Class 10 | MATHS |
Chapter | वास्तविक संख्याएँ |
MADHUR GUPTA | साधित उदाहरण |
Number Of Questions | 43 |
Academic Year | 2023-24 |
यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथम का प्रयोग करके निम्नलिखित के म0स0प0 ज्ञात कीजिएः
(i) 135 और 225 (ii) 196 और 38220
यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथम का प्रयोग करके 4052 और 12576 का म0स0प0 ज्ञात कीजिए।
यदि 210 और 55 के म0स0प0 को `210xx5+55x` के रूप में व्यक्त किया जा सकता है तो `x` का मान ज्ञात कीजिए।
65 और 117 का म0स0म0 ज्ञात कीजिए और इसे `65x+117y` के रूप में व्यक्त कीजिए।
यदि 56 और 72 का म0स0प0 `h` है तो `x` और `y` के मान ज्ञात कीजिए यदि `h=56x+72y`.
वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिससे 246 और 1030 को भाग करने पर प्रत्येक दशा में शेष 6 है।
वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिएऐ 400,437 और 542 को भाग करने पर क्रमशः 9,12,15 शेष बचता है।
लिखिए कि क्या किसी धन पूर्णांक का वर्ग `3m+2` के रूप का नहीं हो सकता, जहां `m` कोई प्राकृतिक संख्या हैं। अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।
दिखाइए कि `n,(n+1)` और `(n+2)` में से एक और केवल एक ही 3 से विभाज्य है जहां `n` कोई धन पूर्णांक है।
दिखाइए कि किसी विषम धन पूर्णांक के पूर्ण वर्ग होने के लिए, यह `8k+1` के रूप का होना चाहिए।
या
दिखाइए कि `a^(2)` को 8 से विभाजित करने पर 1 शेष बचेगा यदि `a` एक विषम धन पूर्णांक है।
समूह A,B और C में क्रमशः 156,208 और 260 छात्र हैं। उनको एक ट्रिप पर ले जाने के लिए बसें किराये पर ली जानी हैं। बसों की न्यूनतम संख्या ज्ञात कीजिए यदि प्रत्येक बस में समान संख्या में छात्र समायोजित हों तथा प्रत्येक समूह के लिए बसें अलग हो।
एक मिठाई विक्रेता के पास 420 काजू की बर्फियां और 150 बादाम की बर्फियां हैं। वह इनकी ऐसी ढेरियां बनाना चाहता है कि प्रत्येक ढेरी में बर्फियां की संख्या समान रहे तथा ये ढेरियां बर्फी की परात में न्यूनतम स्थान घेरें। इस काम के लिए, प्रतयेक ढेरी में कितनी बर्फियां रखी जा सकती हैं? इनसे कितनी ढेरियां बनेगी?
एक इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रत्येक 60 सेकण्ड के बाद बीप करता है। दूसरा उपकरण प्रत्येक 62 सेकण्ड के बाद बीप करता है । वे एकसाथ प्रातः 5 बजे करते हैं। इसके बाद सर्वप्रथम वे कब एकसाथ बीप करेंगे।
निम्नलिखित संख्याओं को अभाजय गुणनखण्डों के गुणनफल के रूप में व्यक्त कीजिएः
(i) 140 (ii) 156 (iii) 7650
निम्नलिखित अभाज्य गुणनखण्डों में छूटी संख्याएं ज्ञात कीजिए।
`5xx1xx17+17` संख्या है-
अभाज्य गुणनखण्ड विधि से निम्नलिखित युग्मों के म0स0प0 और ल0स0प0 ज्ञात कीजिए:
(i) 140 और 154 (ii) 504 और 735
अभाज्य गुणनखण्ड विधि का प्रयोग करके निम्नलिखित के म0स0प0 और ल0स0प0 ज्ञात कीजिए।
(i) 12,18,24 (ii) 15,25,45
निम्नलिखित युग्मों के ल0स0प0 और म0स0प0 ज्ञात कीजिए और सत्यापित कीजिए कि
म0स0प0 `xx` ल0स0प0 `=` दी गई दोनों संख्याओं का गुणनफल
(i) 36 और 48 (ii) 60 और 80
दो संख्याओं का म0स0प0 23 और ल0 स0म0 1449 है। यदि एक संख्या 207 है तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
2472,1284 और एक तीसीर संख्या `N` का म0स0प0 12 है। यदि इनका ल0स0प0 `2^(3)xx3^(2)xx5xx103xx107` है तो संख्या `N` ज्ञात कीजिए।
दिया है म0स0प0 `(306,657)=9`. ल0स0प0 (306,657) ज्ञात कीजिए।
दिखाइए कि किसी प्राकृतिक संख्या `n` के लिए `12^(n)` का अन्त 0 या 5 पर नहीं हो सकता।
एक सुबह घूमते समय, तीन व्यक्तियों ने एकसाथ घूमना प्रारम्भ किया और उनके पगों की माप क्रमशः 40 सेमी, 42 सेमी और 45 सेमी है। प्रत्येक को कितनी कम से कम दूरी तय करनी चाहिए जिससे प्रत्येक समान दूरी पूरे पगों में तय कर सके?
वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसको 35,56 और 91 से विभाजित करने पर प्रत्येक दशा में 7 शेष रहता है।
5 अंकों की बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो 35,56 और 91 से पूर्णतया विभाजित है।
तीन घंटी 4,7 और 14 मिनट के अंतराल पर बजती हैं। तीनों एक साथ प्रातः 6 बजे बजती हैं। वे पुनः कब एक साथ बजेंगी?
अमर प्रत्येक 5 दिनो में, अकबर प्रत्येक 24 दिनों में और एन्थोनी प्रत्येक 9 दिनों में मनोरंजन क्लब में जाते हैं यदि तीनों क्लब में किसी रविवार को मिलते है तो ज्ञात कीजिए कि सप्ताह के कौन-से दिन वे पुनः एकसाथ क्लब में मिलेंगें?
5 घंटी एक साथ बजती है तथा 6,7,8,9 और 12 सेकण्ड के अन्तरालों में बजती है। एक घण्टे में कितनी बार वे एकसाथ बजेंगी जबकि प्रारम्भ में एकसाथ बजने की दशा को छोड़ दिया जाता है।
बिना लम्बी विभाजन प्रक्रिया के बताइए कि निम्नलिखित परिमेय संख्याएं प्रसार सांत है या असांत आवर्त्ती है:
(i) `12/225` (ii) `7/1600` (iii) `1/3125`
दिखाइए कि
(i) `3/250` (ii) `11/50`
सांत दश्मलव है। बिना वास्तविक विभाजन के प्रत्येक को दशमलव रूप में व्यक्त कीजिए।
दिखाइए कि निम्नलिखित में से प्रत्येक असांत आवर्त दशमलव है:
(i) `5/2` (ii) `7/75`
`43/(2^(4)xx5^(3))` का दशमलव प्रसार दशमलव के कितने स्थानों के बाद समाप्त होगा?
निम्नलिखित प्रत्येक को सरलतम रूप में व्यक्त कीजिएः
(i() `0.bar6` (ii) `3.bar3`
निम्नलिखित प्रत्येक को सरलतम रूप में व्यक्त कीजिएः
(i) `0.bar(36)` (ii) `1.bar(046)`
एक परिमेय संख्या अपने आवर्त्त दशमलव में `327.bar(7084)` है। आप `q` के अभाज्य गुणनखण्डों के लिए क्या कह सकते हैं जब यह `p/q` के रूप में व्यक्त की जाती है? कारण भी दीजिए।
सिद्ध कीजिए कि `sqrt(2)` अपरिमेय है।
सिद्ध कीजिए कि `sqrt(11)` अपरिमेय है।
यदि `p` एक अभाज्य संख्या है तो `sqrt(p)` है-
दिखाइए कि `(2+sqrt(3))` एक अपरिमेय संख्या है।
सिद्ध कीजिए कि `5sqrt(7)` अपरिमेय है।
एक परिमेय संख्या का दशमलव प्रसार 327.7081 है। आप `q` के अभाजय गुणखण्डों के बारे में क्या कह सकते है जब वह संख्या `p/q` के रूप में व्यकत् की जाती है? कारण दीजिए।
दिखाइए कि `12^(n)` का अन्त अंक 0 या 5 पर नहीं हो सकता जबकि `n` कोई प्राकृतिक संख्या है।
साधित उदाहरण questions and complete solutions for chapter वास्तविक संख्याएँ of NAGEEN MATHS (HINDI) of Class 10