Class 11 | BIOLOGY |
Chapter | पाचन एवं अवशोषण |
NAVBODH PARIKSHA SAAR | एन सी ई आर टी आधारित प्रश्नावली (अति लघु उत्तरीय प्रश्न) |
Number Of Questions | 9 |
Academic Year | 2023-24 |
भोजन आमाशय को पेशीय भित्ति की मंथन गतियों के द्वारा उसके अम्लीय जठर रस के साथ भली-भाँति मिश्रित हो जाता है। इस प्रक्रिया के बाद भोजन को हम क्या नाम देते हैं ?
ट्रिप्सिनोजेन अग्नाशय रस का एक निष्क्रिय एंजाइम है। एंटीरोकाइनेज नामक एक अन्य एंजाइम उसे सक्रिय कर देता है। कौन-सा ऊतक या कोशिकाएँ इस एंजाइम का स्राव करती हैं ? यह किस प्रकार सक्रिय होता है ?
आहारनाल के किस भाग में जल, सरल शर्कराओं और ऐल्कोहॉल का अवशोषण होता है ?
न्यूक्लियोटाइड्स के शर्कराओं और क्षारों में विखंडित होने में निहित एंजाइमों के नाम क्या हैं ?
एक वाक्य में पाचन की परिभाषा लिखिए।
दंत व्यवस्था के उस प्रकार को क्या कहते हैं जिसमें प्रत्येक दाँत जबड़े में बने एक साँचे में स्थित होता है ?
आमाशय उदरीय गुहा के ऊपरी बाएँ भाग में स्थित होता है और तीन प्रमुख भागों में बँटा होता है। इन तीन भागों के नाम बताइए।
क्या पित्ताशय पित्त बनाता है ?
निम्नलिखित कथनों को दिए गए विकल्पों (मोटे अक्षरों) में से एक को चुनकर सही करें-
(i) गॉब्लेट कोशिकाएँ आंत्र म्यूकोसा उपकरण में स्थित होती हैं और काइमोट्रिप्सिन/श्लेष्मा का स्राव करती हैं।
(ii) वसाएँ ऐमाइलेज/लाइपेज की सहायता से डाइग्लिसरॉइड और मोनोग्लिसरॉइड में विघटित हो जाती हैं।
(iii)आमाशय के म्यूकोसा की जठर ग्रंथियों में ऑक्सिन्टिक कोशिकाएँ/ मुख्य कोशिकाएँ होती हैं जो हाइड्रोक्लोरिक अम्ल स्रावित करती हैं।
(iv) लार में एंजाइम होते हैं जो स्टार्च/प्रोटीन को पचा देते हैं।
एन सी ई आर टी आधारित प्रश्नावली (अति लघु उत्तरीय प्रश्न) questions and complete solutions for chapter पाचन एवं अवशोषण of NAVBODH BIOLOGY (HINDI) of Class 11