Class 10 | PHYSICS |
Chapter | विद्युत धारा |
SANJEEV PUBLICATION | अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( लघुत्तरात्मक प्रश्न ) |
Number Of Questions | 8 |
Academic Year | 2023-24 |
एक विद्युत केतली की कुण्डली का प्रतिरोध 44`Omega` है यह कुण्डली 220V स्रोत से कितनी विद्युत धारा लेगी? विद्युत केतली की शक्ति ज्ञात कीजिए।
जब कोई विद्युत हीटर विद्युत स्रोत से 5.5 A विद्युत धारा लेता है तब उसके टर्मिनलों के बीच विभवान्तर 220V है उस समय विद्युत हीटर कितनी धारा लेगा जब विभवान्तर को 100V तक घटा दिया जाएगा?
किसी धातु के 1.1m लम्बे तार का `20^@C` ताप पर प्रतिरोध 3.5`Omega` है। यदि तार का व्यास 0.2mm है, तो इस ताप पर धातु की वैद्युत प्रतिरोधकता ज्ञात कीजिए। प्रतिरोधकता के मान के आधार पर तार की धातु का अनुमान लगाड़ए।
यदि विद्युत परिपथ में `1Omega, 2Omega` , `3Omega` के तीन प्रतिरोध 12V के विद्युत स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित है। (अ) प्रतिरोधकों के संयोजन का तुल्य प्रतिरोध ( ब ) परिपथ में प्रवाहित धारा तथा (स) 2`Omega` के प्रतिरोध पर वोल्टता पतन ज्ञात कीजिए।
विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं को चित्रित कीजिए।
2.2KW शक्ति अनुमतांक की एक घरेलू आटा चक्की किसी घरेलू विद्युत परिपथ (220V) में प्रचालित की जाती है, जिसका विद्युत धारा अनुमतांक 5A है, इससे आप किस परिणाम की अपेक्षा करते हैं, स्पष्ट कीजिए।
चुम्बकीय क्षेत्र में चालक की गति के कारण चालक में प्रेरित विद्युतधारा की दिशा के लिए फ्लेमिंग का दक्षिण हस्त नियम लिखिए।
दिष्ट धारा जनित का क्या सिद्धांत है? इसकी बनावट प्रत्यावर्ती धारा जनित्र से किस प्रकार भिन्न है? विभक्त वलय का क्या महत्व है? दिष्टधारा जनित्र का नामांकित चित्र बनाइए।
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( लघुत्तरात्मक प्रश्न ) questions and complete solutions for chapter विद्युत धारा of SANJEEV PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 10