Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to प्रश्नमाला 16 A of chapter पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन of Class 10 book with complete answers and questions

Class 10MATHS
Chapterपृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
BHARTI_BHAWANप्रश्नमाला 16 A
Number Of Questions27
Academic Year2023-24
  1. दो घनों, जिनमें से प्रत्येक का आयतन `27 cm^(3)` है, के संलग्न फलकों को मिलाकर बनाए गए घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  2. दो गोलों के आयतनों में 8:27 का अनुपात है। यदि इनकी त्रिज्याएँ क्रमशःr तथा हैं, तो अनुपात (R-T):r ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  3. एक अर्धगोले का आयतन 2425`(1)/(2) cm^(3)` है। इसका वर्क-पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  4. यदि एक ठोस अर्धगोले का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 462 `cm^(2)` है, तो उसका आयतन ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  5. चावल की एक ढेरी शंकु के आकार की है जिसके आधार का व्यास 24 m तथा ऊँचाई 3.5 m है। चावलों का आयतन ज्ञात कीजिए। इस ढेरी को पूरा-पूरा ढकने के लिए कितने कैनवस की आवश्यकता है?


    View Solution
  6. एक शंक्वाकार टेंट, जिसके आधार का व्यास 14 m तथा ऊँचाई 24 m है, के बनने में 5 m चौड़ा कपड़ा लगाया गया। Rs. 25 प्रति मीटर की दर से कपड़ा लगाने का व्यय ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  7. एक ठोस लंबवृत्तीय शंकु की त्रिज्या और ऊँचाई में 5: 12 का अनुपात है। यदि इसका आयतन `314 cm^(3)` हो, तो इसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [`pi` =3.14 लीजिए।]


    View Solution
  8. एक फाउंटेन पेन का बैरल, बेलनाकार है तथा इसकी लंबाई 7cm तथा व्यास 5mm है। यदि स्याही से पूरे भरे बैरल से, औसतन 330 शब्द लिखे जा सकते हैं, तो किसी बोतल जिसमें एक लीटर का पाँचवाँ भाग स्याही भरी है, से कितने शब्द लिखे जा सकेंगे?


    View Solution
  9. एक ठोस लंबवृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या तथा ऊँचाई का योग 37 cm है। यदि बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल `1628 cm^(2)` है, तो बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए


    View Solution
  10. किसी राज्य में भारी बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए। 50 विद्यालयों ने मिलकर राज्य सरकार को 1500 टेंट लगाने के लिए स्थान तथा कैनवस देने का प्रस्ताव किया जिसमें प्रत्येक विद्यालय बराबर का अंशदान देगा। प्रत्येक टेंट का निचला भाग बेलनाकार है, जिसके आधार की त्रिज्या 2.8 m तथा ऊँचाई 3.5 m है। प्रत्येक टेंट का ऊपरी भाग शंकु के आकार का है, जिसके आधार की त्रिज्या 2.8m तथा ऊँचाई 2.1 m है। यदि टेंट बनवाने वाले कैनवंस का मूल्य Rs. 120 प्रति `m^(2)` है, तो प्रत्येक विद्यालय द्वारा कुल व्यय में अंशदान ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  11. एक सर्कस टेंट बेलन के ऊपर अध्यारोपित उसी व्यास वाले शंकु के आकार का है। यदि उनका उभयनिष्ठ व्यास 56 m, बेलनाकार भाग की ऊँचाई 6m तथा भूमि से टेंट की कुल ऊँचाई 27 m है, तो टेंट में लगनेवाले कुल कैनवस का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  12. एक सर्कस का टेंट, जो कैनवस का बना है, एक लंबवृत्तीय बेलन के ऊपर एक शंकु के आकार का है। यदि बेलनाकार भाग का व्यास तथा ऊँचाई क्रमशः 52.5 m तथा 3m है और शंक्वाकार भाग की तिर्यक ऊँचाई 53 m है, तो प्रयोग में लाए गए कुल कैनवस का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  13. एक खिलौना 4.2 cm त्रिज्या वाले एक शंकु के आकार का है, जो इसी त्रिज्या वाले एक अर्धगोले पर अध्यारोपित है। इस खिलौने की संपूर्ण ऊँचाई 9.8cm है। इस खिलौने का | संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    03:39
    View Solution
  14. एक खिलौना अर्धगोले पर अध्यारोपित शंकु के आकार का है, जिनका उभयनिष्ठ व्यास 7cm है। यदि खिलौने का कुल आयतन `231cm^(3)` है, तो खिलौने की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  15. एक बेलनाकार खिलौने के दोनों सिरों पर एक-एक अर्धगोला लगा हुआ है। यदि पूरे खिलौने की लंबाई 90 cm तथा उसका व्यास 42 cm है, तो 70 पैसे प्रति `cm^(2)` की दर से खिलौने पर रंग करने की लागत ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  16. एक भवन एक लंबवृत्तीय बेलन के आकार का है जिसके ऊपर एक अर्धगोलाकार गुंबद अध्यारोपित है। इन दोनों के आधार की त्रिज्याएँ बराबर हैं। गुंबद के आधार का व्यास भवन की कुल ऊँचाई का `(2)/(3)` है। यदि इस भवन में 67` (1)/(21) m^(3)` वायु अंतर्विष्ट है, तो भवन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  17. त्रिज्या 5cm और लंबाई 9.8 cm वाला एक बेलनाकार टब जल से पूरा भरा है। एक ठोस, जो कि एक अर्धगोले पर अध्यारोपित एक लंबवृत्तीय शंकु के आकार का है, को इस टब में डुबोया जाता है। यदि अर्धगोले का व्यास 4.2 cm तथा ठोस की कुल ऊँचाई 6.1 cm है, तो टब में बचे पानी का आयतन ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  18. एक गोलाकार काँच के बर्तन की गर्दन एक बेलन के आकार जैसी है, जिसकी लंबाई 7cm और व्यास 4 cm है। गोलाकार भाग का व्यास 21 cm है। बर्तन की कुल धारिता ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  19. 14 cm ऊँचाई तथा 7 cm आधार के व्यास वाले एक ठोस बेलन में से दो बराबर शंक्वाकार छिद्र निकाले गए जिनमें प्रत्येक की त्रिज्या 2.1 cm तथा ऊँचाई 3cm है। शेष बचे ठोस का आयतन ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  20. धातु के एक बेलन की त्रिज्या 3 cm तथा ऊँचाई 5cm है। इसका भार कम करने के लिए बेलन में एक शंक्वाकार छेद किया गया। इस शंक्वाकार छेद की त्रिज्या `(3)/(2)` cm तथा गहराई `(8)/(9)` cm है। शेष बचे बेलन की धातु के आयतन का शंक्वाकार छेद करने हेतु निकाली गई धातु के आयतन से अनुपात ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  21. एक ठोस खिलौना एक लंबवृत्तीय बेलन के आकार का है जिसका एक सिरा अर्धगोलाकार तथा दूसरा सिरा शंक्वाकार है। बेलनाकार भाग की त्रिज्या तथा लंबाई क्रमशः 5cm तथा 13 cm हैं। यदि तीनों भागों की त्रिज्याएँ समान हैं तथा खिलौने की संपूर्ण ऊँचाई 30 cm है, तो खिलौने का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  22. 210 cm ऊँचाई तथा 30 cm आधार व्यास वाले एक ठोस बेलन, जिसपर 56 cm ऊँचाई और 10 cm त्रिज्या वाला एक अन्य ठोस बेलन आरोपित है, से लोहे का एक स्तंभ बनाना है। इस स्तंभ का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए, जबकि दिया गया है कि `1 cm^(3)` लोहे का द्रव्यमान 10 ग्राम है।


    View Solution
  23. 14 cm किनारे वाले एक घन में से अधिकतम माप का एक शंकु निकाला जाता है। शेष ठोस का आयतन ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  24. 10 cm भुजा वाले एक घनाकार ब्लॉक के ऊपर एक अर्धगोला रखा हुआ है। अर्धगोले का अधिकतम व्यास क्या हो सकता है? इस प्रकार बने ठोस के संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल को पेंट करवाने का Rs.5 प्रति 100 `cm^(2)` की दर से व्यय ज्ञात कीजिए।[`pi = 3.14 लीजिए।]


    View Solution
  25. 21 cm भुजा वाले लकड़ी के एक घनाकार टुकड़े के एक फलक को खोदकर एक अर्धगोला इस प्रकार निकाला गया है कि अर्धगोले का व्यास घन की भुजा के बराबर है। शेष बचे टुकड़े का पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  26. 2.4 cm ऊँचाई तथा 0.7 crn त्रिज्या के एक ठोस लंबवृत्तीय बेलन से समान ऊँचाई एवं त्रिज्या का एक लंबवृत्तीय शंकु काटकर निकाल लिया जाता है। बचे हुए ठोस का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  27. एक 6cm त्रिज्या वाले ठोस अर्धगोले में से एक अधिकतम आयतन का गोला काटा गया है! काटे गए गोले का आयतन ज्ञात कीजिए।


    View Solution

प्रश्नमाला 16 A questions and complete solutions for chapter पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन of BHARATI BHAWAN of Class 10