Class 11 | BIOLOGY |
Chapter | प्रकिण्व या एन्जाइम्स |
NAVBODH PARIKSHA SAAR | एन. सी. ई. आर. टी. आधारित प्रश्नावली (अति लघु उत्तरीय प्रश्न) |
Number Of Questions | 7 |
Academic Year | 2023-24 |
औषधियाँ या तो मानव निर्मित (अर्थात् संश्लष्ट) होती हैं, या उन्हें सजीवों, जैसे पादप, जीवाणुओं, जानवरों आदि से प्राप्त किया जाता है और इसीलिए इन्हें प्राकृतिक उत्पाद कहते हैं। कभी-कभी प्राकृतिक उत्पादों को मनुष्य रासायनिक रूप में बदल देता है ताकि उनकी आविषालुता अथवा परोक्ष (साइड) प्रभाव कम हो जाएँ। निम्नलिखित में से प्रत्येक के बारे में उनके सामने लिखिए कि क्या वे आरंभ से ही प्राकृतिक उत्पाद के रूप में प्राप्त की गई थीं अथवा वे संश्लेषित रसायन हैं ?
(i) पेनिसिलीन .......
(ii) सल्फोनेमाइड ..............
(ii) विटामिन-सी ..............
(iv) वृद्धि हॉर्मोन ..........
एस्टर बंध, ग्लाइकोसिडिक बंध, पेप्टाइड बंध और हाइड्रोजन बंध में से उपयुक्त रासायनिक बंध चुनिए और निम्नलिखित में से प्रत्येक के आगे लिखिए।
(I) पॉलीसैकेराइड ………………
(ii) प्रोटीन ……………
(iii) वसा ……………..
(iv) जल ………….
किसी एक एमी नोअम्ल, शर्करा, न्यूक्लिओटाइड और वसा अम्ल का नाम लिखिए।
नीचे लिखी गई अभिक्रिया ऑक्सीरिडक्टेज द्वारा दो सबस्ट्रेट A और A' के बीच उत्प्रेरित हो जाती है। इस अभिक्रिया को पूरा कीजिए। A अपरघटित + A' ऑक्सीकृत `to`
योजीप्रेरक (प्रोस्थेटिक) समूह सह-कारकों से किस प्रकार भिन्न होते हैं ?
ग्लाइसिन और ऐलानिनa कार्बन पर एक प्रतिस्थापन के मामले में भिन्न होते हैं। अन्य सामान्य प्रतिस्थापन समूह कौन-कौन से हैं ?
मंड (स्टार्च), सेलुलोस, ग्लाइकोजन, काइटिन निम्नलिखित में पाए जाने वाले पॉलीसैकेराइड हैं। इनमें से उपयुक्त को चुन-चुन कर प्रत्येक के आगे लिखिए।
(i) सूती रेशा …………….
(ii) तिलचट्टे का बहि:कंकाल …………
(iii) यकृत …………….
(iv) छिलका उतारा हुआ आलू …………...
एन. सी. ई. आर. टी. आधारित प्रश्नावली (अति लघु उत्तरीय प्रश्न) questions and complete solutions for chapter प्रकिण्व या एन्जाइम्स of NAVBODH BIOLOGY (HINDI) of Class 11