Class 11 | PHYSICS |
Chapter | गति के नियम |
NCERT EXEMPLAR HINDI | अति लघु उत्तरीय प्रश्न |
Number Of Questions | 10 |
Academic Year | 2023-24 |
कोई सीधी सड़क पर `5ms^(-1)` की चाल से बाइसिकल पर गतिमान कोई लड़की भूतल के सापेक्ष `15 ms^(-1)` की चाल से, `0.5 kg` द्रव्यमान का एक पत्थर, अपनी गति की दिशा में फेंकती है। बाइसिकल एवं लड़की का कुल द्रव्यमान 50 kg है। पत्थर फेंकने पर क्या बाइसिकल की चाल में कोई अंतर आता है? यदि हाँ, तो चाल में अंतर ज्ञात कीजिए।
50 kg द्रव्यमान का व्यक्ति लिफ्ट में भार मापने की मशीन पर खड़ा है। यदि लिफ्ट नीचे की ओर `9 ms^(-2)` के अधोमुखी त्वरण से जाती है तो भार मापने की मशीन के स्केल का पाठ्यांक क्या होगा ? `(g = 10 ms^(-2))`
2kg द्रव्यमान के किसी पिंड का स्थिति समय ग्राफ चित्र में दर्शाया गया है। t = 0 s और t = 4 s पर पिंड का आवेग कितना है ?
कोई कार चाक सामने सड़क पर किसी बच्चे को देखकर अचानक ब्रेक लगाता है। यदि उसने सीट बेल्ट नहीं बाँधी है, तो वह आगे की ओर झटका खाता है ओर उसका सर स्टियरिंग व्हील से जा सकता है। ऐसा क्यों ?
2kg द्रव्यमान के किसी पिंड के वेग को समय के फलन के रूप में `v(t) = 2t hat(i) + t^(2) hat(j)` से निरूपित करते हैं। t = 2s पर, इस पर लगने वाले संवेग एवं बल का परिकलन कीजिए।
खुरदरे क्षैतिज समतल पृष्ठ पर रखा कोई गुटका किसी क्षैतिज बल F द्वारा खींचा जाता है। माना कि f खुरदरे पृष्ठ द्वारा गुटके पर लगाया गया बल है। f और F में ग्राफ खींचिए।
परिवहन के लिए पैकिंग से पूर्व पोर्सीलिन कि वस्तुओं को कागज या भूसे में क्यों लपेटा जाता है ?
बाग़ कि नरम मिटटी पर गिरने से लगने वाली चोट की तुलना में सीमेंट के कठोर फर्श पर गिरने से लगी चोट से किसी बच्ची को अधिक दर्द क्यों होता है ?
कोई महिला 500 g द्रव्यमान के किसी पिंड को `25 ms^(-1)` की चाल से फेंकती है।
(a) पिंड को प्रदान किया गया आवेग कितना है ?
(b) यदि पिंड किसी दीवार से टकराए और मूल चाल की आधी चाल से वापस लौटे तो इसके संवेग में कितना परिवर्तन होता है ?
पहाड़ पर सड़कें सीधे खड़ी चढ़ाई की न बनाकर ऊपर की ओर चढ़ती हुई सर्पिलाकार बनाई जाती हैं क्यों ?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न questions and complete solutions for chapter गति के नियम of NCERT PHYSICS (HINDI) of Class 11