Class 10 | CHEMISTRY |
Chapter | UP Boards 2020 |
UP Board Previous Year | All Questions |
Number Of Questions | 12 |
Academic Year | 2023-24 |
निम्नलिखित में से एल्डिहाइड है :
`H_2SO_4` के जलीय विलयन का pH मान है
निम्नलिखित में से कौन सी धातु अम्ल से हाइड्रोजन विस्थापित नहीं करती है ?
निम्नलिखित यौगिकों के आई.यू.पी.ए.सी. नाम लिखिए :
(i)`CH_3COOH`
(ii) HCHO
बेकिंग सोडा बनाने की एक विधि तथा एक उपयोग लिखिए।
साबुन की सफाई प्रक्रिया की क्रियाविधि समझाइए।
क्या होता है जब ? (केवल रासायनिक समीकरण लिखिए) - (i) जिंक चूर्ण को तनु सल्फ्यूरिक अम्ल में मिलाया जाता है।
(ii) सोडियम ऑक्साइड को जल में घोला जाता है
धातु तथा अधातु में भौतिक गुणों के आधार पर अन्तर स्पष्ट कीजिए।
किन्हीं दो अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए :
(i) संकलन अभिक्रिया
(ii) प्रतिस्थापन अभिक्रिया
(ii) ऑक्सीकरण अभिक्रिया
(iv) दहन अभिक्रिया
निम्नलिखित तत्वों के युग्मों के संयोग से बनने वाले स्थायी द्विअंगी यौगिकों के सूत्र लिखिए :
(i) Mg तथा N
(ii) K तथा O
(ii) Al तथा O
क्या होता है जब? (केवल रासायनिक समीकरण लिखिए)
(i) एथेनॉल को आधिक्य सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ 443K ताप पर गर्म करते हैं।
(ii) एथेनोइक अम्ल सोडियम कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करता है।
(iii) एथिल एसीटेट सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रिया करता है।
(iv) मेथेन का दहन होता है।
चाँदी का एक तार `Cuso_4` के विलयन में डुबाया गया था एक दूसरे बर्तन में एक ताँबे का तार `AgNO_3` के विलयन में डुबाया गया। दोनों स्थितियों में होने वाली अभिक्रिया को कारण सहित समझाइए।
All Questions questions and complete solutions for chapter UP Boards 2020 of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 10