Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to साधित उदाहरण of chapter वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल of Class 10 book with complete answers and questions

Class 10MATHS
Chapterवृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल
BHARATI BHAWAN साधित उदाहरण
Number Of Questions46
Academic Year2023-24
  1. 28 cm व्यास वाले वृत्त की परिधि तथा क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    03:00
    View Solution
  2. एक वृत्ताकार खेत पर ₹ 18 प्रति मीटर की दर से बाड़ लगाने का व्यय ₹3960 है। इस खेत की ₹0.70 प्रति वर्ग मीटर की दर से जुताई करवाने का व्यय ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  3. एक तार को मोड़कर बनाए गए वर्ग का क्षेत्रफल 121 cm है। इसी तार को मोड़कर वृत्त बनाया जाता है। वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  4. एक तार को मोड़कर बनाए गए वृत्त की त्रिज्या 28 cm है। यदि इस तार को पुनः एक वर्ग के आकार में मोड़ा जाए, तो उस वर्ग की भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  5. एक वृत्ताकार तालाब का व्यास 35 m है। इसके चारों ओर एक 3.5m चौड़ा रास्ता बनवाना है। ₹ 25 प्रति वर्ग मीटर की दर से इस रास्ते को बनवाने का व्यय ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  6. एक वृत्ताकार पार्क, जिसकी परिधि 352 m है, के चारों ओर एक 7m चौड़ा रास्ता है। इस रास्ते का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  7. दौड़ने के एक वलयाकार पथ की आंतरिक तथा बाहरी परिधियाँ क्रमशः 437 m तथा 503 m हैं। इस पथ की चौड़ाई तथा क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  8. एक अर्धवृत्ताकार चाँदा (प्रोटैक्टर) का परिमाप 72 cm है। इस चाँदा का व्यास ज्ञात कीजिए।


    03:40
    View Solution
  9. यदि एक वृत्त की त्रिज्या में 40% की वृद्धि हो जाए, तो उसके क्षेत्रफल में कितनी वृद्धि होगी ?


    View Solution
  10. 1.54 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले एक वृत्ताकार पहिए द्वारा 176m की दूरी तय करने में लगाए गए चक्करों की संख्या ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  11. एक मोटर साइकिल के पहिए की त्रिज्या 42 cm है। यह पहिया प्रति मिनट कितने चक्कर पूरे करे ताकि 79.2 km/hr की गति बन पाए? | `[pi = 22/7]` लीजिए।


    View Solution
  12. एक कार के प्रत्येक पहिए का व्यास 80 cm है। यदि यह कार 66 km/hr की चाल से चल रही है, तो 10 मिनट में प्रत्येक पहिया कितने चक्कर लगाता है ?


    View Solution
  13. दो वृत्त बाह्य रूप से परस्पर स्पर्श करते हैं। उनके क्षेत्रफलों का योगफल `13 pi` वर्ग सेमी है तथा उनके केंद्रों के बीच की दूरी 14 cm है। वृत्तों की त्रिज्याएँ ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  14. दो वृत्त अंतःस्पर्श करते हैं। उनके क्षेत्रफलों का योग `(116 pi) cm^(2)` है तथा उनके केंद्रों के बीच की दूरी 6 cm है। वृत्तों की त्रिज्याएँ ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  15. आकृति में OABC एक समचतुर्भुज है, जिसके तीन शीर्ष A, B,C एक वृत्त पर स्थित हैं जिसका केंद्र O तथा त्रिज्या 10 cm है। इस समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  16. 21 cm त्रिज्या वाले वृत्त की एक चाप, केंद्र पर 60° का कोण अंतरित करती है। ज्ञात कीजिए-
    (i) चाप की लंबाई, (ii) चाप द्वारा बने त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल तथा
    (iii) संगत जीवा द्वारा बने लघु और दीर्घ वृत्तखंडों का क्षेत्रफल।


    View Solution
  17. किसी वृत्त के 200° केंद्रीय कोण वाले एक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल 770 cm है। इस त्रिज्यखंड के संगत चाप की लंबाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  18. भुजा 20 m वाले एक वर्गाकार घास लगे लॉन ABCD के एक कोने पर 6 m लंबी रस्सी से एक घोड़ा बँधा हुआ है। यदि रस्सी की लंबाई 5.5 m बढ़ा दी जाए, तो लॉन के उस क्षेत्रफल में वृद्धि ज्ञात कीजिए जिसमें घोड़ा घास चर सकता है।


    View Solution
  19. एक घड़ी की मिनट की सूई की लंबाई 14 cm है। इस सूई द्वारा 9:00 बजे से 9:35 तक जो क्षेत्रफल तय किया गया, वह ज्ञात कीजिए।
    विशेष ध्यान रहे कि एक घड़ी की मिनट की सूई द्वारा 1 घंटे में
    (i) तय की गई दूरी = सूई की लंबाई के बराबर त्रिज्या वाले वृत्त की परिधि
    (ii) तय किया गया क्षेत्रफल = सूई की ऊँचाई के बराबर त्रिज्या वाले वृत्त का क्षेत्रफल मिनट की सूई द्वारा 1 घंटे (60 मिनट) में बनाया गया कोण = `(360/60 xx 35^(@)) = 210^(@)`


    View Solution
  20. एक घड़ी की छोटी तथा बड़ी सूइयाँ क्रमशः 4 cm तथा 6cm लंबी हैं। दोनों सूइयों की नोकों द्वारा 2 दिनों में चली गई दूरियों का योगफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  21. किसी कार के दो वाइपर हैं, जो परस्पर कभी आच्छादित नहीं होते हैं। प्रत्येक वाइपर की पत्ती की लंबाई 21 cm है और 120° के कोण तक घूमकर सफाई कर सकता है। पत्तियों की प्रत्येक बुंहार के साथ जितना क्षेत्रफल साफ़ हो जाता है, वह ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  22. जहाजों को समुद्र में जलस्तर के नीचे स्थित चट्टानों की चेतावनी देने के लिए, एक लाइटहाउस 80° कोण वाले एक त्रिज्यखंड में 16.5 km की दूरी तक लाल रंग का प्रकाश फैलाता है। समुद्र के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसमें जहाजों को चेतावनी दी जा सके। [`pi = 3.14` लीजिए।]


    View Solution
  23. एक छतरी में आठ ताने हैं, जो बराबर दूरी पर लगे हुए हैं। छतरी को 45 cm त्रिज्या वाला एक सपाट वृत्त मानते हुए, इसकी दो क्रमागत तानों के बीच का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [`pi = 3.14` लीजिए।


    View Solution
  24. एक वृत्ताकार ब्रूच (brooch) को चाँदी के तार से बनाया जाना है जिसका व्यास 35 mm है। तार को वृत्त के 5 व्यासों को बनाने में भी प्रयुक्त किया गया है जो उसे 10 बराबर त्रिज्यखंडों में विभाजित करता है जैसा कि आकृति में दर्शाया गया है। ज्ञात कीजिए-
    (i) कुल वांछित चाँदी के तार की लंबाई,
    (ii) ब्रूच के प्रत्येक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल|


    View Solution
  25. एक गोल मेज के कवर पर 6 समान डिजाइन बने हैं जैसा कि संलग्न आकृति में दर्शाया गया है। यदि कवर की त्रिज्या 28 cm है, तो कवर का डिजाइन बनाने का व्यय ₹ 0.35 प्रति वर्ग सेमी की दर से ज्ञात कीजिए। [`sqrt(3) = 1.7` लीजिए।]


    View Solution
  26. दी गई आकृति में, छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, यदि केंद्र O वाले दोनों संकेंद्रीय वृत्तों की त्रिज्याएँ क्रमशः 21 cm तथा 42 cm हैं और `angleAOB = 60^(@)` है।


    View Solution
  27. संलग्न आकृति में, ABCD त्रिज्या 28 cm वाले एक वृत्त का चतुर्थांश है तथा AC को व्यास मानकर अर्धवृत्त ACEA खींचा गया है। छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  28. संलग्न आकृति में, ABC एक समकोण त्रिभुज है, `angleB = 90^(@)`, AB = 28 cm और BC =21 cm है। AC को व्यास मानकर एक अर्धवृत्त खींचा गया है, तथा BC को त्रिज्या लेकर एक चतुर्थांश खींचा गया है। छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  29. संलग्न आकृति में, ABCD एक वर्गाकार लॉन है जिसकी भुजा AB = 42 m है। दो वृत्ताकार फूलों की क्यारियाँ भुजा AB तथा CD पर हैं जिनका केंद्र इस वर्ग के विकर्णी का प्रतिच्छेदन बिंदु 0 है। ज्ञात कीजिए-
    (i) लॉन तथा दोनों फूलों की क्यारियों के क्षेत्रफलों का कुल योग,
    (ii) दोनों फूलों की क्यारियों (छायांकित भाग) का कुल क्षेत्रफल।


    View Solution
  30. संलग्न आकृति में, एक कमरे के फर्श का चित्र दर्शाया गया है जिसपर वृत्ताकार टाइलें लगाई गई हैं। यदि प्रत्येक टाइल का व्यास 50 cm है, तो फर्श के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसपर टाइल नहीं लगी है। [`pi = 3.14` लीजिए।]


    View Solution
  31. संलग्न आकृति में, छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जहाँ एक समबाहु त्रिभुज OAB के शीर्ष O से 6cm त्रिज्या की एक वृत्तीय चाप बनाई गई है तथा `triangleOAB` की प्रत्येक भुजा 12 cm है। [`sqrt(3) = 1.73` तथा `pi = 3.14` लीजिए।


    View Solution
  32. दी गई आकृति में, AB तथा PO,O केंद्र वाले वृत्त के दो परस्पर लंबवत व्यास हैं। इस वृत्त की त्रिज्या OA = 7cm है। छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [`pi = 22/7`] लीजिए।


    View Solution
  33. एक समबाहु त्रिभुज ABC का क्षेत्रफल `100sqrt(3) cm^(2)` है। इस त्रिभुज के प्रत्येक शीर्ष को केंद्र मानकर त्रिभुज की भुजा की आधी लंबाई के बराबर की त्रिज्या लेकर वृत्त खींचा जाता है, जैसा कि आकृति में दर्शाया गया है। छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [`pi = 3.14` तथा `sqrt(3) = 1.732` लीजिए।


    View Solution
  34. संलग्न आकृति में, ABCD एक समलंब है जिसमें AAB ||DC है, AB = 18cm, DC = 32 cm और AB तथा DC के बीच की दूरी 14 cm है। यदि A, B,C और D प्रत्येक को केंद्र मानकर समान त्रिज्या 7 cm की चापें खींची जाती हैं, तो छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए|


    View Solution
  35. एक त्रिभुजाकार खेत की भुजाएँ 20 m, 34 m और 42 m हैं। इस खेत में चरने के लिए, इसके तीनों कोनों से एक गाय, एक बकरी और एक घोड़े को अलगअलग 7 m लंबी रस्सियों से बाँध दिया गया है। खेत के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसमें ये तीनों पशु चर नहीं पाएँगे।


    View Solution
  36. दी गई आकृति में छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, AF जहाँ वर्ग ABCD के शीर्षों A, B,C तथा D को केंद्र मानकर खींची गई चा भुजाओं AB, BC,CD तथा DA के मध्यबिंदुओं क्रमशः P, QR तथा S पर दो-दो के जोड़ों में काटती हैं तथा वर्ग की भुजा 12 cm है। [`pi = 3.14` लीजिए।


    View Solution
  37. संलग्न आकृति में, छायांकित डिजाइन का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जहाँ ABCD भुजा 10 cm का एक वर्ग है तथा इस वर्ग की प्रत्येक भुजा को व्यास मानकर अर्धवृत्त खींचे गए हैं। [`pi = 3.14` लीजिए।


    View Solution
  38. संलग्न आकृति में, छायांकित डिजाइन का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जो 7 cm त्रिज्याओं वाले दो वृत्तों के चतुर्थांशों के बीच उभयनिष्ठ है।


    View Solution
  39. एक वृत्ताकार मेजपोश, जिसकी त्रिज्या 42 cm है, के बीच में एक समबाहु त्रिभुज ABC छोड़ते हुए एक डिजाइन बना हुआ है, जैसा कि आकृति में दिखाया गया है। इस डिजाइन का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [`sqrt(3) = 1.73` लीजिए।]


    View Solution
  40. संलग्न आकृति में, 12 cm भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज ABC के अंतर्गत एक वृत्त खींचा गया है जिसका केंद्र O है। अंतःवृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए तथा छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [`pi= 3.14` तथा `sqrt(3) = 1.73` लीजिए]


    View Solution
  41. दी गई आकृति में, ABC एक त्रिभुज है, जिसका कोण A समकोण है। AB, AC और BC को व्यास मानकर अर्धवृत्त खींचे गए हैं। यदि AB = 3cm तथा AC = 4cm हो, तो छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  42. नीचे दी गई आकृति में छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  43. संलग्न आकृति में, छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [`pi = 3.14` लीजिए।]


    View Solution
  44. संलग्न आकृति में, एक दौड़पथ दर्शाया गया 60m है जिसके दाएँ तथा बाएँ भाग अर्धवृत्ताकार हैं। इस दौड़पथ का आंतरिक परिमाप 340 m है तथा प्रत्येक सीधे पथ की लंबाई 60 m है। यदि पथ प्रत्येक जगह 7m चौड़ा है, तो पथ का क्षेत्रफल तथा बाहरी परिमाप ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  45. किसी तीरंदाजी लक्ष्य के तीन क्षेत्र हैं जो संलग्न आकृति में दर्शाए अनुसार तीन संकेंद्रीय वृत्तों से बने हैं। यदि इन संकेंद्रीय वृत्तों के व्यास `1:2:3` के अनुपात में हैं, तो इन तीनों क्षेत्रों के क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  46. एक लचीली बेल्ट को एक घिरनी (pulley), जिसकी त्रिज्या 5 cm है, के गिर्द लपेटा गया है। बेल्ट के एक बिंदु C से लचीली बेल्ट को केंद्र O से सीधा इस प्रकार खींचा जाता है कि वह बिंदु P पर पहुँच जाता है, जहाँ OP = 10 cm है। बेल्ट के उस भाग की लंबाई ज्ञात कीजिए जो अब भी घिरनी के साथ लगा है। छायांकित भाग का क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए। [`pi =3.14` तथा `sqrt(3) =1.73` लीजिए।


    View Solution

साधित उदाहरण questions and complete solutions for chapter वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल of BHARATI BHAWAN of Class 10