Class 10 | MATHS |
Chapter | त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग |
NCERT HINDI | प्रश्नावली 9.1 |
Number Of Questions | 16 |
Academic Year | 2023-24 |
सर्कस का एक कलाकार एक `20 m` लंबी डोर पर चढ़ रहा है जो अच्छी तरह से तनी हुई है भूमि पर सीधे लगे खंभे के शिखर से बंधा हुआ है। यदि भूमि स्तर से साथ डोर द्वारा बनाया गया कोण `30^(@)` का हो तो खंभे की ऊँचाई ज्ञात कीजिए (देखिए आकृति)।
आँधी आने से एक पेड़ टूट जाता है और टुटा हुआ भाग इस तरह मुड़ जाता है कि पेड़ का शिखर जमीन को छूने लगता है और इसके साथ `30^(@)` का कोण बनता है पेड़ के पाद - बिंदु की दुरी, जहाँ पेड़ का शिखर जमीन को छूता है, 8m हैं। पेड़ की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
एक ठेकेदार बच्चों को खेलने के लिए एक पार्क में दो फिसलनपट्टी लगाना चाहती हैl 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए वह एक ऐसी फिसलनपट्टी लगाना चाहती है जिसका शिखर `1.5 m` की ऊँचाई पर हो और भूमि के साथ `30 ^(@)` के कोण पर झुका हुआ हो, जबकि इससे अधिक उम्र के बच्चों ले लिए वह `3 m` की ऊँचाई पर एक अधिक ढाल की फिसलनपट्टी लगाना चाहती है, जो भूमि के साथ `60^(@)` का कोण बनाती होl प्रत्येक स्थिति में फिसलनपट्टी की लंबाई क्या होनी चाहिए ?
भूमि के एक बिंदु से, जो मीनार के पाद - बिंदु से `30 m` की दुरी पर है, मीनार के शिखर का उनंयन कोण `30^(@)` है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
भूमि से `60 m` की ऊँचाई पर एक पतंग उड़ रही है पतंग डोरी को अस्थायी रूप से भूमि के एक बिंदु से बांध दिया गया है। भूमि के साथ डोरी का झुकाव `60^(@)` है। यह मानकर कि डोरी में कोई ढील नहीं है, डोरी कि लंबाई ज्ञात कीजिए।
`1.5m` लंबा एक लड़का `30 m` ऊँचे एक भवन से कुछ दुरी पर खड़ा हैl जब वह ऊँचे भवन की ओर जाता है तब उसकी आँख से भवन के शिखर का उनंयन कोण `30^(@)` से `60^(@)` हो जाता है बताइए कि वह भवन कि ओर कितनी दुरी तक चलकर गया है।
भूमि के एक बिंदु से एक 20 m ऊँचे भवन के शिखर पर लगी एक संचार मीनार के तल और शिखर के उनंयन कोण क्रमश :`45^(@)` और `60^(@)` है l मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए l
एक पेडस्टल के शिखर पर एक `1.46 m` ऊँची मूर्ति लगी है। भूमि के एक बिंदु से मूर्ति के शिखर का उन्नयन कोण `60^(@)` है और बिंदु से पेडस्टल के शिखर का उन्नयन कोण `45^(@)` है। पेडस्टल की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
एक मीनार के पाद - बिंदु से एक भवन के शिखर का उन्नयन कोण `30 ^(@)` है और भवन के पाद - बिंदु से मीनार के शिखर का उनंयन कोण `60 ^(@)` हैl यदि मीनार `50 m` ऊँची हो , तो भवन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए l
एक `80 m` चौड़ी सड़क के दोनों और आमने - सामने लंबाई वाले दो खंभे लगे हुए हैl इन दोनों खंभो के बीच सड़क के एक बिंदु से खंभों के शिखर के उन्नयन कोण क्रमश : `60^(@)` और `30^(@)` हैl खंभों की ऊँचाई और खंभों से बिंदु की दुरी ज्ञात कीजिएl
एक नहर के एक तट पर एक टीवी टॉवर ऊर्ध्वाधर खड़ा है l टॉवर के शिखर का उनंयन कोण `60 ^(@)` है इसी तट पर इस बिंदु से 20 m दूर और इस बिंदु को मीनार के पाद से मिलाने वाली रेखा पर स्थिति एक अन्य बिंदु से टॉवर के शिखर का उनंयन कोण `30^(@)` हैl ( देखिए आकृति )l टॉवर की ऊँचाई और नहर की चौड़ाई ज्ञात कीजिए l
7m ऊँचे भवन के शिखर से एक केवल टॉवर के शिखर का उनंयन कोण `60^(@)` है और इसके पाद का अवनमन कोण `45 ^(@)` है। टॉवर की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
समुद्र - तल से 75 m ऊँची लाइट हाउस के शिखर से देखने पर समुद्र जहाजों के अवनमन कोण `30^(@)` और `45^(@)` है l यदि लाइट हाउस के एक ही ओर एक जहाज के ठीक पीछे हो तो दो जहाजों के बीच की दुरी ज्ञात कीजिए l
1.2 m लंबी एक लड़की भूमि से 88.2 m की ऊँचाई पर एक क्षैतिज रेखा में हवा में उड़ रहे गुब्बारे को देखती है। किसी भी क्षण लड़की की आँख से गुब्बारे का उनंयन कोण `60^(@)` है। कुछ समय बाद उनंयन कोण घटकर `30^(@)` हो जाता है ( देखिए आक्रति )। इस अंतराल के दौरान गुब्बारे द्वारा तय की गई दुरी ज्ञात कीजिए ।
एक सीधा राजमार्ग एक मीनार के पाद तक जाता है। मीनार के शिखर पर खड़ा एक आदमी एक कार को `30^(@)` के अवनमन कोण पर देखता है जो की ओर एक सामान चाल से जाता है, 6 सेकंड बाद कार का अवनमन कोण `60^(@)` हो गया। इस बिंदु से मीनार के पाद तक पहुंचने में कार द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिए।
मीनार के आधार से ओर एक सरल रेखा में 4 m ओर 9 m की दुरी पर स्थित दो बिंदुओं से मीनार के शिखर के उनंयन कोण पूरक कोण है। सिध्द कीजिए कि मीनार की ऊँचाई 6 m है।
प्रश्नावली 9.1 questions and complete solutions for chapter त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग of NCERT गणित(HINDI) of Class 10