Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to लघु उत्तर प्रश्न of chapter ऊष्मागतिकी of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11CHEMISTRY
Chapterऊष्मागतिकी
NCERT EXEMPLAR HINDIलघु उत्तर प्रश्न
Number Of Questions31
Academic Year2023-24
  1. 18.0 g जल 100 C ताप और 1 bar दाब पर पूर्णतः वाष्पित हो जाता है और इस प्रक्रिया में `40.79 kJ mol^(-1)` एन्थैल्पी परिवर्तन होता है। इन्हीं अवस्थाओं में 2 mol जल के वाष्पन में कितना एन्थैल्पी परिवर्तन होगा? जल के लिए वाष्पन की मानक एन्थैल्पी क्या है?


    03:13
    View Solution
  2. एक मोल ऐसीटोन के वाष्पन के लिए, 1 मोल जल के वाष्पन की अपेक्षा कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इनमें से किसकी वाष्पन की एन्थैल्पी अधिक होगी?


    03:45
    View Solution
  3. विरचन की मानक मोलर एन्थैल्पी, `Delta_f H^Ө`, अभिक्रिया की एन्थैल्पी, `Delta_r H^Ө` का मात्र एक विशिष्ट उदाहरण है। क्या निम्नलिखित अभिक्रिया के लिए `Delta_r H^Ө` और `Delta_f H^Ө` समान होंगे? अपने उत्तर का कारण दीजिए।
    `CaO(s) + CO_2(g) rarr CaCO_3 (s), Delta_f H^Ө -178.3 kJ mol^(-1)`


    03:26
    View Solution
  4. अमोनिया के लिए `Delta_f H^Ө` का मान -91.8 kJ `mol^(-1)` है। निम्नलिखित अभिक्रिया के लिए एन्थैल्पी परिवर्तन परिकलित कीजिए-
    `2NH_3 (g) rarr N_2(g) + 3H_2(g)`


    04:18
    View Solution
  5. एन्थैल्पी एक विस्तारी गुणधर्म (extensive property) है। सामान्य रूप से, यदि एक मार्ग से एक समग्र अभिक्रिया, `A to B` के लिए एन्थैल्पी `Delta_r H` है और `Delta_r H_1, Delta_rH_2, Delta_r H_3 .....` उन मध्यवर्ती अभिक्रियाओं की एन्थैल्पियाँ हैं जिनके द्वारा उत्पाद B प्राप्त होता है, तो समग्र अभिक्रिया के `Delta_rH` और मध्यवर्ती अभिक्रियाओं के `Delta_rH_1, Delta_r H_2 ......` आदि में क्या संबंध होगा?


    04:06
    View Solution
  6. अभिक्रिया, `CH_4(g) rarr C(g) + 4H (g)` के लिए कणन (atomisation) की एन्थैल्पी 1665 kJ `mol^(-1)` है। C-H आबंध की आबंध ऊर्जा क्या होगी?


    03:35
    View Solution
  7. निम्नलिखित आँकड़ों का प्रयोग करके NaBr के लिए `Delta_("lattice")H^Ө` की गणना कीजिए।
    सोडियम धातु के लिए `Delta_("sub")H^Ө = 108.4 kJ mol^(-1)`
    सोडियम की आयनन एन्थैल्पी = 496 kJ `mol^(-1)`
    ब्रोमीन की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी =-325 kJ `mol^(-1)`
    ब्रोमीन की आबंध वियोजन एन्थैल्पी = -192 kJ `mol^(-1)`
    NaBr (s) का `Delta_f H^Ө = -360.1 kJ mol^(-1)`


    View Solution
  8. दो गैसों के मिश्रण हेतु `Delta H= 0` है। स्पष्ट करें कि इन गैसों का एक बंद पात्र में परस्पर विसरण एक स्वतः प्रवर्तित प्रक्रम है या नहीं?


    04:03
    View Solution
  9. निकाय पर ऊष्मा का यादृच्छिक प्रभाव होता है और ताप निकाय में कणों की अस्त-व्यस्त गति का औसत माप है। इन तीनों प्राचलों में परस्पर संबंध स्थापित करने वाला गणितीय संबंध लिखें।


    03:55
    View Solution
  10. परिवेश की एन्थैल्पी में वृद्धि निकाय की एन्थैल्पी में कमी के बराबर होती है। क्या निकाय और परिवेश का ताप समान होगा, जब वे ऊष्मीय साम्य में हैं?


    02:41
    View Solution
  11. अभिक्रिया `N_2O_4(g) harr 2NO_2 (g)` के लिए 298 K पर `K_P` का मान 0.98 है। बताइये कि अभिक्रिया स्वतः प्रवर्तित है या नहीं।


    02:40
    View Solution
  12. किसी एकपरमाण्विक आदर्श गैस के 1.00 मोल प्रतिदर्श को चित्र में दर्शाए गए संकुचन और प्रसरण चक्र से ले जाया गया। इस चक्र में समग्र `DeltaH` का मान क्या होगा?


    View Solution
  13. `H_2O (l)` की मानक मोलर एन्ट्रॉपी `70 J K^(-1) mol^(-1)` है। `H_2O(s)` के लिए मानक मोलर एन्ट्रॉपी `70 J K^(-1) mol^(-1)` से अधिक होगी या कम?


    03:38
    View Solution
  14. निम्नलिखित में से अवस्था फलनों और पथ फलनों की पहचान कीजिए- एन्थैल्पी, एन्ट्रॉपी, ऊष्मा, ताप, कार्य, मुक्त ऊर्जा।


    02:54
    View Solution
  15. ऐसीटोन के वाष्पन की मोलर एन्थैल्पी जल की अपेक्षा कम है। ऐसा क्यों?


    03:08
    View Solution
  16. `Delta_r G` और `Delta_r G^Ө` में से साम्य पर किसकी मात्रा शून्य होगी?


    00:59
    View Solution
  17. स्थिर आयतन पर एक विलगित निकाय के लिए आंतरिक ऊर्जा परिवर्तन ज्ञात कीजिए।


    01:56
    View Solution
  18. यद्यपि ऊष्मा एक पथ फलन है परन्तु कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में निकाय द्वारा अवशोषित ऊष्मा, पथ फलन नहीं होती वे अवस्थाएँ कौन-सी हैं? समझाइए।


    View Solution
  19. निर्वात में गैस का प्रसार मुक्त प्रसार कहलाता है। एक लीटर आदर्श गैस के निर्वात में 5 लीटर तक समतापीय प्रसार में किए गए कार्य और आंतरिक ऊर्जा परिवर्तन का परिकलन कीजिए।


    03:07
    View Solution
  20. ऊष्मा धारिता `(C_P)` एक विस्तारी गुणधर्म है परन्तु विशिष्ट ऊष्मा (C) एक मात्रा स्वतंत्र गुणधर्म है। एक मोल जल के लिए `C_P` और C के मध्य क्या संबंध होगा?


    05:49
    View Solution
  21. आनुभविक संबंध, H = U + pV के उपयोग द्वारा `C_P` और `C_V` के मध्य अन्तर ज्ञात कर सकते हैं। एक आदर्श गैस के 10 मोल के लिए `C_P` और `C_V` के मध्य अन्तर ज्ञात कीजिए।


    02:22
    View Solution
  22. यदि 1g ग्रैफ़ाइट के दहन से 20.7 kJ ऊष्मा उत्पन्न होती है तो मोलर एन्थैल्पी परिवर्तन क्या होगा? चिह्न का महत्व भी बताइए।


    02:29
    View Solution
  23. एक अभिक्रिया के लिए नेट एन्थैल्पी परिवर्तन ऊर्जा की वह मात्रा है जो अभिक्रियक अणुओं के सभी आबंधों को तोड़ने के लिए आवश्यक ऊर्जा में से उत्पाद अणुओं के सभी आबंधों के बनने हेतु आवश्यक ऊर्जा को घटाकर प्राप्त होती है। निम्नलिखित अभिक्रिया के लिए एन्थैल्पी परिवर्तन क्या होगा?
    `H_2(g) + Br_2(g) rarr 2HBr(g)`
    दिया हुआ है कि `H_2, Br_2` और HBr के लिए आबंध ऊर्जा क्रमश: `435 kJ mol^(-1), 192 kJ mol^(-1)` और `368 kJ mol^(-1)` है।


    02:47
    View Solution
  24. `C Cl_4` की वाष्पन-एन्थैल्पी 30.5 kJ `mol^(-1)` है। स्थिर दाब पर 284 g `C CI_4` के वाष्पन हेतु आवश्यक ऊष्मा परिकलित कीजिए। (`C CI_4` का मोलर द्रव्यमान = 154 g `mol^(-1)`)


    02:46
    View Solution
  25. अभिक्रिया, `2H_2(g) + O_2(g) rarr 2H_2O(l)` के लिए अभिक्रिया की एन्थैल्पी `Delta_r H^Ө =-572 kJ mol^(-1)` है। `H_2O (l)` विरचन की मानक एन्थैल्पी क्या होगी?


    03:19
    View Solution
  26. एक सिलिंडर में बंद आदर्श गैस को स्थिर बाह्य दाब, `(P_("ext"))` से एक पद में संपीडित करने पर जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है, किया गया कार्य क्या होगा? आलेख द्वारा समझाइए।


    View Solution
  27. जब संपीडन के समय दाब में परिवर्तन अपरिमित चरणों में किया जा रहा हो तो आप एक आदर्श गैस पर किए गए कार्य का परिकलन कैसे करेंगे?


    05:32
    View Solution
  28. निम्नलिखित प्रक्रियाओं में स्थितिज `"ऊर्जा"//"एन्थैल्पी"` परिवर्तन को आरेख द्वारा प्रदर्शित करिए।
    (क) भूमि से छत की ओर पत्थर फेंकना।
    (ख) `1/2H_2(g) + 1/2 CI_2(g) harr HCI(g) Delta_r H^ = -92.32 kJ mol^(-1)`
    किस प्रक्रिया में स्थितिज `"ऊर्जा"//"एन्थैल्पी"` परिवर्तन स्वतः प्रवर्तन के लिए सहायक कारक है?


    View Solution
  29. एक विशेष अभिक्रिया के लिए एन्थैल्पी आरेख चित्र में दर्शाया गया है। क्या इस आरेख से अभिक्रिया की स्वत: अवशोषित नेट ऊष्मा प्रवर्तिता तय करना संभव है?


    View Solution
  30. एकपरमाण्विक आदर्श गैस के 1.0 मोल का अवस्था-1 अभिक्रिया निर्देशांक से अवस्था-2 में प्रसार चित्र में प्रदर्शित है।
    298 K पर गैस का अवस्था (1) से अवस्था (2) तक प्रसार करने हेतु किए गए कार्य का परिकलन करिए।


    View Solution
  31. 2 bar स्थिर दाब पर एक आदर्श गैस का 10 L से 50 L तक प्रसार एक चरण में किया गया। गैस द्वारा किए गए कार्य का परिकलन कीजिए। यदि यही प्रसार उत्क्रमणीय रूप से कराया जाए, तो किया गया कार्य पिछले कार्य की अपेक्षा अवस्था (2) अधिक होगा या कम? (दिया गया है, 1 L bar = 100J)


    02:49
    View Solution

लघु उत्तर प्रश्न questions and complete solutions for chapter ऊष्मागतिकी of NCERT CHEMISTRY (HINDI) of Class 11