experts

सममिति (Symmetry)
जन्तुओं के शरीर के विभिन्न भागों में समानता को सममिति (symmetry) कहते हैं। सममिति के आधार पर जन्तुओं का शरीर निम्नलिखित तीन प्रकार का होता है
1.असममिति (Asymmetry)-इस प्रकार की सममिति में जन्तु शरीर को किसी भी मध्य लम्ब अक्ष द्वारा दो समान भागों में नहीं बाँट सकते। जैसे-स्पंज, कुछ मोलस्का जन्तु आदि।
2.अरीय सममिति (Radial Symmetry) इस प्रकार की सममिति में जन्तु शरीर को किसी भी मध्य लम्ब अक्ष द्वारा दो समरूप भागों में विभाजित किया जा सकता है। जैसे--सीलेन्ट्रेटा, इकाइनोडर्मेटा प्राणियों में।
3. द्विपार्श्व सममिति (Bilateral Symmetry) इस प्रकार की सममिति में जन्तु शरीर को केवल एक ही मध्य लम्ब अक्ष द्वारा दो समरूप भागों में विभाजित किया जा सकता है। इन जन्तुओं के शरीर में अंग मध्ये लम्ब अक्ष के दाएँ-बाएँ स्थित । होते हैं। संघ निमेटोडा (nematoda) से कॉर्डेटा (chordata) तक के सभी जन्तुओं में द्विपार्श्व सममिति पायी, जाती है (संघ इकाइनोडमेंटा को छोड़कर)

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions