Class 10 | MATHS |
Chapter | पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन |
MANOHAR RAY | प्रश्नावली 13(E) |
Number Of Questions | 22 |
Academic Year | 2023-24 |
एक 22 सेमी आंतरिक किनारे वाले खोखले घन को `0*5 ` सेमी व्यास वाले गोलाकार कंचो से भरा जाता है तथा यह कल्पना की जाती है कि घन का `(1)/(8) ` स्थान भरा नहीं जा सकता है, तब घन में समावेशित होने वाले कंचो की संख्या है :
क्रमशः आंतरिक और बाहरी व्यास 4 सेमी ओर 8 सेमी वाले एक धातु के गोलाकार खोल को पिघलाकर आधार व्यास 8 सेमी के एक शंकु के आधार में ढाला जाता है | इस शंकु की ऊँचाई :
विमाओं 49 सेमी `xx ` 33 सेमी `xx ` 24 सेमी के घनाभ के आकार के लोहे के किसी ठोस टुकड़े को पिघलाकर एक ठोस गोले के रूप में ढाला जाता है | गोले की त्रिज्या है :
कोई मिस्त्री ईंटो में विमाओं 270 सेमी `xx ` 300 सेमी ` xx ` 350 सेमी की एक दीवार बनाता है, जिनमे से प्रत्येक ईंट की माप `22.5 ` सेमी `xx ` `11.25 ` सेमी `xx ` `8.75 ` सेमी है | यदि यह मान लिया जाए कि दीवार का ` (1)/(8) ` भाग मसाले से भरा जाता है, तो दीवार को बनाने में लगी ईंटो की संख्या है :
आधार का व्यास 2 सेमी और ऊँचाई 16 सेमी वाले धातु के एक ठोस बेलन को पिघलाकर समान माप के बारह ठोस गोले बनाये जाते है | प्रत्येक गोले का व्यास है :
तिर्यक ऊँचाई 45 सेमी वाली एक बाल्टी के ऊपरी और निचले सिरों की त्रिज्याएँ क्रमशः 28 सेमी और 7 सेमी है | इस बाल्टी का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल है :
दवाई का एक कैप्सूल `0.5 ` सेमी व्यास वाले एक बेलन के आकार का है, जिसके दोनों सिरों पर दो अर्धगोले लगे हुए है | सम्पूर्ण कैप्सूल की लम्बाई 2 सेमी है | इस कैप्सूल की धारिता है :
एक ही आधार त्रिज्या r वाले दो ठोस अर्धगोलों को उनके आधारों के अनुदिश जोड़ दिया गया है | तब नए ठोस का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल है :
त्रिज्या r सेमी और h सेमी ` ( h gt 2r ) ` वाले एक लंब वृत्तीय बेलन में ठीक समावेशित होने वाले गोले का व्यास है :
ठोस को एक आकार से दूसरे आकार में बदलने पर नये आकार का आयतन :
एक बाल्टी के दोनों वृत्ताकार सिरों के व्यास 44 सेमी असुर 24 सेमी है तथा बाल्टी की ऊँचाई 35 सेमी है | इस बाल्टी की धारिता है
एक लंब वृत्तीय शंकु में, उसके आधार के समांतर खींचे गए तल द्वारा काटा गया अनुप्रस्थ - काट होता है एक
दो गोलों के आयतनों का अनुपात ` 64 : 27` है | उनके पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात है :
यदि आधार की परिमाप 33 मीटर है, तब शंकु की त्रिज्या होगी
अर्ध गोलाकार कटोरी की एक कोर की परिधि 132 सेमी है | तब व्यास होगा :
एक लकड़ी के ठोस शकु के आधार की परिधि 44 मीटर और ऊँचाई 9 मीटर है | शंकु का आयतन होगा :
किसी गोले के पृष्ठ का क्षेत्रफल 616 सेमी `""^(2) ` है, तब आयतन होगा :
एक शंकु के छिन्नक के सिरों के व्यास 32 सेमी तथा 20 सेमी है | यदि तिर्यक ऊँचाई 10 सेमी हो, तब पार्शव तल का क्षेत्रफल होगा :
व्यास 3 मिमी वाले तांबे के तार को 12 सेमी लम्बे और 10 सेमी व्यास वाले एक बेलन पर इस प्रकार लपेटा जाता है कि वह बेलन के वक्र पृष्ठ को पूर्णतया ढक लेता है | तार की लम्बाई और द्रव्यमान ज्ञात कीजिए, यह मानते हुए कि ताँबे का घनत्व ` 8*88 ` g प्रति cm `""^(3 ) ` है |
एक समकोण त्रिभुज, जिसकी भुजाएँ 3 सेमी और 4 सेमी है (कर्ण के अतिरिक्त ) को उसके कर्ण के परितः घुमाया जाता है | इस प्रकार प्राप्त द्वी शंकु के आयतन और पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |
एक टंकी , जिसके आंतरिक मापन 150 सेमी `xx ` 120 सेमी `xx ` 110 सेमी है, में 129600 घन सेमी पानी है | इस पानी में कुछ छिद्र वाली ईंटे तक तक डाली जाती है, जब तक कि टंकी पूरी ऊपर तक भर न जाए | प्रत्येक ईंट अपने आयतन का `(1)/(17) ` पानी सोख लेती है | यदि प्रत्येक ईंट की माप `22.5 ` सेमी `xx ` ` 7*5 ` सेमी ` xx ` `6*5 ` सेमी है , तो टंकी में कुल कितनी ईंटे डाली जा सकती है, ताकि उसमे से पानी बाहर न बहे ?
किसी महीने के 15 दिनों में, एक नदी की घाटी में 10 सेमी वर्षा हुई | यदि इस घाटी का क्षेत्रफल 7280 वर्ग किमी है, तो दर्शाइए कि कुल वर्षा लगभग तीन नदियों के सामान्य पानी के योग के समतुल्य थी , जबकि प्रत्येक नदी 1072 किमी लम्बी , 75 मीटर चौड़ी और 3 मीटर गहरी है |
प्रश्नावली 13(E) questions and complete solutions for chapter पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन of DR MANOHAR RAY MATHS (HINDI) of Class 10