Doubtnut Promotions Sticky

नाल तन्त्र पर टिप्पणी लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

नाल तन्त्र (Canal system)-स्पंज स्थिर, सरल, बहुकोशिकीय, जलीय जन्तु हैं। इनमें समस्त जैविक क्रियाएँ जल-प्रवाह द्वारा सम्पन्न होती हैं। कीप कोशिकाओं (choanocytes) के-कशाभों (flagella) में निरन्तर होने वाली गति स्पंजों में जल-प्रवाह को बनाए रखती है।
स्पंजगुहा (spongocoel) कीप कोशिकाओं या कोएनोसाइट्स (choanocytes) से स्तरित होती है। इनके कशाभों की निरन्तर गति के कारण जल-प्रवाह (water flow) स्थापित बना रहता है। जलधारा ऑस्टिया (ostia) से स्पंजगुहा में प्रवेश करती है। स्पंजगुहा में आया हुआ जल ऑस्कुलम (osculum) से बाहर निकलता है। जल की मात्रा का नियन्त्रण तथा नियमन ऑस्टिया तथा ऑस्कुलम के खुलने व बन्द होने से होता है। जल-प्रवाह को निम्नवत् प्रदर्शित कर सकते हैं
जल ऑस्टिया स्पंजगुहा ऑस्कुलम बाहर
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions