Class 10 | PHYSICS |
Chapter | मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगी संसार |
STUDENTS FRIENDS | आंकिक उदाहरण |
Number Of Questions | 7 |
Academic Year | 2023-24 |
निकट दृष्टि दोष का कोई व्यक्ति 1.2 m से अधिक दूरी पर रखी वस्तुओं को सुस्पष्ट नहीं देख सकता है। इस दोष को दूर करने के लिए प्रयुक्त संशोधक लेंस (आवश्यक लेंस) किस प्रकार का होना चाहिए?
किसी निकट दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति का दूर बिन्दु नेत्र के सामने 80 सेमी दूरी पर है। इस दोष को संशोधित (उपचार) करने के लिए आवश्यक लेंस की प्रकृति तथा क्षमता क्या होगी?
एक निकट दृष्टि दोष वाला व्यक्ति 20 सेमी से अधिक दूरी पर बने प्रतिबिम्बों को नहीं देख सकता है। 25 सेमी पर रखे अक्षरों को पढ़ने के लिए उसे कितनी क्षमता के लेंस की आवश्यकता होगी।
एक दीर्घ दृष्टि दोष वाला व्यक्ति वस्तुओं को 60 सेमी की दूरी पर स्पष्ट देख सकता है। 25 सेमी की दूरी पर वस्तुओं को देखने के लिए लेंस किस फोकस-दूरी का होगा?
एक दीर्घ दृष्टि दोषयुक्त नेत्र का निकट बिन्दु 1m है। इस दोष को संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की क्षमता क्या होगी? यह मान लीजिए की सामान्य नेत्र का निकट बिन्द 25 cm है।
किसी व्यक्ति को अपनी दूर की दृष्टि को संशोधित करने के लिए -5.5 डाइऑप्टर क्षमता के लेंस की आवश्यकता है। अपनी निकट की दृष्टि को संशोधित करने के लिए उसे +1.5 डाइऑप्टर क्षमता के लेंस की आवश्यकता है। संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की फोकस दूरी क्या होगी- (i) दूर की दृष्टि के लिए (ii) निकट की दृष्टि के लिए।
एक सामान्य नेत्र के नेत्र लेंस की शक्ति की गणना करें जब (i) दूर बिन्दु (अनंत) के लिए तथा (ii) निकट बिन्दु (आँख से 25 सेमी) के लिए फोकस होता है। यह मान लें कि नेत्र लेंस की रेटिना से दूरी 2.5 सेमी है।
आंकिक उदाहरण questions and complete solutions for chapter मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगी संसार of STUDENTS FRIENDS of Class 10