Class 10 | MATHS |
Chapter | दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म |
NCERT HINDI | प्रश्नावली 3.5 |
Number Of Questions | 8 |
Academic Year | 2023-24 |
वज्र –गुण्न विधि से हल ज्ञात कीजिए।
`{: (x-3y-3=0),(3x-9y-2=0):}`
(i) a and b के किन मानों के लिए, निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म के अपरिमित रूप से अनेक हल होगे?
`2x+3y=7`
`(a-b)x+(a+b)y=3a+b-2`
(ii) `k` के किस मान के लिए निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म का कोई हल नहीं है?
`3x+y=1`
`(2k-1)x+(k-1)y=2k+1`
निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म को प्रतिस्थापन एवं वज्र-गुणन विधियों से हल कीजिए। किस विधि को आप अधिक उपयुक्त मानते है?
`8x+5y=9`
`3x+2y=4`
निम्न समस्याओं में रैखिक समीकरणों के युग्म बनाइए और उनके हल (यदि उनका अस्तित्व हो) किसी बीजगणितीय विधि से ज्ञात कीजिएः
(i) एक छात्रावास के मासिक व्यय का एक भाग नियत है तथा शेष इस पर निर्भर करता है कि छात्र ने कितने दिन भोजन लिया है। जब एक विद्यार्थी A को जो 20 दिन भोजन करता है रू0 1000 का छात्रावास के व्यय के लिए अदा करने पड़ते है जबकि एक विद्यार्थी B को जो 26 दिन भोजन करता है छात्रावास के व्यय के लिए रू0 1180 अदा करने पड़ते हैं। नियत व्यय और प्रतिदिन के भोजन को मूल्य ज्ञात कीजिए।
निम्न समस्याओं में रैखिक समीकरणों के युग्म बनाइए और उनके हल (यदि उनका अस्तित्व हो) किसी बीजगणितीय विधि से ज्ञात कीजिएः
(ii) एक भिन्न `1/3` हो जाती है जब उसके अंश से 1 घटाया जाता है और वह `1/4` हो जाती है, जब हर में 8 जोड़ दिया जाता है । वह भिन्न ज्ञात कीजिए।
निम्न समस्याओं में रैखिक समीकरणों के युग्म बनाइए और उनके हल (यदि उनका अस्तित्व हो) किसी बीजगणितीय विधि से ज्ञात कीजिएः
(iii) यश ने एक टेस्ट में 40 अंक अर्जित किए, जब उसे प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक मिले तथा अशुद्ध उत्तर पर 1 अंक की कटौती की गई। यदि उसे सही उत्तर पर 4 अंक मिलते तथा अशुद्ध उत्त पर 2 अंक कटते, तो यश 50 अंक अर्जित करता। टेस्ट मे कितने प्रश्न थे?
एक राजमार्ग पर दो स्थान A और B 100 किमी की दूरी हैं । एक कार A से तथा दूरी कार B से एक से एक ही समय चलना प्रारम्भ करती है। यदि ये कारें भिन्न-भिन्न चालों से एक ही दिशा में चलती है तो वे 5 घंटे पश्चात मिलती है यदि वह विपरीत दिशा में चलती हैं, तो एक घंटे के पश्चात मिलती हैं। दोनों कारों की चाल ज्ञात कीजिए।
एक आयत का क्षेत्रफल 9 वर्ग इकाई कम हो जाता है यदि उसकी लंबाई 5 इकाई कम कर दी जाती है और चौड़ाई 3 इकाई बढ़ा दी जाती है। यदि हम लंबाई को 3 इकाई और चौड़ाई को 2 इकाई बढ़ा दें तो क्षेत्रफल 67 वर्ग इकाई बढ़ जाता है। आयत की विमाएं ज्ञात कीजिए।
प्रश्नावली 3.5 questions and complete solutions for chapter दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म of NCERT गणित(HINDI) of Class 10