Class 11 | BIOLOGY |
Chapter | पुष्पीय पादपों की आकारिकी |
NAVBODH PARIKSHA SAAR | एन. सी. ई. आर. टी. आधारित प्रश्नावली ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) |
Number Of Questions | 8 |
Academic Year | 2023-24 |
जायांगीय अभिलक्षणों (चित्र सहित) के आधार पर फैबेसी,सोलेनेसी, लिलीऐसी कुलों के बीच पाए जाने वाले भेद बताइए। उपर्युक्त में से किसी एक कुल का आर्थिक महत्व बताइए।
खाद्य भंडारण, आरोहण तथा संरक्षण से संबद्ध विभिन्न रूपांतरणों का वर्णन कीजिए।
भूस्तारी, भूस्तरिका तथा प्रकंद तीनों ही भिन्न प्रकार के स्तंभ रूपांतरण हैं। स्तंभ का यह रूपांतरण आपस में किस प्रकार भिन्न है ?
पुष्पीय कलिका में बाह्यदल अथवा दलों के लगे रहने के क्रम को पुष्पदल विन्यास कहा जाता है। एक प्रारूपिक पंचतयी पुष्प के लिए विभिन्न प्रकार के संभव पुष्पदल विन्यास के आरेख खींचिए।
अण्डाशय के भीतर बीजाण्डों के लगे रहने का क्रम बीजाण्डन्यास कहलाता है। बीजाण्डासन शब्द से क्या अभिप्राय है ? अनुप्रस्थ अथवा उर्ध्वकाट में दिखाई देने वाले पुष्प बीजाण्डन्यास के विभिन्न प्रकारों के नाम लिखिए तथा उनके आरेख खींचिए।
सूर्यमुखी का पुष्प, पुष्प नहीं होता। व्याख्या कीजिए।
अधोभूमिक अंकुरण तथा भूम्यूपरिक अंकुरण के मध्य आप भेद किस प्रकार करेंगे? बीजों के अंकुरण में भ्रूणपोष तथा बीजपत्रों की क्या भूमिका होती है ?
कुछेक पादपों के बीज पौधों से झड़ने के तुरंत बाद अंकुरित हो जाते हैं जबकि अन्य पादपों में उन्हें अंकुरण से पहले थोड़े से विश्रामकाल की आवश्यकता होती है। विश्रामकाल की यह घटना प्रसुप्ति कहलाती है। बीज प्रस्तुति तथा इसे समाप्त करने की कुछ विधियाँ कारण सहित लिखिए।
एन. सी. ई. आर. टी. आधारित प्रश्नावली ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) questions and complete solutions for chapter पुष्पीय पादपों की आकारिकी of NAVBODH BIOLOGY (HINDI) of Class 11