Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to EXERCISE- 1 (Objective Questions) [SINGLE CORRECT CHOICE TYPE] of chapter FLUID MECHANICS & ELASTICITY of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterFLUID MECHANICS & ELASTICITY
BANSAL HINDIEXERCISE- 1 (Objective Questions) [SINGLE CORRECT CHOICE TYPE]
Number Of Questions88
Academic Year2023-24
  1. एक खुला घनाकार टैंक प्रारम्भ में पानी से पूरा भरा हुआ है। जब टैंक को क्षैतिज दिशा में त्वरित किया जाता है तो पानी का 1/3 भाग बाहर फैल जाता है तो त्वरण होगा।


    07:20
    View Solution
  2. दो पतली उर्ध्वाधर कांच की नलियां द्रव्य से भरी हुई एक केशिका से जुड़ी है। बाई नली बर्फ में `0^(@)C` पर है तथा दाई नली `30^(@)C` पर पानी में है दोनों नलियों में द्रव्य के स्तर में 4 cm का अन्तर है। नली पर `0^(@)C` में द्रव्य की लम्बाई 120 cm है। आयतन प्रसार गुणांक द्रव्य के लिये क्या होगा। (कॉच का प्रसार नगण्य मानो)


    03:48
    View Solution
  3. चित्र में दर्शायी गई मोटी नली का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल 800 `cm^(2)` है। द्रव्यमान रहित पिस्टन पर एक 12 kg का द्रव्यमान रखा है। दोनों नलियों में पानी की सतह की ऊँचाईयों में अंतर होगा।


    04:28
    View Solution
  4. R त्रिज्या का बेलनाकार पात्र में कुछ द्रव भरा है माना कि बेलन के पेंदे में द्रव द्वारा लगाया गया बल `F_(1)` है। अब इस द्रव को एक समान वर्गाकार अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल तथा R भुजा वाले पात्र में डाल दिया जाये तो पात्र के पेदें में द्रव द्वारा लगाया गया बल `F_(2)` हो जाता है, तो (वायुमण्डलीय दाब को नगण्य मानिये) –


    02:39
    View Solution
  5. दोनों सिरों पर खुली, एक समान अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाली U-नली में प्रत्येक भुजा में पेंदे से 20 cm ऊँचाई तक पानी भरा है। किसी एक भुजा में 4 gm/cc वाला द्रव डाल दिया जाता है। जिससे तल 5cm और उपर उठ जाता है। अब दोनों नलियों में द्रवों के तल की ऊँचाईयों का अनुपात `h_(2)//h_(1)` होगा।


    05:05
    View Solution
  6. पानी की टंकी के फंदे पर दाब 3P है जहाँ P वायुमण्डलीय दाब है। यदि इस टेंक से 1/5 भाग पानी निकाल लिया जाये तो टैंक के पेंदे पर दाब क्या होगा।


    04:14
    View Solution
  7. एक U– नली जिसकी क्षैतिज भुजा 20 cm तथा जिसका अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल 1`cm^(2)` है। इस नली में 60 cc जल भरा हुआ है। 4g/cc वाले द्रव का कितना आयतन U– नली की एक भुजा में डाला जाये ताकि U नली की क्षैतिज भुजा में जल ना बचें ?


    05:13
    View Solution
  8. एक बाल्टी में 15 cm ऊँचाई तक पानी भरा है। बाल्टी एक रस्सी से बंधी है जो एक घर्षण रहित हल्की घिरनी से गुजरती है। रस्सी का दुसरा सिरा एक ब्लॉक से बंधा है। जिसका द्रव्यमान, (बाल्टी + पानी ) के द्रव्यमान का आधा है। पेंदे पर पानी का दाब वायुमण्डलीय दाब से कितना अधिक होगा।


    06:19
    View Solution
  9. एक घनाकार बंद पात्र जिसकी लम्बाई L है एक गाड़ी में रखा गया है जो 'a' त्वरण से क्षैतिज दिषा में गतिषील है। पात्र एक आदर्ष द्रव से भरा है जिसका घनत्व `rho` है। घनाकार पात्र के केन्द्र पर गैज दाब (gauge pressure) है।


    03:22
    View Solution
  10. एक हल्का अर्ध बेलनाकार गेट जिसकी त्रिज्या R है, मध्य बिन्दु O पर टिका है। तथा इसने `rho` घनत्व वाले द्रव को चित्र के अनुसार रोक रखा है। तो बल F जो गेट को घुमने से रोकेगा


    05:05
    View Solution
  11. अत्यधिक पृष्ठीय क्षेत्रफल वाले एक पात्र में `rho` घनत्व वाला द्रव भरा जाता है। इस पात्र में एक घनाकार टुकड़ा जिसकी भुजा a तथा द्रव्यमान M है, तैर रहा है तथा इसका 4/5 भाग द्रव में डुबा है। एक m द्रव्यमान का एक सिक्का सावधनी से इस टुकड़े के उपर रखा जाता है। तक ब्लॉक ठीक डूबा रहता है, तो M का मान क्या होगा।


    05:40
    View Solution
  12. एक लड़के के एक हाथ में एक मछली तथा दूसरे हाथ में एक बाल्टी है। बाल्टी में पानी भरा है। यदि वह मछली को पानी में डाल देता है तो यह मानते हुए कि पानी नही फैलता है, लड़के द्वारा ढोया जाने वाला भार होगा।


    03:23
    View Solution
  13. 0.5`gcm^(-3)` घनत्व वाला कार्क का टुकड़ा तरण ताल में तैर रहा है। कार्क के आयतन का कितना भाग पानी में होगा।


    03:09
    View Solution
  14. 2m की ऊँचाई से एक 0.8 आपेक्षिक घनत्व वाली गेंद को पानी में गिराया जाता है। गेंद पानी में किस गहराई तक प्रवेश करेगी।


    04:49
    View Solution
  15. `rho` घनत्व वाली एक लकड़ी की गेंद को `sigma` घनत्व वाले पानी में h गहराई तक डुबोया जाता है और छोड़ दिया जाता है पानी की सतह से कितना ऊपर तक यह जा सकती है।


    07:59
    View Solution
  16. एक गोला जिसका व्यास 7 cm एवं द्रव्यमान 266.5 gm द्रव में तैर रहा है। यदि तापमान बढ़ा दिया जाता है तो गोला `35^(@)C` पर डूबने लगता है। यदि `0^(@)C` पर घनत्व 1.527 gm/cc है तो द्रव का आयतन प्रसार गुणांक बताओं।


    02:23
    View Solution
  17. द्रव में डूबने पर किसी ठोस के वजन में ह्यस `W_(0)` तापमान `0^(@)C` पर एवं W तापमान `t^(@)C` पर है । यदि आयतनिक प्रसार ठोस के `gamma_(s)` व द्रव के लिए `gamma_(1)` है तो W का मान होगा।


    07:12
    View Solution
  18. एक धातु से बना पतला बेलनाकार बर्तन जिसका रेखीय प्रसार गुणांक `10^(-3)""^(@)C^(-1)` है इसमें बेंजीन भरा है। जिसका आयतनिक प्रसार गुणांक `10^(-3)""^(@)C^(-1)` है। यदि बर्तन तथा बेंजीन को `10^(@)C` गर्म किया जाता है, तो तल पर बेंजीन के द्वारा लगाया गया दाब है।


    09:07
    View Solution
  19. एक ठोस गोला पूरी तरह से द्रव्य में डूबा हुआ है। यदि आयतनिक प्रसार गुणांक गोले एवं द्रव्य के लिये `3xx10^(-6)` एवं `8xx10^(-6)` प्रति `""^(@)C` क्रमशः है। यदि तापमान 100 °C बढ़ा दिया जाता है तो प्लव बल में कितने प्रतिशत का परिवर्तन होगा।


    View Solution
  20. M द्रव्यमान वाला एक खोखला गोला जिसकी त्रिज्या R है, को जल (`rho_(w)` घनत्व) में डुबोया जाता है। गोला जल में तैर सकता है यदि मुक्त हो तो, यह गोला पैंदे पर दो तारों द्वारा जो एक दूसरे से `45^(@)` के कोण पर है टिका हुआ है। तार के तनाव `T_(1)` क्या होगा।


    04:48
    View Solution
  21. दो समरूप बेलनों के पैंदे में a त्रिज्या का एक छिद्र `(a lt lt R)` है। छिद्र पर R त्रिज्या की एक गेंद रखी जाती है तथा बेलन में जल ऐसे भरा जाता है कि पैंदे से कोई जल बाहर न निकले । स्थिति-1 में जल h ऊँचाई तक भरा जाता है तथा द्वितीय स्थिति में यह 2h ऊँचाई तक भरा जाता है। यदि स्थिति-1 में गोले पर द्रव द्वारा कुल बल `F_(1)` है तथा स्थिति-2 में गोले पर द्रव द्वारा कुल बल `F_(2)` है, तो


    02:33
    View Solution
  22. R त्रिज्या तथा `sigma` आपेक्षिक घनत्व वाला एक गोला में एक r त्रिज्या की संकेन्द्रिय गुहा है। इसे पानी से भरे एक टेंक में रखे जाने पर ठीक तैरता है। तो `R//r` का अनुपात ज्ञात करों।


    05:02
    View Solution
  23. V आयतन, `rho` घनत्व वाली एक वस्तु पात्र के पेंदे से रस्सी द्वारा जुड़ी है पात्र में भरे द्रव का घनत्व d है तथा `d(gt rho)` दिया हुआ है। पात्र उपर की ओर a त्वरण से गतिशील है। रस्सी में तनाव होगा।


    04:31
    View Solution
  24. सोनोमीटर तार की आवृति f है, लेकिन तनाव उत्पन्न करने वाले भार को पानी में पूर्णतया डुबाने पर आवृति f/2 हो जाती है और भार को किसी ओर द्रव में पूर्णतया डुबाने पर आवृति f/3 हो जाती है तो द्रव का सापेक्षक घनत्व क्या है।


    13:18
    View Solution
  25. एक बेलनाकार ब्लॉक जिसका अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल A तथा घनत्व `rho` है के `1//3` घनत्व वाले द्रव में रखा जाता है ब्लॉक स्प्रिंग को अपनी लम्बाई के `1//3` भाग तक संकुचित कर देता है। यदि गुरूत्वीय त्वरण g है तो स्प्रिंग का स्प्रिंग नियतांक होगा।


    05:06
    View Solution
  26. एक बीकर जिसमें पानी भरा है, एक स्प्रिंग तुला के उपर रखा है। तुला का माप 1.5 kg है। एक पत्थर 0.5 kg एवं घनत्व 500 kg/`m^(3)` को पानी में पूर्णतया डुबा दिया गया है, लेकिन बीकर को स्पर्श नही करता। तो तुला का नया माप क्या होगा ?


    06:01
    View Solution
  27. दो एक समान लम्बाई L तथा एक समान अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाले दो बैलन जो `d_(1)` तथा `d_(2)` घनत्व वाले पदार्थ से बने है। दोनों को जोड़कर एक 2L लम्बाई का बेलन बनाकर d घनत्व वाले द्रव में रखने पर इसका L/2 भाग द्रव के उपर रहता है। यदि `d_(1) gt d_(2)` हो तो -


    08:42
    View Solution
  28. साधारण तुला की दो भुजाओं से V तथा 2V आयतन की दो वस्तुओं को लटकाया जाता है। और दोनों संतुलित स्थिति में रहती है। यदि बड़ी वस्तु (`d_(1)=0.9gm//cm^(3)` घनत्व) वाले तेल में डुबी है और छोटी वस्तु एक अज्ञात द्रव में डुबी है एवं तुला संतुलित है तो अज्ञात द्रव का घनत्व क्या होगा।


    03:51
    View Solution
  29. एक समान 2L लम्बाई की एक बेलनाकार छड़ जो आंशिक रूप से पानी में डुबी हुई है। चित्रानुसार इसके एक सिरे को रस्सी से बंधा गया है । यदि छड़ का विशिष्ट गुरूत्व 0.75 है तो छड़ की कितनी लम्बाई पानी से ऊपर होगी।


    07:42
    View Solution
  30. डम्ब–बेल (dumbbell) को `rho` घनत्व वाले जल में रखा गया है। छड़ से m द्रव्यमान का एक कण जोड़ने पर यह पाया गया है कि डम्ब–बेल क्षैतिज रूप से पानी की सतह पर तैरता है। और प्रत्येक गोला आधा पानी में डूबा रहता है। m द्रव्यमान का आयतन नगण्य मानते हुए `l` का मान ज्ञात करो।


    06:09
    View Solution
  31. दो घन जिनमें प्रत्येक की भुजा 1.0 m है तथा जिनका आपेक्षिक घनत्व क्रमशः 0.60 तथा 1.15 है, को एक भारहीन तार द्वारा जोडकर पानी के टैंक में रख दिया जाता है। साम्यावस्था में हल्का घन पानी की सतह से कितनी ऊँचाई पर होगा।


    11:16
    View Solution
  32. एक घनाभाकार लकड़ी का टुकड़ा जिसकी भुजाएँ क्रमशः a, b तथा c है तथा जिसका आपेक्षिक घनत्व d है। यह बड़े पानी के टैंक में इस प्रकार तैर रहा है कि इसकी भुजा a उर्ध्वाधर हो जाती है। यदि इसे थोड़ा नीचे विस्थापित करके छोड़ दिया जाता है तो इसका आवर्तकाल ज्ञात करो।


    10:57
    View Solution
  33. एक R त्रिज्या तथा H ऊँचाई का एक शंकु `rho` घनत्व वाली द्रव के एक रस्सी द्वारा लटका हुआ है। द्रव के कारण शंकु की निचली सतह पर बल होगा। (वायुमण्डलीय दाब को नगण्य माने)


    02:44
    View Solution
  34. R त्रिज्या के एक बेलन की तली से R त्रिज्या का ही अर्द्धगोलाकार भाग अलग कर दिया जाता है। शेष बचे बेलनाकार भाग का आयतन V तथा द्रव्यमान M है। इस भाग को एक डोरी द्वारा उर्ध्वाधर `rho` घनत्व वाले द्रव में लटका दिया जाता है। बेलन का ऊपरी सिरा द्रव के पृष्ठ से h गहराई पर है। द्रव द्वारा बेलन के निचले सिरे पर आरोपित बल है।


    04:58
    View Solution
  35. एक धात्विक टुकड़ा जो बर्फ के टुकड़े में है यह पानी की सतह पर तैर रहा है। बर्फ पिघलने पर धात्विक टुकड़ा पानी में गिर जाता है। पात्र में पानी का स्तर -


    07:37
    View Solution
  36. a = 20 cm आकार का एक बर्फ का घन जल से भरी एक झील में तैर रहा है। बर्फ का आपेक्षिक घनत्व 0.9 है। बर्फ के पूर्णतः पिघल जाने पर गुरूत्वीय स्थितिज ऊर्जा में परिवर्तन होगा -


    02:17
    View Solution
  37. एक लकड़ी का ब्लॉक जिस पर एक सिक्का रखा है चित्रानुसार पानी पर तैरता है। दूरियाँ `l` तथा h चित्रानुसार है। कुछ समय बाद सिक्का पानी में गिर जाता है, तब


    08:10
    View Solution
  38. बाग में पाये जाने वाले फव्वारे में अक्सर यह देखा जाता है कि इसके एक सिर पर एक मोटा पाइप दूसरे सिरे पर कही छोटे छिद्र होते है। इसी प्रकार के फव्वारे में पाइप की आंतरिक व्यास 2 cm तथा पानी के बहने की दर 3 `ms^(-1)` है। प्रत्येक छोटे छिद्र का व्यास 0.05 cm है तथा छिद्रो की संख्या 100 है तो छिद्र से बाहर निकलने वाले पानी का वेग m/s में ज्ञात करों।


    04:15
    View Solution
  39. दो पाइप P तथा Q जिनका व्यास `2xx10^(-2)` तथा `4xx10^(-2)m` है को श्रेणी क्रम में जोड़कर पानी की मुख्य लाइन से जोड़ा गया है। पाइप P में बहते हुए पानी का वेग होगा


    02:43
    View Solution
  40. बर्नोली प्रमेय किसके संरक्षण के सिद्धान्त को प्रदर्शित करती है।


    03:15
    View Solution
  41. एक आदर्श द्रव के लिये निम्न में से कौनसी अभिधारणा बरनोली प्रमेय लगाने के लिये सही नहीं है -


    02:30
    View Solution
  42. एक असमान अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाली नली से क्षैतिज दिशा में पानी बह रहा है। यदि 0.02 `m^(2)` अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाले बिन्दु पर दाब `4 xx10^(4)N//m^(2)` तथा द्रव का वेग 2 m/s है तो उस बिन्दु पर दाब क्या होगा जहां अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल 0.01`m^(2)` है


    04:38
    View Solution
  43. पानी का एक बैरल जमीन से h ऊँचाई पर टेबल पर रखा है। यदि बैरल के पार्श्व दीवार पर पेंदे से सटे हुए एक छेद कर दिया जाए तो निकला हुआ पानी R क्षैतिज दूरी पर जमीन से टकराता है। बैरल की गहराई है।


    06:52
    View Solution
  44. एक बड़ा टेंक (घनत्व `=10^(3)kg//m^(3)`) वाले पानी से भरा है। ऊपर से 10 m नीचे एक छिद्र है। छिद्र से निकलने वाला पानी पृथ्वी सतह पर R दूरी पर जाकर गिरता है। पानी की सतह पर अतिरिक्त दाब क्या है ताकि पानी पृथ्वी सतह पर 2R दूरी पर जाकर गिरे। (दिया है `1 atm =10^(5)Pa` तथा `g = 10 m//s^(2)`):


    10:13
    View Solution
  45. 1000 `cm^(2)` अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल का एक बेलनाकार पात्र में 10 kg का एक घर्षण रहित पिस्टन लगा है। पात्र पानी से भरा हुआ है। पिस्टन से 50 cm दूरी पर 10 `mm^(2)` से. का एक छोटा छिद्र बनाया जाता है। छिद्र से निकलते हुए पानी का वेग है।


    04:27
    View Solution
  46. `rho` तथा `2rho` घनत्व के दो अमिश्रय (immicible) तरल पात्र में चित्रानुसार भरे है। हल्के द्रव के सतह से क्रमशः `h//2` तथा `3h//2` दूरी पर दो छेद किए गए है। यदि छेदों से निकलते हुए द्रव का वेग क्रमशः `v_(1)` तथा `v_(2)` हो तो `v_(1)//v_(2)` है।


    04:28
    View Solution
  47. एक बड़ा H ऊँचाई का टेंक पूरा पानी से भरा है। टेंक के पेंदे में एक छोटा छिद्र कर दिया जाता है। यह `eta` गुना पानी का स्तर कम करने में `T_(1)` समय लगाता है जहाँ `(eta gt 1)` है तथा पूर्ण पानी को खाली करने में `T_(2)` समय लगाता है। यदि `T_(1)=T_(2)` है तो `eta` का मान होगा।


    10:05
    View Solution
  48. शराब से भरा घनाकार बाक्स में पैंदे के एक सिरे पर एक छोटा छिद्र है। जब बॉक्स शराब से पूरा भर कर क्षैतिज सतह पर रखा जाता है तो छिद्र से निकलने वाले द्रव का प्रारम्भिक वेग `v_(0)` है। जब बॉक्स आधा खाली हो जाता है तो उसे चित्रानुसार ऐसे `45^(@)` घुमा दिया जाता है कि छिद्र निम्नतम बिन्दु पर हो, तब छिद्र से निकलने वाले द्रव का वेग होगा। (मानाकि ऊपरी वायु वायुमण्डलीय दाब पर है)


    05:42
    View Solution
  49. पानी से भरे एक बंद पात्र से एक नली चित्रानुसार जुड़ी है। छोटे छिद्र से निकलने वाले पानी को वेग होगा।


    03:45
    View Solution
  50. `6cm^(2)` वाले छिद्र से पानी का फुव्वारा निकलकर दिवार के अभिलम्ब से `60^(@)` के कोण पर टकराता है तथा यह टक्कर प्रत्यास्थ होती है। यदि फव्वारे का वेग 12 m/s से हो तो दीवार पर लगने वाला बल होगा।


    View Solution
  51. एक अग्निशमन यंत्र से निकलने वाले पानी का घनत्व `rho` तथा पानी के निकलने की आयतन की दर L है। पाइप में से पानी पहले उर्ध्वाधर उपर जाता है फिर `90^(@)` पर मुड़कर क्षैतिज रूप से V वेग से बाहर आता है। सभी स्थानों पर पाइप का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल समरूप है तो पाइप से गुजरने वाले जल द्वारा मोड़ पर लगाये गये बल का मान होगा।


    06:16
    View Solution
  52. एक उर्ध्वाधर टेंक जो उपर से खुला है, एक द्रव से भरा है और चिकनी क्षैतिज सतह पर रखा है। टेंक के एक तरफ केन्द्र पर 1 छिद्रकर दिया जाता है टेंक का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल छिद्र के अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल का N गुना है। टेंक का द्रव्यमान नगण्य है टेंक का प्रारम्भिक त्वरण क्या होगा।


    05:57
    View Solution
  53. एक बेलनाकार पात्र में H ऊँचाई तक पानी भरा जाता है। पात्र की पार्वी दिवार पैदें दो स्पर्श करता हुआ एक वृताकार छिद्र है। पात्र के पेंदे तथा तल के मध्य घर्षण गुणांक `mu` है पात्र तथा पानी का कुल द्रव्यमान M है। छिद्र का न्यूनतम व्यास क्या होना चाहिये कि पात्र फर्श पर गति करना प्रारम्भ कर दें। (यदि प्लग को हटा दिया जाये, मान लिजिए पानी का घनत्व `rho` है।)


    09:38
    View Solution
  54. पानी से भरे एक पात्र के पेंदे में एक 0.1 mm व्यास का वृताकार छिद्र है। बिना लीक किये पात्र में कितनी ऊँचाई तक पानी को भरा जा सकता है ?
    पृष्ठ तनाव `=75xx10^(-3)N//m` तथा `g=10m//s^(2)`:


    02:04
    View Solution
  55. यदि दो अलग-अलग त्रिज्याओं के साबुन के बुलबुले एक दूसरे से एक नली द्वारा जुड़े है तो -


    03:22
    View Solution
  56. एक लम्बी 'r' त्रिज्या की केशिकीय नली प्रारम्भ में उर्ध्वाधर है और `0^(0)` स्पर्श कोण वाले द्रव में पूरी डुबी है। यदि नली को थोड़ा ऊपर उठाया जाये तब नली का विस्थापन तथा चन्द्रतल की वक्रता त्रिज्या के बीच ग्राफ है।


    06:42
    View Solution
  57. आन्तरिक त्रिज्या r = 0.25 mm की एक काँच की केशनली जल में डूबोई जाती है। नली का शीर्ष सिरा जल सतह से 2 cm ऊपर रहता है। द्रव, नली से किस कोण पर मिलता है? जल का पृष्ठ तनाव `=0.07Nm^(-1)` तथा इसका स्पर्श कोण `0^(@)` है।


    04:41
    View Solution
  58. एक द्रव की प्रत्येक त्रिज्या की कुछ गोल बूंदे सम्मिलित होकर R त्रिज्या की एक एकल बूंद का निर्माण करती है। यदि T पृष्ठ तनाव है, तो मुक्त ऊर्जा होगी -


    05:23
    View Solution
  59. R त्रिज्या का एक साबुन का बुलबुला दर्शाये अनुसार 2R त्रिज्या के दूसरे साबुन के बुलबुले से घिरा हुआ है। पृष्ठ तनाव = S लिजिये तो, छोटे साबुन के बुलबुले के भीतर वायुमण्डलीय दाब से दाबाधिक्य होगा -


    02:31
    View Solution
  60. अल्प पृथकता दूरी 'd' पर रखी दो विशाल समान्तर काँच प्लेटें `rho` घनत्व व S पृष्ठ तनाव वाले एक द्रव में डूबोयी जाती हैं। द्रव के बाहरी स्तर के सापेक्ष प्लेटों के बीच द्रव स्तर की ऊँचाई ज्ञात कीजिये। द्रव-काँच अन्तरापृष्ठ के लिये स्पर्श कोण `theta` है।


    04:18
    View Solution
  61. `pi` ग्राम द्रव्यमान, 2mm त्रिज्या व नगण्य मोटाई की एक लम्बी केशनली को 0.1 N/m पृष्ठ तनाव के एक द्रव में आंशिक रूप से डूबोया जाता है। स्पर्श कोण को शून्य लें व उत्प्लावन बल को नगण्य मानें। नली को ऊर्ध्वाधरतः बनाये रखने के लिये आवश्यक बल होगा – `(g=10m//s^(2))`


    03:34
    View Solution
  62. एक खुली केशनली को पारे से भरे एक पात्र में डूबोया जाता है। पात्र में व केशनली में पारे के स्तरों के बीच का अन्तर `Deltah=4.6mm` है। केशनली में पारे के नवचन्द्रक की वक्रता त्रिज्या क्या है ? पारे का पृष्ठ तनाव 0.46 N/m है, पारे का घनत्व 13.6 gm/cc है।


    03:34
    View Solution
  63. 1 cm त्रिज्या की एक नली के मुँह पर एक साबुन का बुलबुला फलाया जा रहा है। साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव 0.05 N/m है तथा बुलबुला दर्शाये अनुसार नली से `60^(@)` का कोण बनाता है। नली में वायुमण्डलीय दाब पर दाबाधिक्य है :


    03:23
    View Solution
  64. r त्रिज्या की एक पतली धात्विक वलय जल सतह पर तैरती है तथा परिधि के नीचे की सतह वलय के ऊर्ध्व किनारे से `theta` कोण बनाते हुये मुड़ जाती है। यदि वलय W भार का जल विस्थापित करती है तथा जल का पृष्ठ तनाव T है, तो धात्विक वलय का भार है -


    04:02
    View Solution
  65. 1 mm त्रिज्या की एक काँच छड़ 2 mm की भीतरी त्रिज्या वाली एक काँच की केशनली में सममित रूप से प्रवेश करायी जाती है। फिर सम्पूर्ण उपकरण को जल की सतह के सम्पर्क में लाया जाता है। जल का पृष्ठ तनाव `7xx 10^(-2)` N/m है। जल केशनली में किस ऊँचाई तक चढ़ेगा? `(theta=0^(@))`


    05:51
    View Solution
  66. एक बड़ी फिक्स पट्टिका तथा 100 `cm^(2)` अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाली एक समतल पट्टिका के मध्य 1mm मोटी ग्लिसरीन की परत है। यदि ग्लिसरीन का श्यानता गुणांक 1.0 kg/m-s है तो पट्टिका को 7 cm/s के वेग से हटाने के लिये लगाया गया बल होगा ?


    02:31
    View Solution
  67. एक घनाकार गुटका जिसमें प्रत्येक भुजा 'a' तथा घनत्व '`rho`' है। एक आनत तल पर चित्रानुसार 'v' वेग से खिसक रहा है। एक 't' मोटाई की पतली फिल्म आनत तल तथा गुटका के बीच है तो पतली फिल्म का श्यानता गुणांक होगा।


    06:48
    View Solution
  68. एक साफ्ट तथा स्लीव के बीच का क्षेत्र न्यूटोनियन तरल से भरा है। जब साफ्ट पर स्लीव के समानान्तर 800N बल लगाया जाता है तो यह 1.5 cm/sec का वेग प्राप्त कर लेता है। 2.4 kN बल लगाने साफ्ट को वेग होगा।


    02:53
    View Solution
  69. एक ठोस r त्रिज्या का धात्विक गोला मुक्त रूप से हवा में गिरता है। यदि हवा का घर्षण बल अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल के समानुपाती तथा वस्तु के वेग के वर्ग समानुपाती है तो गोले का सीमांत वेग निम्न में से होगा ?


    04:00
    View Solution
  70. दो समान त्रिज्या की बूंदे स्थिर वेग v cm/s से हवा में गिर रही है। यदि दोनों बूंदे आपस में मिल जाये तो सीमांत वेग होगा ?


    05:28
    View Solution
  71. इनमें से कौन वर्षा की बूंदो की गति को सर्वोतम प्रदर्शित करता है ?


    02:41
    View Solution
  72. एक श्यान द्रव में गिरते हुए गोले का निम्न में से कौनसा ग्राफ I gh ugh है ?
    (दिया गया t= 0, पर v = 0 तथा विस्थापन x = 0.)


    05:15
    View Solution
  73. श्यान माध्यम में मुक्त रूप से गिरती वस्तु का विस्थापन समय ग्राफ दिया है। निम्न में से कौनसा ग्राफ सही होगा -


    View Solution
  74. एक भारी खोखला R त्रिज्या तथा h ऊँचाई का शंकु जिसका आधार क्षैतिज सतह पर रखा है। इस शंकु को `rho` घनत्व वाले पानी से पूर्ण रूप से भर दिया जाता है। शंकु के आधार पर वृताकार परिधि सील पैक है तथा शंकु के शीर्ष पर एक छोटा छिद्र है। पानी द्वारा शंकु पर ऊपर की ओर लगाया जाने वाला बल होगा। (वायुमण्डलीय दाब को नगण्य मानिये)


    09:57
    View Solution
  75. क्षैतिज नली का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल द्रव के बहाव की दिशा में लम्बाई के अनुदिश बढ़ता है। तो लम्बाई के अनुदिश बहाव की दिशा x में दाब परिवर्तन होगा।


    07:07
    View Solution
  76. पृथ्वी सतह से h ऊँचाई तक एक R त्रिज्या वाले गोले में पानी भरा है। इस स्थिति में द्रव की सतह किनारों पर क्षैतिज रहती है। स्पर्श कोण होगा।


    03:20
    View Solution
  77. बेलनाकार तार के आयतन एवं त्रिज्या का परिवर्तन क्रमशः 0.2% एवं 0.002% है, जब उस पर पर्याप्त बल लगाया जाता है। तो तार का अनुदैर्ध्य प्रतिबल क्या होगा।
    `(Y=2.0xx10^(11)Nm^(-2))`


    07:17
    View Solution
  78. एक बेलनाकार बर्तन जिसमें द्रव भरा है तथा उसके उपर भार रहित पिस्टन लगा है। इस द्रव में प्रत्यास्थता गुणांक K तथा त्रिज्या R का गोला रखा है। जब पिस्टन पर द्रव्यमान m रखा जाता है तो गोले की त्रिज्या का आंशिक परिवर्तन `delta//R` बताओं।


    06:03
    View Solution
  79. एक बेलनाकार तार जिसकी त्रिज्या 1 mm, लम्बाई 1 m, प्रत्यास्थता गुणांक `=2xx10^(11)N//m^(2)` पॉयसन अनुपात `mu=pi//10`, उस पर 100 N का बल लगाकर खिंच रहा है। उसकी त्रिज्या क्या होगी।


    05:39
    View Solution
  80. एक समान छड़ गुरूत्वाकर्षण मुक्त क्षेत्र में नियत कोणिय वेग से घूम रही है। छड़ में तन्य प्रतिबल के घुमाने की दूरी x से परिवर्तन किस प्रकार होगा।


    08:50
    View Solution
  81. चार समान धातुओं से बने तारो का बल लगने पर विक्रति का लेखाचित्र दिखाया गया है। निम्न में से कौनसा लेखाचित्र सबसे मोटे तार का है।


    04:56
    View Solution
  82. अपने एक सिरे से ऊर्ध्वाधर लटका हुआ एक तार निचले सिरे पर 200 N के भार को जोड़ कर खींचा जाता है। भार तार को 1 mm विस्तारित कर देता है, तो तार में संचित प्रत्यास्थ ऊर्जा है -


    02:18
    View Solution
  83. आप तार के टुकड़े के गुणों का परीक्षण करने के लिये एक बहुत विशेष प्रयोग करते हैं। आप तार के प्रत्येक सिरे पर बाहर की ओर बल लगाकर तार को खींचते हैं तथा इसकी लम्बाई में परिवर्तन का मापन करते हैं। यदि अब आप इस बल को ठीक दुगुना कर देते हैं तथा तार अब भी प्रत्यास्थ बना रहता है लेकिन आनुपातिक सीमा से बाहर होता है, तो तार की लम्बाई में परिवर्तनः


    02:11
    View Solution
  84. M अल्प द्रव्यमान व L भुजा एक उच्च दृढ़ घनाकार ब्लॉक A समान विमाओं व निम्न दृढ़ता गुणांक n पर दृढ़ता से इस प्रकार लगा हुआ है कि A का निचला फलक B के ऊपरी फलक को पूर्णतया ढक लेता है। B का निचला फलक एक क्षैतिज सतह पर दृढ़ता से रखा हुआ है। एक लघु बल F,A के किसी एक पार्श्व फलक के लम्बवत् शीर्ष पर आरोपित किया जाता है। B की दीवार `phi` कोण से घूम जाती है। अब सम्पूर्ण उपकरण को पलटकर उल्टा रख दिया जाता है जिससे A का निचला फलक दृढ़ता से क्षैतिज सतह पर रखा होता है तथा हम B के फलक के लम्बवत् शीर्ष पर एक अल्प बल F लगाते हैं। अब B की दीवार किस कोण से घूम जाती है?


    View Solution
  85. कॉपर का प्रत्यास्थता गुणांक `1.4xx10^(11)` पासकल एवं तापीय प्रसार गुणांक `1.7xx10^(-5)(C^(@))^(-1)` है तो कितना दाब लगाने पर कॉपर गुटके को बढ़ने से रोका जा सकता है। जब उसका तापमान `20^(@)C` से `30^(@)C` तक बढ़ा दिया जाये?


    03:57
    View Solution
  86. एक वर्गाकार अनुप्रस्थ काट की छड़ जिसकी लम्बाई 1 cm है। इस छड़ को गर्म करने पर इसका तापमान `t^(@)C` बढ़ जाता है। तो कितना संपीड़न बल लगाकर छड़ को बढ़ने से रोका जा सकता है। (E -यंग प्रत्यास्थता गुणांक) (`alpha` तापीय प्रसार गुणांक)


    05:10
    View Solution
  87. एक धातु से बना पतला बेलनाकार बर्तन जिसका रेखीय प्रसार गुणांक `10^(-3)""^(@)C^(-1)` है इसमें बेंजीन भरा है। जिसका आयतनिक प्रसार गुणांक `10^(-3)""^(@)C^(-1)` है। यदि बर्तन तथा बेंजीन को `10^(@)C` गर्म किया जाता है, तो तल पर बेंजीन के द्वारा लगाया गया दाब है।


    09:12
    View Solution
  88. एक समरूप दाब P एक ठोस घन की सभी भुजाओं पर लगाया जाता है। इसका आयतन दाब लगाने से पूर्व के आयतन तक वापस लाने के लिये इसे `Deltat^(@)` से गर्म किया जाता है, तो :


    04:51
    View Solution

EXERCISE- 1 (Objective Questions) [SINGLE CORRECT CHOICE TYPE] questions and complete solutions for chapter FLUID MECHANICS & ELASTICITY of BANSAL PHYSICS (HINDI) of Class 12