Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to प्रश्न of chapter आदर्श प्रश्न-पत्र : सेट-IV of Class 10 book with complete answers and questions

Class 10MATHS
Chapterआदर्श प्रश्न-पत्र : सेट-IV
SHIVLAAL PUBLICATIONप्रश्न
Number Of Questions37
Academic Year2023-24
  1. संख्याओं 135 और 225 का HCF यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथ्म द्वारा ज्ञात कीजिए।


    10:33
    View Solution
  2. अभाज्य गुणनखंड विधि द्वारा 12 , 15 एवं 21 का HCF एवं LCM ज्ञात कीजिए।


    02:47
    View Solution
  3. एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए जिसके शून्यकों का योग एवं गुणनफल क्रमशः `(1)/(4)` एवं -1 हो।


    01:46
    View Solution
  4. एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए जिसके शून्यकों का योग एवं गुणनफल क्रमशः `sqrt(2)` एवं `(1)/(3)` हो।


    01:03
    View Solution
  5. बिंदु युग्म (2, 3) एवं (4, 1) के बीच दूरी ज्ञात कीजिए।


    01:49
    View Solution
  6. बिंदु युग्म (-5, 7) एवं (-1, 3) के बीच दूरी ज्ञात कीजिए।


    01:59
    View Solution
  7. एक थैले में केवल नींबू की महक वाली गोलियाँ है। मालिनी बिना थैले में झाँके उनमें से एक गोली निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह निकाली गयी गोली (i ) संतरे की महक वाली है, (ii ) नींबू की महक वाली है।


    02:13
    View Solution
  8. एक थैले में 3 लाल और 5 काली गेंदें है। एक थैले में से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि गेंद (i ) लाल हो ? (ii ) लाल नहीं हो ?


    02:18
    View Solution
  9. दो भिन्न पासों को एक साथ उछाला गया। दोनों पासों के ऊपरी तलों पर आई संख्याओं का गुणनफल 6 आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


    02:47
    View Solution
  10. 52 पत्तों की अच्छी तरह फेंटी गई ताश की गड्डी में से यादृच्छया एक पत्ता निकाला गया । प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि निकाला गया पत्ता न तो लाल रंग का है और न ही एक बेगम है।


    06:49
    View Solution
  11. x -अक्ष पर वह बिंदु ज्ञात कीजिए जो (2, -5) और (-2, 9) से समदूरस्थ है।


    08:17
    View Solution
  12. y का वह मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए बिंदु P(2, 3) और Q(10, y) के बीच की दूरी 10 मात्रक है।


    02:44
    View Solution
  13. यदि `tan (A+B)=sqrt(3)` एवं `tan(A-B)=(1)/(sqrt(3))`, जहाँ `0^(@) lt A+B le 90^(@)` हो, तो A एवं B के मान ज्ञात कीजिए।


    01:54
    View Solution
  14. सर्वंसमिका `(sinA+"cosec"A)^(2)+(cosA+secA)^(2)=7+tan^(2)A+cot^(2)A` को सिद्ध कीजिए, जहाँ वे कोण जिनके लिए व्यंजक परिभाषित है, न्यूनकोण है।


    04:03
    View Solution
  15. सिद्ध कीजिए कि किसी वृत्त के, किसी व्यास के सिरों पर खींची गयी स्पर्श रेखाएँ समान्तर होती है।


    02:17
    View Solution
  16. सिद्ध कीजिए कि स्पर्श बिंदु से स्पर्श रेखा पर खींचा गया लम्ब, वृत्त के केंद्र से होकर जाता है।


    04:03
    View Solution
  17. यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग करके दर्शाइए कि किसी धनात्मक पूर्णांक का वर्ग, किसी पूर्णांक m के लिए 3m या 3m + 1 के रूप का होता है।


    07:51
    View Solution
  18. यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग करके दर्शाइए कि किसी धनात्मक पूर्णांक का घन 9m , 9m + 1 या 9m + 8 के रूप का होता है।


    08:58
    View Solution
  19. द्विघात व्यंजक `x^(2)-2x-8` के शून्यक ज्ञात कीजिए और शून्यको तथा गुणांकों के बीच सम्बन्ध की जाँच कीजिए।


    03:28
    View Solution
  20. विभाजन एल्गोरिथ्म का प्रयोग करके, निम्न में p(x) को g(x) से भाग देने पर भागफल तथा शेषफल ज्ञात कीजिए -
    `p(x)=x^(3)-3x^(2)+5x-3, " " g(x)=x^(2)-2`


    06:58
    View Solution
  21. निम्न रैखिक समीकरण युग्म को प्रतिस्थापन विधि से हल कीजिए -
    `0.2x+0.3y=1.3," " 0.4x+0.5y=2.3`.


    04:57
    View Solution
  22. निम्न रैखिक समीकरण युग्म को प्रतिस्थापन विधि से हल कीजिए -
    `(3x)/(2)-(5y)/(3)=-2, " " (x)/(3)+(y)/(2)=(13)/(6)`.


    03:55
    View Solution
  23. एक AP में 50 पद है, जिसका तीसरा पद 12 है और अंतिम पद 106 है। इसका 29 वां पद ज्ञात कीजिए।


    02:12
    View Solution
  24. यदि किसी AP के तीसरे और नौवें पद क्रमशः 4 और -8 है, तो इसका कौन-सा पद शून्य होगा ?


    02:35
    View Solution
  25. आधारभूत आनुपातिकता प्रमेय का प्रयोग करते हुए सिद्ध कीजिए कि एक त्रिभुज की एक भुजा के मध्य-बिंदु से होकर दुसरी भुजा के समान्तर खींची गयी रेखा तीसरी भुजा को समद्विभाजित करती है।


    04:00
    View Solution
  26. ABCD एक समलम्ब है, जिसमें AB || DC है तथा इसके विकर्ण परस्पर बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते है। दर्शाइए कि `(AO)/(BO)=(CO)/(DO)` है।


    04:47
    View Solution
  27. 1.5 m लंबा एक लड़का 30 m ऊँचे भवन से कुछ दूरी पर खड़ा है। जब वह ऊँचे भवन की ओर जाता है, तब उसकी आँख से भवन के शिखर का उन्नयन कोण `30^(@)` से `60^(@)` हो जाता है बताइए कि वह भवन की ओर कितनी दूरी तक चलकर गया है ?


    03:04
    View Solution
  28. भूमि के एक बिंदु से एक 20 m ऊँचे भवन के शिखर पर लगी एक संचार मीनार के तल और शिखर के उन्नयन कोण क्रमशः `45^(@)` और `60^(@)` है मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए ।


    04:30
    View Solution
  29. 10 cm त्रिज्या वाले एक वृत्त की कोई जीवा केंद्र पर एक समकोण अंतरित करती है।
    निम्नलिखित के क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए -
    (i) संगत लघु वृत्तखण्ड (ii ) संगत दीर्घ त्रिज्यखण्ड । (`pi=3.14` का प्रयोग कीजिए । )


    06:34
    View Solution
  30. 3 वर्ष पूर्व रहमान की आयु ( वर्ष में ) का व्युत्क्रम और अब से 5 वर्ष पश्चात आयु के व्युत्क्रम का योग `(1)/(3)` है। उसकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।


    05:44
    View Solution
  31. एक क्लास टेस्ट में शेफाली के गणित और अंग्रेजी में प्राप्त किए गए अंकों का योग 30 है। यदि उसको गणित में 2 अंक अधिक और अंग्रेजी में 3 अंक कम मिले होते, तो उसके अंकों का गुणनफल 210 होता। उसके द्वारा दोनों विषयों में प्राप्त किए गए अंक ज्ञात कीजिए।


    04:06
    View Solution
  32. यदि `sec theta=(13)/(12)` हो, तो अन्य सभी त्रिकोणमितीय अनुपात परिकलित कीजिए।


    04:00
    View Solution
  33. यदि `3 cotA=4`, तो जाँच कीजिए कि `(1-tan^(2)A)/(1+tan^(2)A)=cos^(2)A-sin^(2)A` है या नहीं।


    04:39
    View Solution
  34. आधार 8 cm तथा ऊँचाई 4 cm के एक समद्विबाहु त्रिभुज की रचना कीजिए और फिर एक अन्य त्रिभुज की रचना कीजिए जिसकी भुजाएँ इस समद्विबाहु त्रिभुज की संगत भुजाओं की `1(1)/(2)` गुनी है। रचना का औचित्य भी दीजिए।


    14:31
    View Solution
  35. एक त्रिभुज ABC बनाइए जिसमें `BC=6 cm, AB=5 cm` और `angleABC=60^(@)` है। फिर एक अन्य त्रिभुज की रचना कीजिए जिसकी भुजाएँ `DeltaABC` की संगत भुजाओं की `(3)/(4)` हों। रचना का औचित्य भी दीजिए।


    10:39
    View Solution
  36. एक खिलौना त्रिज्या 3.5 cm वाले शंकु के आकार का है, जो उसी त्रिज्या वाले एक अर्द्धगोले पर अध्यारोपित है। इस खिलौने की सम्पूर्ण ऊँचाई 15.5 cm है। इस खिलौने का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    03:08
    View Solution
  37. ऊँचाई 2.4 और व्यास 1.4 cm वाले एक ठोस बेलन में से इसी ऊँचाई और इसी व्यास वाला एक शंक्वाकार खोल काट लिया जाता है। शेष बचे ठोस का निकटतम वर्ग सेंटीमीटर में पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    07:22
    View Solution

प्रश्न questions and complete solutions for chapter आदर्श प्रश्न-पत्र : सेट-IV of SHIVALAL AGARWAL AND CO MATHS (HINDI) of Class 10