Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to EXERCISE-2 (Subjective Questions) of chapter FLUID MECHANICS & ELASTICITY of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterFLUID MECHANICS & ELASTICITY
BANSAL HINDIEXERCISE-2 (Subjective Questions)
Number Of Questions52
Academic Year2023-24
  1. चित्र में प्रदर्शित बायीं ओर के बेलन L का द्रव्यमान 600kg तथा अनुप्रस्थकाट क्षेत्रफल 800 `cm^(2)` है। दायी ओर स्थित बेलन S का अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल 25`cm^(2)` तथा द्रव्यमान नगण्य है। यदि उपकरण को तेल `(rho=0.75 gm//cm^(3))` से भर दिया जाता है। निकाय को साम्यावस्था में रखने के लिये F का मान ज्ञात करो।


    05:14
    View Solution
  2. उर्ध्वाधर तल में स्थित एक U-नली में `10^(-5)//""^(@)C` आयतन प्रसार गुणांक का एक तरल भरा है। बायी उर्ध्वाधर भुजा में तरल स्तम्भ की लम्बाई 100 cm है। बायीं उर्ध्वाधर स्तम्भ में तरल का तापमान `0^(@)C` पर स्थिर रखते है। जबकि दायीं भुजा में तापमान `100^(@)C` पर स्थिर रखते है। दोनों भुजाओं के स्तर में अन्तर ज्ञात करो।


    04:21
    View Solution
  3. चित्र में दिखाए गए उपकरण में चार उर्ध्वाधर नलिकाएं क्षैतिज नलिकाओं से जोड़ी गई है। केन्द्र के दो उर्ध्वाधर नलिकाओं का B तथा C की ऊँचाई 49 cm है। बाहर की दो ऊर्ध्वाधर नलिकाएं वातावरण मे खुली हुई है। A & C का तापमान `95^(@)C` रखा गया है जबकि B तथा D का तापमान `5^(@)C` रखा गया है नलिका A तथा D में तरल पदार्थ की ऊँचाई क्रमश: 52.8 cm तथा 51 cm है। तरल पदार्थ का ऊष्मीय प्रसार गुणांक ज्ञात करें।


    14:10
    View Solution
  4. 1.2 m त्रिज्या का एक गोलीय टेंक में 0.8 सापेक्षिक घनत्व वाला तेल आधे गोले में भरा गया। यदि टेंक को 10 `m//s^(2)` का क्षैतिज त्वरण दिया जाता है तो तेल की सतह का क्षैतिज से बनाया गया कोण तथा टेंक पर अधिकतम गैज दाब क्या होगा?


    05:57
    View Solution
  5. एक वायु के बुलबुले के झील में पेंदे से सतह पर जाने पर आयतन दुगुना हो जाता है यदि झील के पानी का घनत्व पारे के घनत्व 1/n गुना है तथा वायुमण्डलीय दाब H ऊँचाई की Hg के बराबर है तो झील की गहराई ज्ञात करो।


    View Solution
  6. एक दोनों सिरो पर खुली Hg से भरी U नली है इसकी एक भुजा में पानी डाला जाता है। जब तक कि इस भुजा में Hg स्तम्भ 2cm गिर ना जाये ऐसा करने पर पानी के स्तम्भ की ऊँचाई क्या होगी।


    05:46
    View Solution
  7. एक धनाकार टेंक जो पूर्ण रूप से पानी से भरा है जो क्षैतिज सतह पर रखा है चित्रानुसार इसका क्षेतिज त्वरण 2`m//s^(2)` कर दिया जाता है। टेंक की लम्बाई 1m है। टेंक से निकलने 1m वाले पानी का द्रव्यमान ज्ञात करो।


    07:05
    View Solution
  8. हवा में एक वस्तु का भार 15N, है। इसे पूरी तरह पानी में डुबोने पर इसका भार 12N तथा दूसरे द्रव में डुबोने पर इसका भार 13N हो जाता है, तो ज्ञात करो -
    (a) वस्तु का विशिष्ट गुरूत्व
    (b) दुसरे द्रव का विशिष्ट गुरुत्व


    05:41
    View Solution
  9. पानी से आधे घनत्व वाली एक ठोस गेंद को पानी में, सतह से 19.6m की ऊँचाई से छोड़ा जाता है। गेंद पानी में कितनी गहराई तक प्रवेश करेगी। पानी की सतह तक पुनः आने में गेंद को कितना समय लगेगा। (वायु प्रतिरोध तथा पानी में वेग प्रभाव को नगण्य मानो)


    10:57
    View Solution
  10. एक सोनोमीटर के तार के मुक्त सिरे पर 50.7 kg का भार लटकाकर तनाव मुक्त रखा जाता है। लटके हुए द्रव्यमान का आयतन 0.0075 `m^(3)` है। तार की मूल आवृति 260 Hz है। तार की नयी मूल आवृति ज्ञात कीजिये यदि निलम्बित द्रव्यमान को पूर्ण रूप से पानी डुबो दिया जाये।


    09:26
    View Solution
  11. एक बेलनाकार छड़ जिसकी लम्बाई `l = 2m` तथा घनत्व `(rho)/(2)` है। एक घन द्रव का उर्ध्वाधर तैर रहा है जिसका घनत्व `rho` है चित्र (a) में दिखाया गया है।
    यदि छड़ को थोड़ा ऊपर विस्थापि करके छोड़ दिया जाता है तो क्या यह सरल आवृत गति गरेगा। यदि करेगा तो इसका आवृत काल क्या होगा।
    चित्र में (b) स्थिति में पूर्ण रूप से छड़ को डुबने में लगा समय ज्ञात करो। (दिया है `g=pi^(2)m//s^(2)`)


    08:31
    View Solution
  12. एक लकड़ी की छड़ जिसकी लम्बाई `l` तथा त्रिज्या R है तथा घनत्व `rho` है। के एक सिरे पर m द्रव्यमान का एक छोटा धात्विक टकडा (नगण्य आयतन का) जडा हआ है। m का न्यूनतम मान क्या होना चाहिये ताकि छड उर्ध्वाधर स्थिति में `sigma` घनत्व वाले द्रव में तैरता है `(sigma gt rho)`


    12:07
    View Solution
  13. एक एकसमान ठोस बेलन, जिसका घनत्व 0.8 `gm//cm^(3)` है, दो अमिश्रित द्रवों A तथा B के संयोजन में संतुलन की अवस्था में उर्ध्वाधर तैरता है। द्रवों A तथा B के घनत्व क्रमशः 0.7 `gm//cm^(3)` तथा 1.2 `g//cm^(3)` है। द्रव A की ऊँचाई `h_(A)=1.2cm` है। द्रव B में डूबे बेलन के भाग की लम्बाई `h_(B)=0.8cm` है।

    (a) द्रव A द्वारा बेलन पर आरोपित कुल बल ज्ञात कीजिये
    (b) वायु में बेलन के भाग की लम्बाई h ज्ञात कीजिये।
    (c ) बेलन को इतना दबाकर छोड़ दिया जाता है कि इसका ऊपरी सिरा, द्रव A की ऊपरी पृष्ठ के ठीक नीचे हो । छोड़ने के ठीक बाद बेलन का त्वरण ज्ञात कीजिये।


    10:19
    View Solution
  14. L लम्बाई तथा S अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाली एक पतली छड़ इसके निम्नतम बिन्दु P पर दृढ़ित है। छड़ स्थिर , अश्यान, समांगी द्रव में डुबी है। छड़ उर्ध्वाधर तल में घूमने के लिये स्वतंत्र है। छड़ का घनत्व `d_(1)` द्रव के घनत्व `d_(2)` से कम है। यदि छड़ को साम्यावस्था से उर्ध्वाधर से अल्पकोण `theta` से विस्थापित किया जाये और छोड़ा जाये। सिद्ध करो कि छड़ साल आवृत गति करेगी तथा इसकी कोणीय आवृति ज्ञात करो।


    10:38
    View Solution
  15. आंशिक रूप से पानी से भरा एक ग्लास बीकर, एक टेंक में रखा जाता है। बीकर का द्रव्यमान 390 gm तथा इसका आन्तरिक आयतन 500`cm^(3)` है। अब यदि आप टेंक को पानी से भरना प्रारम्भ करते है, तो पाते है कि यदि पात्र आधे से ज्यादा भरा होता है, तो टेंक के पेंदे में गिर जाता है। बीकर जिस पदार्थ से बना है। उसका घनत्व ज्ञात करो?


    05:11
    View Solution
  16. एक पतली दीवार वाली परीक्षण नली के पेदें पर कई कांच की गोलियाँ रखी जाती है। जिससे निकाय पानी में उर्ध्वाधर तैरता रहता है। साम्यावस्था में नली `l_(0)=10cm` पानी में डुबी हुई। पानी से कम घनत्व वाले द्रव को नली में तब तक डाला जाता है जब तक नली के अन्दर द्रव का स्तर नली के बाहर स्तर के बराबर नहीं हो जाता है। यदि अब नली, पानी में `l=40cm` गहराई तक डुब जाती है। द्रव का विशिष्ट गुरूत्व क्या होगा ______.


    03:41
    View Solution
  17. एक उर्ध्वाधर बेलन जिसके आधार क्षेत्रफल A तथा उपरी अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल `A_(1)` है जो क्षैतिज से `30^(@)` के कोण पर है। खुली बरसात में रखा है। इसके समीप एक दूसरा बेलन जिसका समान आधार क्षेत्रफल A है। दोनों बेलनो में पानी के इकटे होने की दर का अनुपात क्या होगा।


    06:13
    View Solution
  18. 10 m की गहराई से पानी को निकाला जाता है तथा 10 m की ऊँचाई तक `10^(-2)m^(2)` अनुप्रस्थ काट के एक पाइप से होकर पहुंचता है। यदि इसे `0.2m^(3)` प्रति सेकण्ड आयतन प्रदान करने की आवश्यकता है, तो आवश्यक शक्ति ज्ञात कीजिए।
    [Use `g=10m//s^(2)`]


    View Solution
  19. एक 1 `cm^(2)` अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाले नल से पानी की धारा उर्ध्वाधर नीचे बह रही है। नल से 10 cm नीचे धारा का अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल घटकर `(1)/(2)cm^(2)` हो जाता है। नल से बहने वाली द्रव की आयतन प्रवाह की दर ज्ञात करो।


    05:56
    View Solution
  20. एक बेलनाकार पात्र जिसमें `rho` घनत्व वाला द्रव भरा है। इसकी एक उर्ध्वाधर दीवार पर 2 छिद्र `h_(1)` तथा `h_(2)` ऊँचाई पर इस प्रकार किये जाते है। ताकि दोनों छिद्रो से निकलने वाला द्रव पृथ्वी सतह पर समान क्षैतिज दूरी तय करता है। छिद्र की वह ऊँचाई ज्ञात करो जिसके लिए पानी की धार अधिकतम क्षैतिज परास तय कर सकें।


    06:12
    View Solution
  21. एक बड़े टेंक में 2 द्रव भरे है। जिनका विशिष्ट गुरूत्व `2sigma, sigma` है। चित्रानुसार टंकी की दिवार पर 2 छिद्र किये जाते है। A तथा B से प्रवाहित द्रव द्वारा O से दूरियो का अनुपात ज्ञात कीजिये।


    07:53
    View Solution
  22. एक बेलनाकार पात्र का उपरी सिरा खुला है जिसकी ऊँचाई 20cm है तथा इसका व्यास 10cm है। एक 1 `cm^(2)` का वृताकार छिद्र पात्र के पेंदे के केन्द्र पर बनाया जाता है। एक नली से पात्र में पानी के आयतन प्रवाह की दर 100 `cm^(3)s^(-1)` है। स्थाई अवस्था में पात्र में द्रव की ऊँचाई ज्ञात करें।


    04:38
    View Solution
  23. एक बड़े खुले टेंक जिसका अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल A है, में पेंदे के समीप एक छोटा छिद्र जिसका काट क्षेत्रफल A/100 है, किया जाता है। पात्र चिकनी क्षेतिज सतह पर रखा है। पात्र में `rho` घनत्व वाला तथा `m_(0)` द्रव्यमान वाला द्रव भरा है।
    (i) पात्र का त्वरण ज्ञात करो तथा
    (ii) जब 75 % द्रव पात्र से बाहर फेंका जा चुका तब उसका वेग क्या होगा


    06:23
    View Solution
  24. एक शंक्वाकार खण्ड से ग्लिसरीन के बहने की दर ज्ञात करो। ग्लिसरीन का घनत्व `1.25xx10^(3) kg//m^(3)` हैं। शंकु के सिरो की त्रिज्याऐं 0.1m तथा 0.04m है, तथा इसकी लम्बाई के अनुदिश दाब पतन 10`N//m^(2)` है।


    08:21
    View Solution
  25. एक साइफन जिसके वृताकार आधार का व्यास `(8)/(sqrt(pi))cm` है। जिसका शीर्ष A पानी की सतह से 1.8 m उपर है, तो ज्ञात करो।
    (a) प्रवाह का वेग
    (b) आयतन प्रवाह की दर `m^(3)//sec` में।
    (c ) कुल दाब ऊँचाई A पर ` " "["Use "P_(0) =10^(5)N//m^(2) & g=10m//s^(2)]`


    06:26
    View Solution
  26. एक पानी की धारा का वेग 10 m/s है तथा अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल 2 `cm^(2)` है। यह धारा एक समतल प्लेट से लम्बवत् टकराती है। पानी की धारा टकराकर प्लेट में समानान्तर चली जाती है। प्लेट पर लगा हुआ बल ज्ञात करो।


    02:50
    View Solution
  27. एक साबुन का बुलबुला जिसकी त्रिज्या R एवं मोटाई `d(lt lt R)` चित्र में दिया गया है। यह एक गोलीय बूंद में टूट जाता है। बूंद एवं बुलबुले में दाब आधिक्य का अनुपात ज्ञात करें।


    05:04
    View Solution
  28. एक 'm' द्रव्यमान वाला धन चित्रानुसार पानी में पूरा डुबकर सतह पर तैर रहा है। धन की प्रत्येक भुजा 'a' है। घन की निचली सतह से पानी की सतह की ऊँचाई क्या होगी। यदि पानी का पृष्ठ तनाव S तथा पानी का घनत्व `rho_(w)` है। स्पर्श कोण शून्य मानियें।


    04:22
    View Solution
  29. h = 0.10 mm पृथकता दूरी पर रखी दो समान्तर काँच प्लेटों के बीच m=70 mg द्रव्यमान की एक जल बूंद प्रवेश कराने के पश्चात् दोनों प्लेटों के बीच आकर्षण बल ज्ञात कीजिये । पूर्ण गीलापन मानिये ।


    07:07
    View Solution
  30. दो असमान व्यास की भुजा वाली एक U-नली है जिसके व्यास क्रमशः `d_(1)=1.0` mm तथा `d_(2)=1.0` cm है। यदि पानी को इस U नली में डाला जाये (उर्ध्वाधर स्थिति में) तो U नली की भुजाओं में पानी के स्तर का अंतर क्या होगा। (स्पर्श कोण शून्य मानिये) (पृष्ठतनाव `7xx10^(-2)N//m`)


    09:59
    View Solution
  31. जल को d = 2 mm के आन्तरिक व्यास वाली एक क्षैतिज केशनली में पम्प किया जाता है जिससे h = 10 cm लम्बा एक स्तम्भ बन जाता है। केशनली को ऊर्ध्वाधर रखने पर कितने मिलीग्राम जल नली से बाहर बह जायेगा ? सम्पूर्ण गीलापन मानिये। S = 0.075 N/m (लिजिये `pi=22//7`)


    View Solution
  32. त्रिज्या b की एक बहुत संकीर्ण वलय के सिरे पर एक साबुन का बुलबुला फुलाया जाता है। वायु वेग v से नलिका के अन्दर गति करती है तथा बुलबुले के भीतर विरामवस्था में आ जाती है। साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव T है। कुछ समय पश्चात् बुलबुला जिसकी त्रिज्या बढ़कर r हो जाती है, वलय से अलग हो जाता है। R का मान ज्ञात कीजिए। यह मान लीजिये कि `b lt lt R` ताकि बुलबुले की सतह पर वायु का आपतन अभिलम्बवत् माना जा सकें।


    02:29
    View Solution
  33. एक गोलाकार गेंद जिसकी त्रिज्या `1xx10^(-4)`m तथा घनत्व `10^(4)kg//m^(3)` गुरूत्व के अधिन पानी की सतह से h ऊँचाई से छोड़ी जाती है। यदि पानी में प्रवेश करने के बाद भी इसका वेग नहीं बदलता है तो ऊँचाई h ज्ञात करो। पानी की श्यानता `9.8xx10^(-6)N-s//m^(2)`.


    03:30
    View Solution
  34. एक गोलाकार गेंद जिसका घनत्व `rho` है तथा जिसकी त्रिज्या 0.003m है । एक नली में जिसमें चित्रानुसार एक श्यान द्रव भरा है। में छोड़ी जाती है। द्रव की श्यानता `1.260N.m^(-2)` तथा `rho_(L)= rho//2=1260kg.m^(-3)` यदि गेंद 10 cm चिन्ह पर सीमांत वेग से पहुँचती है। गेंद को 10 cm से 20 cm तक पहुँचाने में लगा समय ज्ञात करो।
    (g = गुरूत्वीय त्वरण `=10ms^(-2)`)


    03:58
    View Solution
  35. M=3 kg तथा R=4cm त्रिज्या वाले एक पिस्टन में एक छिद्र है जिसमें r = 1cm है तथा पिस्टन बेलन में बिना घर्षण के प्रवेश करता है। 750gm पानी पाइप में डाला जाता है। जिससे पिस्टन ऊपर उठ जाता है। बेलन में पानी की ऊँचाई H तथा पाइप में पानी की ऊँचाई h ज्ञात करो ?


    08:11
    View Solution
  36. अपने आयतन का 2/3 भाग झील में डुबा, हवा से भरा एक गुब्बारा झील की सतह पर तैर रहा है। इसको कितनी गहराई तक डुबोया जाये कि यह साम्यावस्था में रहे। यह मानते हुए कि पानी का ताप नियत रहता है, बेरोमीटर में पानी की ऊँचाई 9 मीटर है।


    03:52
    View Solution
  37. एक सतह नियंत्रक चित्र में दिखाया गया है इसमें एक वृत्तीय प्लग जिसका व्यास 10cm एवं बेलनाकार float जिसका व्यास 20cm है एक साथ हल्के दृढ छड़ से जिसकी लम्बाई 10cm है से बांधा गया है। टेंक के तल में किये गये खाली करने वाले छिद्र में प्लग को सावधानी से लगाते है, जो कि वायुमण्डल के सम्पर्क में खुला हुआ है। जब पानी को h तक भरते है तो प्लग को खोल देते है h ज्ञात करें। जल टेंक जल की ऊँचाई ज्ञात करे जब प्लग को दूबारा बंद कर देते है। float का द्रव्यमान 3kg है एवं plug द्रव्यमानहीन है।


    04:48
    View Solution
  38. चित्र में प्रदर्शित एक भारी बेलन जिसका त्रिज्या R है दो द्रवो (घनत्व `2rho` तथा `3rho`) द्वारा प्रथम एक चिकनी सतह पर विरामावस्था में रखा है। बेलन के साम्यावस्था के लिये ऊँचाई 'h' क्या होगी।


    03:05
    View Solution
  39. चित्र में प्रदर्शित टेंक से एक समान दर से पानी छोड़ा जाता है निकाय से वह दूरी ज्ञात करो जिससे मेनोमीटर नली M तथा N में पानी डेटम से क्रमशः उठेगा ________ एवं _______.


    05:14
    View Solution
  40. दो विशाल खुले टैंकों A तथा F में समान द्रव भरा हुआ है। एक क्षैतिज पाइप BCD जो कि C पर संकरा है, टैंक A के फंदे में खुलता है तथा एक उर्ध्वाधर पाइप E का एक सिरा सकड़े भाग (C ) में खुलता है तथा दूसरा सिरा टैंक F के द्रव में डुबा होता है। मानाकि इसमें प्रवाह धारारेखीय है तथा कोई श्यानता नहीं है। यदि C पर क्षैतिज पाइप के अनुप्रस्थ काट D पर अनुप्रस्थ काट की आधी है तथा यदि D पात्र A में द्रव के स्तर से `h_(1)` दूरी नीचे हो, तो पाइप E में द्रव कितनी ऊँचाई `h_(2)` (`h_(1)` के पदों में) तक चढ़ेगा?


    07:51
    View Solution
  41. एक हल्की दृढ़ छड़ दो उर्ध्वाधर तारों एक स्टील का एवं एक ब्रास द्वारा चित्रानुसार क्षैतिज लटकी है। प्रत्येक तार की लम्बाई 2 m है। स्टील के तार का व्यास 0.60 mm एवं छड़ AB की लम्बाई 0.20 m है। जब AB के केन्द्र पर 10 kg का द्रव्यमान लटकाया जाता है तो छड़ AB क्षैतिज रहती है।

    (i) प्रत्येक तार में तनाव ज्ञात करे ?
    (ii) स्टील के तार की लम्बाई में प्रसार एवं इसमें संचयित ऊर्जा ज्ञात करों।
    (iii) ब्रास के तार का व्यास ज्ञात करो।
    (iv) यदि ब्रास का तार अन्य किसी 1 mm के ब्रास तार से बदल दिया जाए तो द्रव्यमान को कहाँ लटकाया जाए की छड क्षैतिज रहे। स्टील का यंग प्रत्यास्थता गुणांक `=2.0xx10^(11)Pa` ब्रास का प्रत्यास्थता गुणांक `=1.0xx10^(11)Pa`.


    16:24
    View Solution
  42. एक स्टील की छड़ की लम्बाई L, अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल A, यंग प्रत्यास्थता गुणांक Y है। [घनत्व =d]
    इसे घर्षणरहित क्षैतिज सतह पर एक सिरे पर क्षैतिज बल F = [dALg]/2 द्वारा खीचा जाता है। मध्य बिन्दु पर विकृति ज्ञात करों।


    03:52
    View Solution
  43. एक स्टील की छड़ की लम्बाई L, अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल A, यंग प्रत्यास्थता गुणांक Y है। [घनत्व =d]
    यदि छड़ उर्ध्वाधर हो एवं उपर के सिरे पर बल द्वारा खींचा जाता है। निचले सिरे से L/3 दूरी पर स्थित बिन्दु पर विकृति ज्ञात करो।


    View Solution
  44. 1 m लम्बाई व `1mm^(2)` अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल की एक स्टील छड़ एक ऊर्ध्व तल में इसके एक सिरे से स्थिर है। जब इसके सिरे पर एक क्षैतिज बल लगाया जाता है, तो सिरा 12.5 mm विस्थापित होता है। जब छड़ को समान बल से खींचा जाता है, तो यह __________mm प्रसारित होगी। स्टील छड़ के लिये विरूपण गुणांक `80xx10^(9)N//m^(2)` है, छड़ के लिये यंग प्रत्यास्थता गुणांक `200xx10^(9) N//m^(2)` है।


    09:56
    View Solution
  45. दो समरूप कैलोरीमापी A एवं B में `20^(@)C` पर समान मात्रा का पानी भरा हुआ है। `0.2 " cal g"^(-1) (C^(@))^(-1)` विशिष्ट उष्मा का 5 gm धातु का टुकड़ा X,A में डाला जाता है एवं 5 gm धातु का टुकड़ा Y B में डाला जाता है। A का साम्यवस्था तापमान `22^(@)C` एवं B का `23^(@)C` है। दोनों धातुओं का प्रारम्भिक तापमान `40^(@)C` है। Y की विशिष्ट उष्मा `"cal g"^(-1)(C^(@))^(-1)` में ज्ञात करो।


    06:19
    View Solution
  46. 100 gm पानी में भाप मिलाने से तापमान `24^(@)C` से `90^(@)C` तक बढ़ जाता है। इस उद्धेश्य के लिये भाप का द्रव्यमान ज्ञात करो।


    07:24
    View Solution
  47. एक 5 m लम्बा तथा `2xx10^(-3)`m अनुप्रस्थ काट त्रिज्या वाला बेलनाकार तार एक दृढ़ आधार से उर्ध्वाधर लटका हुआ है तथा इसके दुसरे सिरे पर 100 kg द्रव्यमान का एक गुटका लटका है। यदि गुटका मुक्त हो जाए तो विकिरण को नगण्य मानते हुए तार के तापमान मे परिवर्तन ज्ञात करो।
    (स्टील का यंग प्रत्यास्थता गुणांक `=2.1xx10^(11)Pa`, घनत्व `=7860 kg//m^(3)`), विशिष्ट ऊष्मा = 420 J/kg-K).


    07:06
    View Solution
  48. एक 180 rpm का स्टील ड्रिल स्टील के गुटके में छेद करने के लिये उपयोग में लाया जाता है। स्टील गुटके तथा स्टील ड्रिल का द्रव्यमान 180 gm है। यदि कुल यांत्रिक ऊर्जा ऊष्मा उत्पादन में लग जाए तथा ताप में बढ़ने की दर `0.5""^(@)C//s` हो तो -
    (a) ड्रिल के कार्य की दर (वाट में) ज्ञात करें।
    (b) ड्रिल को चलाने के लिये आवश्यक बल आघूर्ण ज्ञात करें।
    स्टील की विशिष्ट ऊष्मा = 0.1 तथा J = 4.2 J/cal., P = `tau omega` प्रयोग करें।


    04:43
    View Solution
  49. एक ठोस अपनी सतह पर विकिरण द्वारा 4 kW की दर से ऊष्मा प्राप्त करता है। ठोस की सतह से बाह्य वातावरण में उष्मा संवहन की दर 5.2 kW है एवं ठोस के आयतन से उष्मा 1.7kW की दर से उत्पन्न हो रही है। ठोस के तापमान में औसत परिवर्तन की दर `0.5^(@)Cs^(-1)` है। ठोस की उष्मा धारिता ज्ञात करो।


    05:26
    View Solution
  50. 100 gm द्रव्यमान के ताम्र कैलोरीमीटर में पानी तथा बर्फ के मिश्रण का 200 gm रखा गया है। सामान्य दाब पर `100^(@)C` तापमान पर वाष्प को कैलोरीमीटर से गुजारा जाता है तथा मिश्रण का तापमान `50^(@)C` तक बढ़ जाता है। यदि कैलोरीमीटर तथा इसके अवयव का द्रव्यमान अब 330 gm हो तो प्रारम्भ में बर्फ तथा पानी के द्रव्यमान का अनुपात क्या था ? (ऊष्मा हानि नगण्य माने)
    दिया गया है :
    ताम्र को विशिष्ट ऊष्मा धारिता `=0.42xx10^(3)J kg^(-1)K^(-1)`,
    पानी को विशिष्ट ऊष्मा धारिता `=4.2xx10^(3) J kg^(-1)K^(-1)`
    बर्फ के गलन की विशिष्ट ऊष्मा `=3.36xx10^(5)J kg^(-1)`
    वाष्प के संघनन की मुक्त ऊष्मा `=22.5xx10^(5) Jkg^(-1)`


    09:56
    View Solution
  51. एक लौह छड़ (यंग प्रत्यास्थता गुणांक `=10^(11)N//m^(2), alpha=10^(-6)//""^(@)C)` 1 m लम्बी एवं `10^(-3)m^(2)` क्षेत्रफल की है को `0^(@)C` से `100^(@)C` तक बिना मोड़े और बिना विस्तार के गर्म किया जाता है। छड़ के अन्दर उत्पन्न संपीड़य बल ज्ञात करो।


    02:34
    View Solution
  52. एक बर्तन में 100 gm पानी `0^(@)C` पर है जिसे एक कमरे के बीच में लटकाया गया है। 15 मिनट के अन्दर पानी का तापमान `2^(@)C` बढ़ जाता है। जब समान द्रव्यमान का बर्फ उस बर्तन में रख दिया जाता है तो 10 घण्टे में वह पिघल जाती है तो बर्फ के गलन की गुप्त उष्मा क्या होगी।


    View Solution

EXERCISE-2 (Subjective Questions) questions and complete solutions for chapter FLUID MECHANICS & ELASTICITY of BANSAL PHYSICS (HINDI) of Class 12