Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदाहरण of chapter पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन of Class 10 book with complete answers and questions

Class 10MATHS
Chapterपृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
NCERT HINDIउदाहरण
Number Of Questions14
Academic Year2023-24
  1. रशीद को जन्मदिन के उपहार के रूप में एक लट्टू मिला, जिस पर रंग नहीं किया गया था। वह इस पर अपने मोमिया रंगों से रंग करना चाहता है। यह लट्टू एक शंकु के आकार का है जिसके ऊपर एक अर्धगोला अध्यारोपित है। लट्टू की पूरी ऊंचाई 5 सेमी है और इसका व्यास 3.5 सेमी है। उसके द्वारा रंग किया जाने वाला क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    (`pi=22/7` लीजिए)


    05:05
    View Solution
  2. आकृति में दर्शाया गया सजावट के लिए प्रयोग होना वाला ब्लॉक दो ठोसों से मिलकर बना है। इनमें से एक घन है और दूसरा अर्धगोला है। इस ब्लॉक का आधार 5 सेमी कोर या किनारे वाला एक घन है और उसके ऊपर लगे हुए अर्धगोले का व्यास 4.2 सेमी है। इस बलॉक क संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    (`pi=22/7` लीजिए)


    05:37
    View Solution
  3. लकड़ी का एक खिलौना रॉकेट एक शंकु के आकार का है जो एक बेलन पर अध्यारोपित है जैसाकि आकृति में दर्शाया गया है। संपूर्ण रॉकेट की ऊंचाई 26 सेमी है। जबकि शंक्वाकार भाग के आधार का व्यास 3 सेमी हैं यदि शंक्वाकार भाग पर नारंगी रंग किया जाना है और बेलनाकार भाग पर पीला रंग किया जाता है तो प्रत्येक रंग द्वारा रॉकेट का रंगें जाने वाले भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    (`pi=22/7` लीजिए)


    11:46
    View Solution
  4. मयंक ने अपने बगीचे के लिए एक पक्षी-स्नानागार बनाया जिसका आकार एक खोखले बेलन जैसा है जिसके एक सिरे पर अर्धगोलाकार बर्तन बना हुआ है। बेलन की ऊंचाई 1.45 मी है और उसकी त्रिज्या 30 सेमी है। इस पक्षी –स्नानागार का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    07:19
    View Solution
  5. शांता किसी शेड में एक उद्योग चलाती है। यह शेड एक घनाभ के आकार का है जिस पर एक अर्धबेलन आरोपित है। यदि इस शेड के आधार की विमाएं `7mxx15m` है तथा घनाभाकार भाग की ऊंचाई `8m` है तो शेड में समावेशित हो सकने वाली हवा का आयतन ज्ञात कीजिए। पुनः यदि यह मान लें कि शेड में रखी मशीनरी `300m^(3)` स्थान घेरती है तथा शेड के अंदर 20 श्रमिक हैं जिनमें से प्रत्येक `0.08m^(3)` के औसत से स्थान घेरता है तब शेड में कितनी हवा होगी? (`pi=22/7` लीजिए)


    06:58
    View Solution
  6. एक जूस बेचने वाला अपने ग्राहकों को आकृति में दर्शाए गिलासों से जूस देता था। बेलनाकार गिलास का आंतरिक व्यास 5 सेमी था, परंतु गिलास के निचले आधार में एक उभरा हुआ अर्धगोला था, जिससे गिलास की धारिता कम हो जाती थी। यदि एक गिलास की ऊंचाई 10 सेमी थी तो गिलास की आभासी धारिता तथा उसकी वास्तविक धारिता ज्ञात कीजिए। (`pi=3.14` लीजिए)


    04:42
    View Solution
  7. एक ठोस खिलौना अर्धगोले के आकार का है जिस पर एक लंब वृत्तीय शंकु आरोपित हैं इस शंकु की ऊंचाइ 2 सेमी है और आधार का व्यास 4 सेमी है। इस खिलौनें का आयतन निर्धारित कीजिए। यदि लंब वृत्तीय बेलन इस खिलौने के आयतनों का अंतर ज्ञात कीजिए। (`pi=3.14` लीजिए)


    05:27
    View Solution
  8. मॉडल बनाने वाली मिट्टी से ऊंचाई 24 सेमी और आधार त्रिज्या 6 सेमी वाला एक शंकु बनाया गया है। एक बच्चे ने इसे गोले के आकार में बदल दिया। गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।


    05:31
    View Solution
  9. सेल्वी के घर की छत पर बेलन के आकार की एक टंकी है। इस टंकी में एक भूमिगत टंकी में भरे पानी को पंप द्वारा पहुंचा कर टंकी को भरा जाता है। यह भूमिगत टंकी एक घनाभ के आकार की है, जिसकी विमाएं `1.5mxx1.44mxx95cm` हैं। छत की टंकी की त्रिज्या 60 सेमी है और ऊंचाई 95 सेमी है। यदि भुमिगत टंकी पानी से पूरी भरी हुई थी तो उससे छत की टंकी को पूरा के बाद भूमिगत टंकी में पानी कितनी ऊंचाई तक रह जाएगा? छत की टंकी की धारिता की भूमिगत टंकी की धारिता से तुलना कीजिए। (`pi=3.14` लीजिए)


    08:06
    View Solution
  10. 1 सेमी त्रिज्या और 2 सेमी लम्बी ताम्बे की एक छड़ को एक समान चौड़ाई वाले 18 मीटर लम्बे एक तार के रूप में बदला जाता है | तार की मोटाई ज्ञात कीजिए |


    04:35
    View Solution
  11. पानी से पूरी भरी हुई एक अर्धगोलाकार टंकी को पाइप द्वारा `3 4/7` लीटर प्रति सेकंड की दर से खाली किया जाता है। यदि टंकी का व्यास 3 मी है तो वह कितने समय में आधी खाली हो जाएगी? (`pi=22/7` लीजिए)


    08:22
    View Solution
  12. एक शंकु के छिन्नक जो 45 सेमी ऊंचा है के सिरों की त्रिज्याएं 28 सेमी और 7 सेमी है। इसका आयतन, वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (`pi=22/7` लीजिए)


    09:40
    View Solution
  13. हनुमप्पा और उसकी पत्नी गंगम्मा गन्ने के रस से गुड़ बना रहे हैं। उन्होनें गन्ने के रस को गर्म करके राब बना ली है जिसे शंकु के छिन्नक के आकार के सांचों में डाला जाता है जिनमें से प्रत्येक के दोनो वृत्तीय फलकों के व्यास क्रमशः 30 सेमी और 35 सेमी है तथा सांचे की ऊर्ध्वाधर ऊंचाई 14 सेमी है। यदि `1cm^(3)` राब का द्रव्यमान लगभग 1.2 g तो प्रत्येक सांचे में भरी जा सकने वाली राब का द्रव्यमान ज्ञात करें। (`pi=22/7` लीजिए)


    05:08
    View Solution
  14. धातु से बनी एक खुली बाल्टी शंकु के एक छिनन्क के आकार की है जो उसी धातु के बने एक खोखले बेलनाकार आधार पर आरोपित है । इस बाल्टी के दोनों वृत्ताकार सिरों के व्यास 45 सेमी और 25 सेमी है तथा बाल्टी की कुल ऊर्ध्वाधर ऊंचाई 40 सेमी और बेलनाकार आधार की ऊंचाई 6 सेमी है। इस बाल्टी को बनाने में प्रयुक्त धातु की चादर का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जबकि हम बाल्टी की मुठिया को इसमें सम्‍मिलित नहीं कर रहे हैं। साथ ही उस पानी का आयतन ज्ञात कीजिए जो एक बाल्टी में धारण कर सकता है। (`pi=22/7` लीजिए)


    12:53
    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन of NCERT गणित(HINDI) of Class 10

All Exercises from NCERT HINDI Class 10 MATHS पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन