Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to प्रश्नमाला 4 F of chapter द्विघात समीकरण of Class 10 book with complete answers and questions

Class 10MATHS
Chapterद्विघात समीकरण
BHARATI BHAWAN प्रश्नमाला 4 F
Number Of Questions59
Academic Year2023-24
  1. एक प्राकृत संख्या तथा उसके वर्ग का योग 156 है। संख्या ज्ञात कीजिए।


    02:51
    View Solution
  2. दो क्रमागत धन पूर्णाकों का गुणनफल 306 है। पूर्णांक ज्ञात कीजिए।


    02:26
    View Solution
  3. दो क्रमागत प्राकृत संख्याएँ ज्ञात कीजिए जिनके वर्गों का योगफल 313 हो।


    05:14
    View Solution
  4. दो क्रमागत विषम संख्याओं का गुणनफल 483 है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  5. दो क्रमागत धन सम संख्याओं के वर्गों का योग 244 है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।


    03:58
    View Solution
  6. 7 के दो क्रमागत गुणजों के वर्गों का योग 637 है। दोनों गुणज ज्ञात कीजिए।


    03:28
    View Solution
  7. दो संख्याओं का योग 9 तथा उनके व्युत्क्रमों का योग `(1)/(2)` है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।


    02:46
    View Solution
  8. दो प्राकृत संख्याओं का योग 8 है तथा उनके व्युत्क्रमों का योग `(8)/(15)` है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।


    02:52
    View Solution
  9. दो प्राकृत संख्याओं का अंतर 4 है। यदि उनके व्युत्क्रमों का `(4)/(21)` हो, तो संख्याएँ ज्ञात कीजिए।


    04:35
    View Solution
  10. दो प्राकृत संख्याओं के वर्गों का अंतर 45 है। छोटी संख्या का वर्ग बड़ी संख्या के चार गुने के बराबर है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।


    02:57
    View Solution
  11. 27 को ऐसे दो भागों में विभाजित कीजिए कि उनके व्युत्क्रमों का योग हो।


    View Solution
  12. 16 को ऐसे दो भागों में विभाजित कीजिए कि बड़े भाग के वर्ग का दोगुना छोटे भाग के वर्ग से 164 अधिक हो।


    04:36
    View Solution
  13. तीन क्रमिक धन पूर्णाक ऐसे हैं कि पहले का वर्ग तथा अन्य दो के गुणन का योग 154 है। पूर्णांक ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  14. दो अंकों की एक संख्या के अंकों का गुणनफल 12 है। संख्या में 9 जोड़ने पर अंकों के स्थान पलट जाते हैं। संख्या ज्ञात कीजिए।


    04:44
    View Solution
  15. दो अंकों की एक संख्या के अंकों का गुणनफल 14 है। जब संख्या में 45 जोड़ दिया जाए तब अंक अपना स्थान पलट लेते हैं। संख्या ज्ञात कीजिए।


    04:24
    View Solution
  16. दो अंकों की एक संख्या के अंकों का गुणनफल 18 है। जब संख्या में से 63 घटाया जाए, तब अंक अपना स्थान बदल लेते हैं। संख्या ज्ञात कीजिए


    04:57
    View Solution
  17. दो अंकों की एक संख्या अपने अंकों के योग के चार गुने के बराबर है। यदि यह संख्या अपने अंकों के गुणनफल के दोगुने के भी बराबर है, तो संख्या ज्ञात कीजिए।


    04:16
    View Solution
  18. एक भिन्न का अंश उसके हर से 3 कम है। यदि भिन्न के हर में 1 जोड़ दिया जाए तो भिन्न का मान `(1)/(15)` कम हो जाता है। भिन्न ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  19. एक भिन्न का हर उसके अंश से 1 अधिक है। इस भिन्न का तीन गुना इसके व्युत्क्रम के दोगुने से 1 कम है। भिन्न ज्ञात कीजिए।


    03:52
    View Solution
  20. एक भिन्न का हर उसके अंश के दोगुने से 1 अधिक है। यदि भिन्न तथा उसके व्युत्क्रम का योग `2 (16)/(21)` हो, तो भिन्न ज्ञात कीजिए।


    07:13
    View Solution
  21. एक व्यक्ति आयु में अपने पुत्र से `3 (1)/(2)` गुना बड़ा है। यदि उन दोनों की आयु के वर्गों का योगफल 1325 है, तो पिता तथा पुत्र की आयु ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  22. 1 वर्ष पूर्व अमित की आयु अपने पुत्र राहुल की आयु की आठ गुनी थी। वर्तमान में उसकी आयु अपने पुत्र की आयु के वर्ग के बराबर है। अमित तथा राहुल की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।


    04:30
    View Solution
  23. मीना की 3 वर्ष पूर्व की आयु तथा 5 वर्ष उपरांत की आयु के व्युत्क्रमों का योग `(1)/(3)` है। उसकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  24. रोहन तथा उसके अग्रज सोहन की आयु (वर्षों में) का योगफल 25 तथा गुणनफल 136 है। उनकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।


    05:42
    View Solution
  25. 2 वर्ष पूर्व रहीम की आयु अपने पुत्र करीम की आयु के वर्ग के तीन गुने के बराबर थी। तीन वर्ष उपरांत, उसकी आयु अपने पुत्र की आयु के चार गुने के बराबर हो जाएगी। रहीम तथा करीम की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।


    06:19
    View Solution
  26. रोहन की माँ उससे 26 वर्ष बड़ी है। अबसे 3 वर्ष पश्चात उनकी आयु (वर्षों में) का गुणनफल 360 हो जाएगा। रोहन की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।


    03:30
    View Solution
  27. दो वर्ष पूर्व, अमित की आयु अपने पुत्र राहुल की आयु के वर्ग का तीन गुना था। तीन वर्ष उपरान्त, उसकी आयु अपने पुत्र की आयु के चार गुने के बराबर हो जाएगी। अमित तथा राहुल की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।


    06:19
    View Solution
  28. एक व्यक्ति तथा उसके पुत्र की आयु का योग 45 है। पाँच वर्ष पूर्व उनकी आयु का गुणनफल 124 था। उनकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।


    04:15
    View Solution
  29. एक रेलगाड़ी 300 किमी की दूरी एकसमान चाल से तय करती है। यदि रेलगाड़ी की चाल 5 किमी प्रतिघंटा बढ़ा दी जाए, तो इसी यात्रा में 2 घंटे कम समय लगता है। रेलगाड़ी की मूल गति ज्ञात कीजिए।


    04:02
    View Solution
  30. एक रेलगाड़ी एकसमान चाल से 180 किमी की दूरी तय करती है। यदि यह चाल 9 किमी प्रतिघंटा अधिक होती, तो वह उसी यात्रा में 1 घंटा कम समय लेती। रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  31. यदि एक व्यक्ति अपनी सामान्य चाल से 1 किमी प्रति घंटा तेज गति से चले, तो वह 3 किमी की दूरी 15 मिनट पहले तय कर लेता है। उस व्यक्ति की सामान्य चाल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  32. 2800 किमी की हवाई यात्रा में, खराब मौसम के कारण हवाई जहाज की गति कम कर दी गई। इसकी औसत गति 100 किमी प्रति घंटा कम करने पर उड़ान का समय 30 मिनट बढ़ जाता है। हवाई यात्रा पूर्ण होने का मूल समय ज्ञात कीजिए।


    04:32
    View Solution
  33. एक हवाई जहाज अपने निर्धारित समय से 30 मिनट बाद चलना प्रारंभ करता है तथा 1500 किमी दूर गंतव्य स्थान पर समय पर पहुँचने हेतु इसे अपनी चाल में 250 किमी प्रति घंटा की वृद्धि करनी पड़ती है। इसकी सामान्य चाल ज्ञात कीजिए।


    05:38
    View Solution
  34. एक तेज गति से चलनेवाली रेलगाड़ी 600 किमी की यात्रा में एक कम गति से जानेवाली गाड़ी से 3 घंटे कम समय लेती है। यदि कम गतिवाली गाड़ी की चाल, तेज गतिवाली गाड़ी की चाल से 10 किमी प्रति घंटा कम हो, तो प्रत्येक गाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए।


    05:10
    View Solution
  35. एक ट्रक 150 किमी की दूरी किसी औसत चाल से तय करता है तथा उसके बाद अगले 200 किमी की दूरी पहली चाल से 20 किमी प्रति घंटा अधिक चाल से तय करता है। यदि ट्रक कुल दूरी 5 घंटे में तय करे, तो उसकी पहली चाल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  36. एक बस पहले 75 किमी की दूरी किसी औसत चाल से तय करती है तथा इसके बाद की 90 किमी की दूरी पहले से 10 किमी प्रति घंटा अधिक की औसत चाल से तय करती है। यदि कुल दूरी 3 घंटे में पूरी होती है, तो बस की पहली चाल ज्ञात करें।


    View Solution
  37. एक रेलगाड़ी पहले 54 किमी की दूरी किसी औसत चाल से तय करती है तथा उसके बाद की 63 किमी की दूरी पहले से 6 किमी प्रति घंटा अधिक की औसत चाल से तय करती है। यदि कुल दूरी 3 घंटे में तय की जाए तो रेलगाड़ी की पहली चाल कितनी है?


    View Solution
  38. किसी व्यक्ति द्वारा 150 किमी की दूरी तय करने में जाते हुए लगनेवाले समय वापस आते हुए लगनेवाले समय से `2 (1)/(2)`घंटे अधिक था। यदि वापसी पर चाल, जाते समय की चाल से 10 किमी प्रति घंटा अधिक हो, तो प्रत्येक दिशा में यात्रा की चाल ज्ञात कीजिए।


    04:08
    View Solution
  39. एक मोटरबोट जिसकी स्थिर जल में चाल 18 किमी प्रति घंटा है, धारा के अनुकूल 24 किमी जाने की अपेक्षा उतनी ही दूरी को धारा के प्रतिकूल जाने में 1 घंटा अधिक लेती है। धारा की चाल ज्ञात कीजिए।


    05:43
    View Solution
  40. एक मोटरबोट जिसकी स्थिर जल में चाल 20 किमी प्रति घंटा है, 48 किमी धारा के प्रतिकूल जाने में, उसी स्थान पर वापस आने में लगे समय की अपेक्षा 1 घंटा का अधिक समय लेती है। धारा की चाल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  41. ठहरे पानी में एक नाव की गति 11 किमी प्रति घंटा है। यह बहाव के विपरीत 12 किमी तथा बहाव के साथ वापस उसी बिंदु पर 2 घंटे 45 मिनट पर आती है। नदी के पानी की गति ज्ञात कीजिए।


    05:51
    View Solution
  42. A तथा B मिलकर एक काम को 6 दिन में कर सकते हैं। यदि A उसी काम को करने में B से 5 दिन कम लेता है, तो B अकेला उस काम को कितने दिनों में करेगा?


    View Solution
  43. दो पानी के नल एक साथ एक हौज को `3 (1)/(13)` घंटे में भर सकते हैं। यदि एक नल इस हौज को भरने में दूसरे नल से 3 घंटे अधिक ले, तो प्रत्येक नल द्वारा हौज को भरने का समय ज्ञात कीजिए।


    03:48
    View Solution
  44. एक साथ खोलने पर दो नल एक टंकी को `11 (1)/(9)` मिनट में भर देता है। यदि एक नल दूसरे से 5 मिनट अधिक समय टंकी को भरने में लगाता है, तो ज्ञात कीजिए कि प्रत्येक नल अलग-अलग टंकी को कितने समय में भरेगा?


    View Solution
  45. एक दुकानदार ₹80 में कुछ पुस्तकें खरीदता है। यदि उसने इसी राशि में 4 पुस्तकें अधिक खरीदी होती, तो प्रत्येक पुस्तक की लागत ₹1 कम होती। ज्ञात कीजिए कि दुकानदार ने कितनी पुस्तकें खरीदी।


    02:59
    View Solution
  46. यात्रा पर जानेवाले एक व्यक्ति के पास दैनिक व्यय के लिए ₹360 हैं। यदि वह अपनी यात्रा की अवधि 4 दिन बढ़ा दे, तो उसे अपने दैनिक व्यय में ₹3 की कमी करनी पड़ेगी। उसकी यात्रा की प्रारंभिक अवधि ज्ञात कीजिए।


    04:39
    View Solution
  47. कुछ विद्यार्थियों ने पिकनिक पर जाने की योजना बनाई। खाने का कुल बजट ₹1440 था। परंतु, 8 विद्यार्थियों के न जाने के कारण प्रत्येक सदस्य का बजट ₹30 बढ़ गया। पिकनिक पर कितने विद्यार्थी गए थे?


    View Solution
  48. एक आयताकार पार्क की परिमिति 62 मीटर है तथा उसका क्षेत्रफल 228 वर्ग मीटर है। पार्क की लंबाई तथा चौड़ाई ज्ञात कीजिए।


    07:02
    View Solution
  49. एक आयताकार मैदान की लंबाई उसकी चौड़ाई से 8 मीटर अधिक है तथा मैदान का क्षेत्रफल 240 वर्ग मीटर है। मैदान की लंबाई तथा चौड़ाई ज्ञात कीजिए।


    04:21
    View Solution
  50. एक आयताकार प्लॉट की लंबाई इसकी चौड़ाई के तीन गुने से 2 मीटर अधिक है। इस प्लॉट का क्षेत्रफल 120 वर्ग मीटर है, प्लॉट की लंबाई तथा चौड़ाई ज्ञात कीजिए।


    05:06
    View Solution
  51. एक व्यक्ति के पास एक आयताकार बाग है जिसका क्षेत्रफल 100 वर्ग मीटर है। वह इस बाग की तीन भुजाओं पर 30 मीटर काँटेदार तार की बाड़ लगाता है, जबकि चौथी भुजा पर उसके मकान की दीवार है। इस बाग की विमाएँ ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  52. दो वर्गों के क्षेत्रफलों का योग 640 वर्ग मीटर है। यदि उनके परिमापों का अंतर 64 मीटर है, तो दोनों वर्गों की भुजाएँ ज्ञात कीजिए।


    03:32
    View Solution
  53. एक आयत की लंबाई एक वर्ग की भुजा की तीन गुनी है। वर्ग की भुजा आयत की चौड़ाई से 4 सेमी अधिक है। यदि दोनों का क्षेत्रफल बराबर है, तो दोनों की विमाएँ ज्ञात कीजिए।


    04:48
    View Solution
  54. एक आयताकार मैदान 20 मीटर लंबा तथा 14 मीटर चौड़ा है। इसके चारों ओर (बाहर की ओर) एकसमान चौड़ाई की सड़क है। यदि सड़क का क्षेत्रफल 72 वर्ग मीटर है, तो सड़क की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  55. विमाओं 50 मीटर x 40 मीटर वाले एक आयताकार भूखंड के बीचों-बीच एक आयताकार तालाब का निर्माण इस प्रकार किया जाता है कि तालाब के चारों ओर शेष बचे भूखंड के भाग का क्षेत्रफल 1184 वर्ग मीटर हो। तालाब की लंबाई तथा चौड़ाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  56. एक समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल 165 वर्ग मीटर है। यदि उसकी ऊँचाई उसके आधार से 7 मीटर अधिक है, तो उसकी ऊँचाई तथा आधार ज्ञात कीजिए।


    04:37
    View Solution
  57. एक समकोण त्रिभुज की ऊँचाई उसके आधार से 7 सेमी कम है। यदि कर्ण 13 सेमी लंबा हो, तो दो अन्य भुजाएँ ज्ञात कीजिए।


    04:21
    View Solution
  58. एक समकोण त्रिभुज का कर्ण उसकी सबसे छोटी भुजा के दोगुने से 1 सेमी अधिक है। यदि तीसरी भुजा सबसे छोटी भुजा से 7 सेमी अधिक हो, तो त्रिभुज की भुजाएँ ज्ञात कीजिए।


    04:20
    View Solution
  59. 13 मीटर व्यास वाले एक वृत्ताकार पार्क की परिसीमा के एक बिंदु पर एक खंभा इस प्रकार गाड़ना है कि इस पार्क के एक व्यास के दोनों अंत्य बिंदुओं पर बने फाटकों A और B से खंभे की दूरियों का अंतर 7 मीटर हो। क्या ऐसा करना संभव है? यदि है, तो दोनों फाटकों से कितनी दूरियों पर खंभा गाड़ना है?


    07:36
    View Solution

प्रश्नमाला 4 F questions and complete solutions for chapter द्विघात समीकरण of BHARATI BHAWAN of Class 10